रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के मिस्त्री मोहल्ला में देर शाम हुई चाकूबाजी में विनोद कुमार विजयवर्गीय जख्मी हो गए। उन्हें बेहतर ईलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। मिस्त्री मोहल्ला के रहने वाले प्रिंस खान ने आपसी विवाद में विजयवर्गीय पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इससे विजयवर्गीय के गले के पास गंभीर चोट आई। मिस्त्री मोहल्ला के पास एक दुकान से विजयवर्गीय कुछ समान खरीदने गए हुए थे। अचानक अपने घर से निकलकर प्रिंस खान आया व चाकू से हमला कर दिया। विजयवर्गीय कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन घायल होने के बाद भी वे भागने की…
Author: News Box Bharat
रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने के प्रस्ताव पर सहमति दी है। उक्त प्रस्ताव पर शीघ्र मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की स्वीकृति के उपरांत राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड, रांची के संकल्प सं०-185 (13) दिनांक-31.07.2023 द्वारा राज्य के कार्यरत, सेवानिवृत्त कर्मियों , पदाधिकारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिए जाने का प्रस्ताव है, पूर्व में कुछ त्रुटियां रहने के कारण उक्त योजना का लाभ राज्य कर्मियों को नहीं मिल पा रहा था, अब स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग…
मांग : बंद पड़े खदानों की जमीन राज्य सरकार को वापस की जाय रांची। झारखंड दौरे पर आए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी की मौजूदगी में गुरुवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार की ओर से प्रतीक चिन्ह और चादर भेंटकर केन्द्रीय कोयला मंत्री का स्वागत किया। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में हुई इस बैठक में राज्य सरकार के आला अधिकारी के अलावा कोल मंत्रालय, कोल इंडिया और इसकी अनुषंगी इकाइयों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर राज्य में चल रहे कोयला…
झांकी में मंईयां सम्मान योजना और सड़क सुरक्षा को भी जोड़ने का निर्देश रांची। 26 जनवरी 2025 को लेकर अभी से सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह की झांकी में झारखंड का चरित्र और चेहरा झलकना चाहिए। उन्होंने झांकी में मंईयां सम्मान योजना और सड़क सुरक्षा को भी जोड़ने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि झांकियों के चयन के लिए एक कमेटी भी होनी चाहिए, जो उसके थीम और प्रेजेंटेशन को फाइनल करेंगे। समीक्षा बैठक में…
रांची. आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के वैकुंठ द्वार पर मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई. इस भगदड़ में कई लोग घायल है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया, आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगदड़ से आहत हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं.
दोनों वीरों को चुटूपालू घाटी के निकट अंग्रेजों ने 8 जनवरी 1858 को फांसी दे दी थी रांची। झारखंड की कोख ने अमर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह को जन्म दिया, जिन्होंने देश को स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों की अनेक बर्बर यातनाएं सहीं और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया। आज इन दोनों वीरों की शहादत दिवस है। अमर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका था। 1857 की क्रांति का बिगुल फूंकनेवाले दोनों वीरों को ओरमांझी के चुटूपालू घाटी के निकट पेड़ पर बिना मुकदमा चलाए अंग्रेजों ने…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में ठंड सितम ढाए हुए है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो मौसम साफ होने के कारण व बादल छट जाने के कारण 8 व 9 जनवरी तक न्यूनतम पारा में 2-4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी। 10 जनवरी में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगाा। लेकिन 11-12 जनवरी को जो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में आ रहा है जिसका असर स्नो फॉल व बारिश के इवेंट्स में देखने को मिलेगा, फिर मौसम में थोड़ी तब्दिली आएगी। यानी कहा जा सकता है कि अभी मौसम…
रांची। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार (7.1.25) को कैबिनेट में 9 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने 24 फरवरी से 27 मार्च 2025 के बीच बजट सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दी। नए साल में हेमंत सोरेन कैबिनेट की ये पहली बैठक थी। कैबिनेट ने झारखंड अवर शिक्षा सेवा के पूर्व में सृजित पदों के आलोक में वर्त्तमान आवश्यकतानुसार पदों के चिन्हितीकरण की स्वीकृति दी है। झारखंड के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस बल प्रमुख) के चयन एवं नियुक्ति नियमावली-2024 के गठन की भी स्वीकृति दी गई। इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
रांची. आज यानी 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का एलान होगा. दिन के 2 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. चुनाव का एलान होते hi आचार संहिता लागू हो जाएगी. संभवतः दिल्ली में एक ही चरण में चुनाव हो सकते है.
महिलाओं के जरिए राज्य की अर्थव्यवस्था का पहिया घुमाने का हो रहा प्रयास रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के राज्य स्तरीय समारोह में 56 लाख 61 हज़ार 791 बहन बेटियों के बैंक खाते में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हज़ार रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए महिलाओं से कहा कि हमने आपसे वादा किया था कि मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत हर माह एक हज़ार रुपए की सम्मान…