Author: News Box Bharat

रांची। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा सोमवार को बाबानगरी देवघर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से देश के बेहतर भविष्य की कामना की। देवघर स्थित बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। देवघर पहुंचने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उम्र अधिक होने के कारण वे व्हीलचेयर के सहारे मंदिर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा बैद्यनाथ से देश के बेहतर भविष्य की कामना की। पूर्व पीएम के स्वास्थ्य…

Read More

रांची। कुख्यात पांडेय गिरोह के 2 अपराधियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं, दो अन्य लोग जख्मी हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। यह घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव की है। दोनों अपराधियों की पहचान पांडेय गिरोह से दीपक साव, भारत पांडेय के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दीपक साव और भरत पांडेय चैनपुर के गरदा में…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार यानी 6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना के तहत करीब 56 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में रुपए ट्रांसफर करेंगे। नामकुम स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली (कुटिया चौक) में एक बड़े कार्यक्रम के बीच सीएम लाभुकों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम दिन के 12.30 बजे से शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में महिलाओं के जुटने का दावा प्रशासन ने किया है। बता दें कि जिन महिलाओं के खाते में पैसा दिसंबर में नहीं गया उनके खाते में 6 जनवरी को एक साथ 5000 रुपए जाएंगे। रांची के नामकुम में होगा…

Read More

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि यह अबुआ सरकार है । ऐसे में राज्य के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के साथ लोगों के कल्याण एवं हितों का संवर्धन करने वाला संतुलित बजट हो, इस पर हमारी सरकार का विशेष फोकस है। इसलिए वित्तीय वर्ष 2025 -26 के बजट को लेकर आपके सुझाव, राय और विचार हमारे लिए काफी मायने रखते हैं, ताकि आपके द्वारा प्राप्त होनेवाले बेहतर सुझावों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में जगह…

Read More

 रांची। रविवार 5 जनवरी से रांची में 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इसमें भाग लेने देश के कई राज्यों से खिलाड़ी आए हैं। जम्मू कश्मीर से आई एक एथलीट बेहोश हो गई, जिसे इलाज के सदर अस्पताल लाया गया। खिलाड़ी नीतू ठाकुर को इस प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ के इवेंट में हिस्सा लेना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जम्मू कश्मीर से आई 42 सदस्यीय टीम की हिस्सा बनकर रांची आई नीतू ठाकुर का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कराया जा रहा है। चिकित्सक डॉ. अरुणोदय कुमार के अनुसार राहत की…

Read More

रांची। झारखंड में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। कड़ाके की ठंड के कराण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं । झारखंड में पड़ रहे शीतलहर व ठंड को ध्यान में रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार ने 7 जनवरी से 13 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 7.1.2025 से 13.1.2025 तक के लिए वर्ग केजी से वर्ग 8 तक की कक्षायें बंद…

Read More

रांची। दिल्ली में स्वास्थ एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री झारखंड सरकार डॉ इरफान अंसारी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। दोनों के बीच यह मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली, जिसमें झारखंड में कांग्रेस पार्टी के संगठन सशक्तिकरण एवं संबंधित मंत्रालय की योजनाओं से झारखंड की जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के विषय में चर्चा हुई।खड़गे ने इरफान अंसारी की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि वो जामताड़ा से लगातार तीसरी बार विधायक ब हैं, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनसेवा को आत्मसात कर सदैव जनता की सेवा की है। साथ ही कांग्रेस पार्टी…

Read More

रांची। झारखंड में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। कड़ाके की ठंड के कराण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं । झारखंड में पड़ रहे शीतलहर को ध्यान में रखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 6 जनवरी और 7 जनवरी को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। रांची के उपायुक्त ने स्कूल में 2 दिनों की छुट्‌टी को लेकर आदेश जारी किया है। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि दो दिनों तक छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतरकर्मी तय समय पर…

Read More

रांची। CGL परीक्षा में JSSC की शिकायत पर झारखंड सीआईडी ने एक और एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच के लिए सीआईडी विज्ञापन छपवाकर सबूत भी इकट्ठा करेगी। सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक के आरोपों को लेकर सीआईडी ने आमलोगों और परीक्षार्थियों से सबूत मांगे हैं। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि राज्य में विज्ञापन के जरिए आमलोगों तक सूचना पहुंचायी जाएगी कि किसी भी व्यक्ति के पास पेपर लीक से जुड़ा कोई साक्ष्य हो तो इसे सीआईडी को उपलब्ध कराएं। इन साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। वहीं, रातू थाने में दर्ज केस…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी में किसानों को इंसाफ देने की मांग की। मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। पिछले दो वर्षों के सुखाड़ के बाद राज्य में इस वर्ष धान की अच्छी फसल हुई है। किसानों को अपने मेहनत का अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद राज्य सरकार से थी। हेमंत सरकार में शामिल दलों ने चुनाव से पूर्व ₹3200/क्विंटल धान खरीद करने का आश्वासन दिया था। लेकिन राज्य सरकार अपने वादे से उलट गई। आज राज्य में 2300 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद और 100 रुपए बोनस…

Read More