Author: News Box Bharat

रांची। ओडिशा वारियर्स ने रांची में दिल्ली एसजी पाइपर्स को 4-0 से हराने के साथ ही रविवार को महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2024-25 का आगाज हो गया। ओडिशा वारियर्स के लिए यिब्बी जेनसन (16,37), बलजीत कौर (42) और फ्रीके मोएस (43) ने गोल किए। उद्घाटन समारोह में जबरदस्त आतिशबाजी की गई। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने देश विदेश से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी इंडिया लीग का आगाज हो चुका है। उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम…

Read More

रांची। राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरमू नदी के पास स्थित शराब दुकान के पास आपसी विवाद में सरेशाम फायरिंग की गई है। गनीमत रही की फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रविवार की देर शाम रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक शराब दुकान के बाहर तीन राउंड फायरिंग की गई है। गनीमत रही की गोली किसी को लगी नहीं। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली और हटिया डीएसपी मौके पर पहुंचे और आस पास के लोगों से मामले…

Read More

रांची। तेज गेंदबाज मो. शमी ने आखिरकार 22 जनवरी 2025 से कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले 5 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम में वापसी की है। वह आखिरी बार नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारत के लिए खेले थे, जिसके बाद उनके टखने की सर्जरी हुई थी और घुटने से जुड़ी परेशानियों से भी जूझना पड़ा था। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टी20 टीम का चयन शनिवार को चयनकर्ताओं ने किया, लेकिन उन्होंने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीन मैचों के लिए भारत की वनडे टीम और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी में एक बार फिर हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने वाला है। 12 जनवरी से मोरहाबादी के जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL) का मैच होने जा रहा है। HIL का उद्घाटन गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन करेंगी। 13 दिनों तक चलने वाले मैच में चार टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक-एक टीम का हिस्सा रहेंगे। यानी कई अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगी। उद्घाटन मैच रात 8.40 बजे दिल्ली व ओडिशा के बीच खेला जाएगा। मैच देखने के लिए आम लोगों का प्रवेश निशुल्क…

Read More

रांची। डीसी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने केंद्रीय शांति सदभावना समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए उनके विचारों, अनुभवों को सुना। डीसी रांची ने बैठक में कहा की पूरे राज्य पूरे शहर में ऐसा कोई नहीं होगा जो विकास नहीं चाहता है। हर एक व्यक्ति विकास चाहता है, की हमारे राज्य हमारा शहर हमारा जिला का विकास हो। समाज में शांति रखना काफी अहम है। शांति बनाए रखने के लिए आप सभी शांति समिति के द्वारा एक नींव रखी गई है। आपके द्वारा किया जा रहा है कार्य शहर में काफ़ी पहले से ही शांति बनाए रखने पर काफ़ी…

Read More

रांची। रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र के मुरपा में रामगढ़-हजारीबाग पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल तुरी का एनकाउंटर शनवार को कर दिया। साथ ही पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया। मारे गए अपराधी और गिरफ्तार अपराधी के पास से पिस्टल और भारी संख्या में मोबाइल बरामद किया गया है। एक अपराधी भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ एसपी और हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी राहुल तुरी उर्फ आकाश तुरी अपने साथी के साथ मुरपा जगल क्षेत्र में बाइक से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए…

Read More

रांची। बीजेपी पार्टी ज्वाइन करने जब पूर्व राज्यपाल रघुवर दास रांची हरमू रोड स्थित बीजेपी पार्टी कार्यालय पहुंचे तो समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया। यहां पार्टी समर्थकों के बीच रघुवर दास मोटर साइकिल पर सवार होकर पहुंचे। इस कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी, रबिन्द्र राय, संजय सेठ जैसे बड़े नेता मौजूद रहे। इसके बाद रघुवर दास ने मिस कॉल दिया और बीजेपी के सदस्य बन गए। इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने उनका स्वागत किया। रघुवर दास ने मंच से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और अपने पुराने अनुभव भी…

Read More

रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की टीम ने अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी को लोहरदगा के सेन्हा इलाके से गिरफ्तार किया है। शाहबाज अंसारी दिल्ली स्पेशल सेल के कांड संख्या 301/24 का अभियुक्त है। भारत में गंभीर आतंकी साजिश रचने को लेकर दिल्ली पुलिस ने भारत सरकार की केंद्रीय एजेंसियों और अलग अलग राज्यों की पुलिस की मदद से पिछले साल झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की थी। झारखंड पुलिस के एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। मामले में शाहबाज अंसारी फरार चल रहा…

Read More

रांची। धनबाद जिला के तोपचांची झील जल्द आकर्षक पर्यटन स्थल बनेगा। सीएम हेमंत सोरेन ने इसको लेकर कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों ने तोपचांची झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने संबंधित कार्ययोजना का पीपीटी प्रजेंटेशन रखा। मुख्यमंत्री ने तोपचांची लेक को विकसित किए जाने संबंधित प्रारूप के हरेक पहलुओं से अवगत हुए तथा बिंदुवार जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटन स्थल से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो,…

Read More

रांची। पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड को लेकर येलो अलर्ट भी जारी है। देश के उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही तेज ठंडी हवाओं का असर झारखंड के मौसम पर पड़ा है। इसका असर आगामी एक-दो दिन तक रहेगा, जिसके कारण ठिठुरन के साथ साथ सुबह में घना कोहरा बनने के आसार हैं। 11 जनवरी की सुबह में राज्य के जिन 11 जिलों में घने कोहरे और धुंध बनने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिला शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य…

Read More