News Box Bharat की ओर से आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं रांची। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल संतोष गंगवार राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा झंडा फहराएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में झंडोत्तलन करेंगे। रांची में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार आज रात से ही मोरहाबादी मैदान दूधिया रौशनी से सराबोर है। रांची में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान निकाले जाने वाली आकर्षक झांकियों के निर्माण का काम पूरा हो गया है। इस बार अलग अलग विभागों की झांकियों को…
Author: News Box Bharat
संरक्षण देने वाले व्यक्ति के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी रांची। हिंदपीढ़ी के पूर्व पार्षद असलम, आसिफ उर्फ आरिफ, दिलावर मुन्ना, मुन्ना उर्फ मोनू व राजू को रांची पुलिस खोज रही है। इन सभी पर हिंदपीढ़ी में 21 जनवरी को अप्पू नामक व्यक्ति को बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया गया। घर के सामने सेकेंड स्ट्रीट से पूर्व पार्षद असलम, आसिफ, दिलावर, मुन्ना, राजू एंव अन्य के द्वारा उठा कर मक्का मस्जिद, खेत मोहल्ला गली में ले गया। इसके बाद उसको हाॅकी व डंडे से बुरी तरह मारकर घायल कर दिया । इसके बाद घायल को पुलिस के द्वारा उचित…
रांची। ऊर्जा विकास निगम के 109 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में एसआइटी (एटीएस और सीआइडी की संयुक्त टीम) की जांच जारी है। इसी कड़ी में एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने रांची में छापा मारा। इस दौरान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बिरसा चौक के ब्रांच मैनेजर लोलस लकड़ा की निशानेदेही पर कडरू निवासी रामलखन के आवास से 60 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। वहीं, ऊर्जा विकास निगम के खाते से जिन दो खातों में पैसा ट्रांसफर कराए गए थे, उन दोनों खातों में 76 लाख रुपए एसआइटी ने फ्रीज कराये। मामले में…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बीच जनवरी माह की राशि अबतक ट्रांसफर नहीं हुई है। अब सवाल है कि किस तारीख को जनवरी माह की किस्त जारी होने जा रही है। अनुपूरक बजट के जरिए राज्य सरकार मार्च माह तक की अनुमानित राशि जिलों को मुहैया करा चुकी है। लिहाजा, किस्त जारी करने में हो रहे विलंब से लाभुक चिंतित हैं। जानकारी मिली है कि मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में जनवरी माह की किस्त ट्रांसफर करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर ऑनलाइन समीक्षा बैठक भी हो चुकी है। सूत्रों के…
रांची। 23 जनवरी 2025 को झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव हंगामें की भेंट चढ़ा गया। भारी हंगामे और विरोध के कारण रद्द कर दिया गया है। रिटर्निंग अफसर वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह ने चुनाव रद्द करने की घोषणा की। मतगणना की प्रक्रिया के दौरान बैलेट बॉक्स खुलने के बाद वोट के अंतर से शुरू हुआ विवाद हंगामे में बदल गया। भारी विरोध और हंगामे के दौरान कई अधिवक्ता बीच-बचाव भी कर रहे थे। कुछ लोगों ने वोट के अंतर को देखते हुए हंगामा कर दिया। कहा कि 1409 वोट पड़े हैं, लेकिन बैलेट बॉक्स खुलने पर बताया जा रहा…
रांची। गणतंत्र दिवस समारोह काे लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 6 से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनाें के प्रवेश पर पूरी तरह से राेक लगा दी गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से विभिन्न रूट काे डायवर्ट किया गया है। वहीं, छोटे वाहन वैकल्पिक मार्गों पर सामान्य रूप से चलेंगे। मोरहाबादी मैदान में परेड होने तक आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की आपील की गई है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने व सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील भी की है। सुरक्षा को…
रांची। कैप्टन कूल की एक झलक पाने को लेकर फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे में अगर माही यानी महेंद्र सिंह धौनी रांची में रहते है तो उनके चाहने वाले माही से मिलने को लेकर व उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर जुगत लगाते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सज्जन हाथ जोड़े माही भैया…एक फोटो प्लीज कह रहा है। माही गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं। यह माजरा धौनी के सिमलिया स्थित फॉर्म हाऊस के पास का है। कैप्टन कूल माही गाड़ी में बैठे हैं, बाहर…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। झारखंड पुलिस रांची की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बंगलुरु पुलिस की तर्ज पर एक्ट लाने जा रही है। कैमरे के दायरे में पूरे शहर को लाने के लिए एक्ट में कई तरह के प्रावधान हैं, जिसके तहत प्रतिष्ठान मालिकों को खुद से सीसीटीवी कैमरा लगाना पड़ेगा। इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा एक प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। झारखंड पुलिस ने इसके लिएबंगलुरु पुलिस के कर्नाटक…
रांची। जमीन कारोबारी मधुसूधन राय उर्फ मधु हत्याकांड का खुलासा रांची पुलिस ने गुरुवार को कर दिया। डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने प्रेस को बताया कि हत्याकांड की साजिश रचने वाले व एक शूटर सहित कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 15 दिसंबर 2024 को मधुसूधन राय की नामकुम इलाके में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया था। पुलिस उन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, जिनसे मधुसूदन राय का…
रांची। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (23/3) व बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (79) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज वरुण को दिया गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए कप्तान जोस बटलर ने सबसे अधिक 68 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों…