Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड के युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान | दुमका में खुला फ्लाइंग इंस्टीट्यूट
    News

    झारखंड के युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान | दुमका में खुला फ्लाइंग इंस्टीट्यूट

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 24, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दुमका एयरपोर्ट पर स्थित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने जनता के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया और जिले को करोड़ों रुपये की लागत वाली विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। इस संस्थान की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए कमर्शियल पायलल बनने के सपने साकार होंगे। संस्थान में प्रतिवर्ष 30 युवाओं को प्रवेश मिलेगा, जिनमें से 15 आरक्षित वर्ग के छात्रों की पूरी फीस राज्य सरकार वहन करेगी। शेष 15 सीटों पर भी युवाओं को रियायती शुल्क पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा, “आप हमारा साथ दें, अपना एक हाथ बढ़ाएं, हम उसे दोनों हाथों से थामकर प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।” उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के बाद संथाल परगना को विकास की धुरी चुना गया है और यहां से खींची गई विकास की लकीर राजधानी रांची और दिल्ली तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने इस संस्थान की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि इसकी परिकल्पना पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने की थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इसे लागू नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें नहीं चाहती थीं कि यहाँ के मूलवासी और आदिवासी युवा आगे बढ़ें।

    योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

    सीएम सोरेन ने भविष्य की योजनाओं का खाका पेश करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में गरीब परिवारों के युवा पायलल बनते नजर आएंगे। सरकार द्वारा विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रों को भेजने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के काम जिम्मेदारीपूर्वक और समय पर करें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 300 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जरूरतमंदों को अबुआ आवास, ट्राई साइकिल सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। सीएम ने मसलिया प्रखंड में चल रही मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण भी किया और बताया कि यह दो माह में पूरी हो जाएगी, जिससे सैकड़ों गांवों को सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

    Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleधर्मेंद्र नहीं रहे: 89 साल की उम्र में बॉलीवुड के ही-मैन का अंत, अंतिम सांस मुंबई स्थित घर में ली
    Next Article चुनाव में और देरी: झारखंड के नगर निकाय चुनाव अब 2026 में होंगे | हाईकोर्ट ने ली अगली सुनवाई

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.