रांची। रांची के मेडिका में इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से गुरुवार को दिल्ली एम्स भेजा गया। मेडिका में करीब 10 दिनों से भर्ती कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य में धीमी सुधार को देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स भेजने का निर्णय लिया गया। झारखंड बीजेपी ने कड़िया मुंडा के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करते हुए दोपहर में उन्हें रवाना किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उड़ांव ने पार्टी की ओर से समुचित व्यवस्था करते हुए उन्हें रांची एयरपोर्ट तक लाया और दिल्ली के लिए एयर एम्बुलेंस से रवाना…
Author: News Box Bharat
रांची. झारखंड में निकाय चुनाव मामले में दायर प्रार्थी रोशनी खलखो व अन्य की अवमानना याचिका पर गुरुवार को सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव और नगर विकास सचिव कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए, जहां कोर्ट ने राज्य सरकार को नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 4 महीने का समय दिया है। कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव के मद्देनजर अपडेटेड वोटर लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग को देने को कहा है। साथ ही मुख्य सचिव को अगली सुनवाई में उपस्थित से छूट प्रदान की है।
कप्तान सलीमा टेटे की टीम की लगातार दूसरी जीत रांची। महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL 2025) के चौथे दिन सूरमा हॉकी क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। सलीमा टेटे की कप्तानी में सूरमा की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर 6 अंक हासिल कर लिए हैं। अंक तालिका में सूरमा की टीम नंबर वन पर है। दूसरे नंबर पर ओडिशा, तीसरे नंबर पर बंगाल व चौथे नंबर पर दिल्ली की टीम है। रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में सूरमा हॉकी क्लब ने ओडिशा वॉरियर्स को 2-1 से हराया। छठे मिनट में…
रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी सेंट्रल स्ट्रीट इलाके से रहस्यमय तरीके से गायब हुई 2 सगी बहन को कर्नाटक से बरामद कर ली गई। दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं और उन्हें रांची पुलिस की SIT टीम ने बुधवार देर रात कर्नाटक से रांची लेकर पहुंची। हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों बहन 11 जनवरी से गायब थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए हिंदपीढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी रांची ने एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढ लाने का टास्क दिया था। टेक्निकल सेल की…
रांची। महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL 2025) के तीसरे दिन शाची राढ़ बंगाल टाइगर्स की टीम ने जीत का स्वाद चख लिया। रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में बंगाल की टीम ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 1-0 से हराया। एक मात्र गोल खेल के दूसरे क्वार्टर के 23वें मिनट में कैथरीन मोलन ने दागा। बंगाल की टीम ने अपने दूसरे मैच में पहली जीत दर्ज की। वहीं, दिल्ली की टीम अपने दो मैचों में जीत का खाता नहीं खोल सकी है। इस जीत से बंगाल की टीम को तीन अंक हासिल हुए।…
रांची। पिठोरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी सजाउद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सजाउद्दीन को कांके थाना क्षेत्र से दबोचा है। सजाउद्दीन पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। कई केस में वह फरार चल रहा था। इस बीच पिठोरिया पुलिस को उसकी सूचना मिली। पुलिस जैसे ही अपराधी सजाउद्दीन को पकड़ने कांके पहुंची, वह दुम दबाकर भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस पर भी हमला किया। इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस उसे पिठोरिया थाना ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार,…
रांची. पूर्व मंत्री राजा पीटर सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए. यह हादसा रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर हुआ. राजा पीटर तमाड़ से बुंडू की तरफ जा रहे थे. उसी वक्त कंटेनर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कंटेनर लेकर वहां से भाग निकला. पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया. पूर्व मंत्री राजा पीटर को कहीं भी चोट नहीं लगी.
रांची। महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL 2025) के दूसरे दिन सूरमा हॉकी क्लब की टीम ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 3 अंक हासिल किए। रांची मोरहाबादी के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सूरमा की टीम ने कप्तान व झारखंड की बेटी सलीमा टेटे, शैनन, एंगलबर्ट व सोनम के गोल के मदद से बंगाल टाइगर्स को 4-1 से धो डाला। सूरमा की टीम ने शुरू से ही अटैकिंग खेल खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, अपने घर में खेल रही सूरमा की कप्तान सलीमा टेटे ने गजब का प्रदर्शन कर दर्शकों को खुश…
सभी अंचल में लंबित मामलों की सूची बनाने के दिए निर्देश रांची। आगामी दिनों में रांची जिला में दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों का शिविर लगाकर निष्पादन किया जाएगा। उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने इस संबंध में सोमवार को जिला के सभी अंचल अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने अपर समाहर्त्ता, रांची रामनारायण सिंह को जिला के सभी अंचलों में 10 जनवरी 2025 तक 10 डिसमिल तक के दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की सूची तैयार करने को कहा है। उन्होंने बिना आपत्ति 30 दिन एवं 90 दिनों तक आपत्ति के साथ 10 डिसिमल के तक…
रांची। सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। बादल होने के कारण अभी थोड़ी ठंड में राहत मिली हुई है। सुबह 9 बजे तक धूप नहीं निकला है। यानी मौसम के मिजाज में बदलाव है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। आगामी दो से तीन दिनों में तापमान में और गिरने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। अगले 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी…