रांची। 1994 बैच के भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा के अधिकारी (Indian Audit and Accounts Service) चंद्र माैली सिंह ने प्रधान महालेखाकार (Principal Accountant General) झारखंड, रांची के रूप में 3 जनवरी 2025 को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने राज कुमार अग्रवाल, प्रधान महालेखाकार का स्थान लिया। जिन्हें पूर्व में मध्य रेलवे, हाजीपुर बिहार में महानिदेशक लेखापरीक्षा के रूप में स्थानान्तरित किया गया है। रांची से पूर्व चंद्र माैली सिंह प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) आंध्र प्रदेश, विजयवाड़ा के रूप में जुलाई 2022 से तैनात थे। पूर्व में इन्होंने नागपुर, पटना, राजकोट, नई दिल्ली, रांची आदि कार्यालयों में विभिन्न पदों (सहायक…
Author: News Box Bharat
रांची। झारखंड के सभी जिलों में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। आसमान साफ होने के बाद लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंडी हवा चलने से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में गुमला सबसे कम न्यूनतम तामपान 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंड रहा। रांची में भी जबर्दस्त शीतलहर देखी गई। अस्पताल में भी ठंड लगने की वजह से बेड भरी पड़ी है। ऐसे में आज भी लोगों को ठंड से काफी सचेत रहने की जरूरत है। शीतलहर को लेकर पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी है। रांची…
रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान व झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है। 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न और 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा की गई है। 17 जनवरी को खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिले की निवासी हैं, उनका पैतृक गांव बड़की छापर है। उनके पिता का नाम सुलक्षण टेटे है, वो भी स्थानीय स्तर पर हॉकी खेलते रहे हैं। सलीमा ने पिता से ही हॉकी की गुर सिखी। काफी संघर्षों…
रांची। मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को जनवरी माह में 2500 रु. की जगह 5000 रु. मिलेंगे। करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि ट्रांसफर होगी, यह राशि दो किस्त में जारी होगी। दिसंबर माह की किस्त जारी करने के लिए 6 जनवरी को नामकुम के खोजाटोली में मंईयां सम्मान समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। जबकि जनवरी माह की किस्त 11 जनवरी को पूर्व प्रस्तावित शेड्यूल के तहत जारी होगी। जानकारी के अनुसार जनवरी माह में मंईयां सम्मान लाभुकों के खाते में 6 जनवरी को 2500 रु और 11 जनवरी को 2500 रु. ट्रांसफर किए जा सकते हैं।…
रांची। नए साल में रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लालपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो मासूम बच्चों से चोरी और भीख मंगवाने का काम किया करता था। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, वहीं दो मासूम बच्चों का भी रेस्क्यू किया है। रांची में मासूम बच्चों से मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिलवाया जा रहा था। जो बच्चे मोबाइल चोरी करते थे, उनसे भीख भी मंगवाया जाता था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मोरहाबादी…
रांची। नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ हुआ। पूरे उत्तर भारत में सिरहन वाली सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों का तापमान और गिर सकता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चल रही है, जिसके कारण कनकनी वाली सर्दी बढ़ गई है। जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बीते 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची में जबरदस्त शीतलहर का असर देखा गया है। मौसम…
रांची। क्या फिर लालू व नीतीश एक साथ बिहार को संभालेंगे…क्या नीतीश कुमार एनडीए का साथ छोड़ इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे। क्या बिहार की राजनीति में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। क्योंकि राजद सुप्रीमो लालू यादव की बयान ने फिर बिहार की राजनीति पारा को हाई कर दिया है। लालू यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि अगर नीतीश कुमार आना चाहते हैं, तो उनके लिए दरवाजा खुला है। राजद सुप्रीमो का यह बयान तेजस्वी यादव के उस बयान के चंद घंटे बाद आया है जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने साफ शब्दों…
रांची। झारखंड के शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की ताजा रिपोर्ट में प्रदूषण के स्तर एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। जमशेदपुर के आंकड़े में उछाल दिखा। वहीं, धनबाद व रांची के आंकड़े में भी तेजी आई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार जमशेदपुर में आज सबसे अधिक 220, धनबाद में 190 और रांची में 164 रहने की संभावना है। ऐसे में इन शहरों में रह रहे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में प्रदूषण का स्तर सबसे ऊपर रहा, यहां AQI का आंकड़ा 147, धनबाद का 139 और रांची का 137 दर्ज…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के मजार पर चादरपोशी कराई जाएगी। गुरुवार 2 जनवरी 2025 की शाम 6 बजे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को औपचारिक चादर सौंपेंगे। यह चादर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी। बता दें कि उर्स के माैके पर प्रधानमंत्री मोदी हर साल दरगाह पर चादर भेजते हैं। पीएम बनने के बाद से मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह पर दस बार चादर चढ़ाई है। यह 11वीं बार होगा जब वो इस परंपरा को बरकरार…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज नए वर्ष का पहला दिन है। नव वर्ष के पहले दिन आज खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों के सम्मान में खरसावां स्थित शहीद स्मारक में माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हर वर्ष की भांति एक बार फिर आज यहां हम सभी एकत्र हुए हैं और आगे भी एकत्रित होते रहेंगे। यह दिन खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों के प्रति सम्मान और आदर के साथ उनके दिखाए पथ पर आगे बढ़ने के संकल्प लेने का दिन है। मुख्यमंत्री ने खरसावां गोलीकांड की 77वीं बरसी पर…