सुदेश ने कहा- संगठन मजबूत होगा रांची. झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर फिर से आजसू पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो उन्हें हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रभाकर को सदस्यता ग्रहण करवाई। समारोह समाप्ति के तुरंत बाद मांडू विधायक तिवारी महतो और पूर्व गोमिया विधायक लम्बोदर महतो भी पहुंचे। प्रभाकर को मोराबादी स्थित आवास से विशाल मोटर साइकिल जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यालय लेकर आए। इस मौके पर संथाल परगना, पलामू तथा कोयलांचल से भी कार्यकर्ता मिलन समारोह में भाग लेने पहुंचे। प्रभाकर की घरवापसी को लेकर…
Author: News Box Bharat
रांची। रामगढ़ पुलिस ने किडनैप हुए एक युवक को सकुशल बरामद कर लिया। युवक को बिहार के पूर्णिया से बुलाकर उसका अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिदो कान्हू जिला मैदान के पीछे कुलदीप साव के घर से बरामद किया। मामले को लेकर पुलिस ने दो किडनैपर को भी गिरफ्तार किया। एसपी अजय कुमारे ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिदो कान्हू फुटबॉल मैदान के पीछे एक घर में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे…
रांची। अफीम तस्करों को लेकर झारखंड पुलिस अब अपना तेवर कड़े कर दिए हैं, अफीम की खेती करने वालों को जेल भेजना शुरू कर दिया गया है। लगातार अफीम की खेती को नष्ट करने से राज्य में एकदम सा हड़कंप मच गया है। यानी साल 2025 अफीम तस्करों के लिए आफत बन कर आया है। अब अफीम की खेती करने वाले ग्राम प्रधान जेल जा रहे हैं। वहीं, अफीम को लेकर जो थानेदार एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं, उनपर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है। डीजीपी ने अफीम को लेकर एफआईआर नहीं करने वाले थानेदारों को सस्पेंड करने का…
सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व की क्षति हुई रांची। झारखंड में खनन पट्टा का निबंधन लेना अब आसान नहीं होगा। एजी की आपत्ती व राजस्व नुसकान को देखते हुए इसके लिए नियम सख्त किए गए हैं। महालेखाकार की आपत्ति के बाद अब खनन पट्टा पर मुद्रांक शुल्क एवं निबंधन शुल्क को प्रभावित करने वाले समस्त तथ्यों का पूर्णरूप के वर्णन कराया जाएगा। इसके बाद ही प्रमंडलीय आयुक्त की ओर से अनुमोदित लीज प्रारूप के आधार पर अनुमोदन प्राप्त करने के उपरांत निबंधन शुल्क की गणना पर उपायुक्त का अनुमोदन लिया जाएगा। आयुक्त-उपायुक्त की अनुमति के बाद ही अब खनन…
रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 24 फरवरी से आहूत होने जा रहा है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के तहत विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन कर दिया है। इस बाबत अधिसूचना जारी हो गई है। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को महिला, बाल विकास समिति का सभापति बनाया गया है। वहीं, बरही के भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। आमतौर पर यह पद प्रमुख विपक्षी दल को ही दिया जाता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक बसंत सोरेन को प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति,…
रांची. बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित तिरू फॉल में बड़ा हादसा हुआ है. फॉल में नहा रहे 3 छात्रों की डूबने से मौत हो गई है. तीनों छात्र पिकनिक मनाने तिरू फॉल पहुंचे थे, जहां यह हादसा हुआ. स्थानीय गोताखोरों ने तीनों के शव पानी से बाहर निकाल लिए हैं. शुक्रवार को काफी लोग फॉल आए थे. इसी बीच कुछ लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि कुछ छात्र पानी में डूब रहे हैं. मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और पानी में डूबे तीनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी. सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस भी मौके…
रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हॉकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार सलीम को दिया. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 वितरण समारोह का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया. इसी के तहत हॉकी में बेहतर प्रदर्शन करने और देश को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं…
रांची। डोरंडा बाजार सब्जी मार्केट एरिया में सुबह से लेकर जाम रात तक लग रहे जाम को लेकर रांची नगर निगम ने प्लान बनाया है। ताकि जाम से आम लोगों को निजात मिल सके। अब निगम के द्वारा एक मॉडर्न रोड-साइड मार्केट स्ट्रीट पीपीपी मोड पर विकसित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रशासक, रांची नगर निगम, संदीप सिंह के द्वारा निगम के पदाधिकारियों के साथ उक्त क्षेत्र का निरीक्षण गुरुवार को किया गया। रोड साइड मार्केट को स्थानीय संस्कृति के अनुसार आइकोनिक व थीम बेस्ड विकसित करने के अनुसार प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इससे क्षेत्र…
रांची। महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL 2025) के पांचवें दिन ओडिशा वॉरियर्स ने जीत दर्ज की। रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में ओडिशा वॉरियर्स ने श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित किया। महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में गुरुवार को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स के खिलाफ यह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। ओडिशा वॉरियर्स के लिए 8वें मिनट में बलजीत कौर व बंगाल के लिए 16वें मिनट में ब्यूटी डुंगडुंग ने स्कोर किया। अंत तालिका में सूरमा की टीम 2 मैच खेलकर 6 अंक हासिल…
– 2 लड़कियों के अपहरण के मामले की गुत्थी सुलझी – लड़कियां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थीं रांची। अपनी रांची पुलिस ने दो लड़कियों के अपहरण के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। झारखंड की राजधानी रांची से 2 सगी बहनों के अपहरण की कहानी का खुलासा रांची पुलिस ने गुरुवार को कर दिया। पुलिस की जांच में पाया गया कि लड़कियों का अपहरण हुआ ही नहीं था, प्यार के चक्कर में लड़कियां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थीं। इस मामले में पुलिस ने लड़की के प्रेमी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज…