रांची। 16 अप्रैल 2022 को गुदड़ी चौक के रहने वाले मो. फिरोज उर्फ रिंकू की हत्या करने वाले 3 आरोपी मुर्शीद अयूब, हैदर अली और मो फ़िरदोश उर्फ बबलू रायडर को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुना दी। बता दें कि रिंकू की हत्या हिंदपीढ़ी थानाक्षेत्र अंतर्गत हुई थी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को सजा सुनाते हुए 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। वहीं, दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए। बुधवार 22 जनवरी 2025 को अपर न्यायुक्त आनंद प्रकाश की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। केस आईओ होसेन डांग के बयान और पोस्टमार्डम व FSL…
Author: News Box Bharat
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार 22 जनवरी 2025 को निर्माणाधीन विधायक आवासीय परिसर, जगन्नाथपुर, रांची का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां विधायकगणों के लिए बन रहे आवास, हेल्थ सेंटर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, चिल्ड्रन पार्क, प्ले ग्राउंड, बिजली, पानी और सड़क, व्हीकल पार्किंग सिवरेज- ड्रेनेज सिस्टम समेत अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। ताकि जल्द से जल्द इसके हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर विधायकगणों को ये आवास अलॉट किया जा सके। इस दौरान निर्माण कार्य कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस वर्ष जून माह तक सभी…
दिल्ली में झारखंड की झांकी का भी किया गया चयन रांची। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है। झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2024 में…
रांची। चर्चित IAS पूजा सिंघल को निलंबन से मुक्त कर दिया गया है। इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। बता दें कि ईडी ने झारखंड कैडर की आईएएस पूजा सिंघल को मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएमएलए की धारा 19 के तहत 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। इस आधार पर अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1969 के नियम 3(3) के तहत 12 मई 2022 को तत्काल प्रभाव से उनको निलंबित कर दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद पूजा सिंघल नियमित जमानत…
रांची। झारखंड में जमीन संबंधित विवाद और इसपर पनपे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भू राजस्व विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ सतत प्रत्यनशील है। उन्होंने अब फर्जी डीड पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। मंत्री ने भू राजस्व विभाग को इसके लिए खास एक्शन प्लान के तहत एनआईसी के सॉफ्टवेयर में सुधार करने का निर्देश दिया है। मंत्री दीपक बिरुआ ने फर्जी डीड के माध्यम से किे जानेवाले भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि, जब कोई व्यक्ति डीड अप्लाई करता है, तो संबंधित व्यक्ति को डीड का यूनिक नंबर मिलता है। लेकिन उसमें छोटी–मोटी…
18 प्रस्ताव पर मुहर लगी रांची। हेमंत कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्ताव पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में आज शाम झारखंड मंत्रालय में हुई इस बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ सभी राज्य कर्मियों को मिलेगा। गौतलब है कि इस योजना के तहत राज्य के विधायक, सेवानिवृत कर्मियों के साथ-साथ राज्य सरकार के कर्मियों को 5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावे कैबिनेट की बैठक में चतरा में जिला न्यायाधीश स्तर के एक विशेष न्यायालय के…
ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों की सुविधा रांची। राज्य के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। झारखंड में आदर्श विद्यालय योजना के तहत संचालित जिला स्तरीय 80 ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। सभी जिलों के उत्कृष्ट विद्यालयों के वेबसाइट पर नामांकन के लिए प्रपत्र और दिशा निर्देश उपलब्ध करा दिया गया है। वेदन प्रपत्र के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना है। अभिभावकों को किसी तरह का संकोच हो तो जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय…
रांची. ईरान में ईशनिंदा के आरोप में दुनियाभर में मशहूर पॉप सिंगर आमिर तातालू को मौत की सजा सुनाई गई है. आमिर तातालू पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने का आरोप लगा था, जिसे ईरान की सुप्रीम कोर्ट ने सही पाया और उन्हें दोषी करार दिया. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ईशनिंदा सहित अन्य अपराधों के लिए ततालू को पहले 5 साल की सजा सुनाई थी, लेकिन इस सजा पर अभियोजक की आपत्ति को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. अब उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है. पॉप सिंगर आमिर तातालू अभी ईरान में ही हिरासत में हैं. जिन्हें…
रांची. डोरंडा थाना क्षेत्र के मनिटोला फिरदौस नगर में रौनक एनक्लेव अपार्टमेंट में चोरी करते हुए एक चोर को पकड़ लिया गया. देर रात अपार्टमेंट के लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. बताया जा रहा हैं कि चोर ने बिजली की तार को काटकर मीटर के पैनल को चोरी करने की फिराक मे था. एक घर के ग्रिल गेट को भी खोलने का प्रयास किया था, चोर के साथ दो अन्य चोर भी थे जो फरार हो गए.
रांची। उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने 20 जनवरी 2025 को कक्षा 8वीं प्री बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र को ऑनलाइन संबंधित ग्रुपों में भेज कर परीक्षा की औपचारिक शुरुआत किया। जानकारी हो की आज से रांची जिले के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों में कक्षा 8 की प्री बोर्ड परीक्षा आरंभ हो गई। जैक द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं की प्री बोर्ड आयोजित करने वाला झारखंड का एकमात्र जिला रांची बन गया है। प्री बोर्ड की परीक्षा 20, 21 एवं 22 जनवरी 2025 तीन दिनों तक आयोजित की जा रही है। जिसमें रांची जिले से कुल 22 हजार छात्र सम्मिलित…