Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»विश्व कप फाइनल में भारत: जेमिमा के आंसुओं और हरमनप्रीत की तूफानी पारी ने रचा इतिहास
    Sport

    विश्व कप फाइनल में भारत: जेमिमा के आंसुओं और हरमनप्रीत की तूफानी पारी ने रचा इतिहास

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 30, 20252 Mins Read
    international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
    Buy Ad Space

    रविवार को होने वाले फाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

    Women’s World Cup: जेमिमा रॉड्रिगेज और हरमनप्रीत कौर की जबरदार साझेदारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। जीत पक्की होते ही मैच में शानदार पारी खेलने वाली जेमिमा रॉड्रिगेज भावुक नजर आईं। इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय चल रही ऑस्ट्रेलिया की एलीस हीली की टीम का सफर यहीं समाप्त हो गया। रविवार को होने वाले फाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया है। जेमिमा रॉड्रिगेज प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।

    रॉड्रिगेज और हरमनप्रीत की साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई

    मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 338 रन बनाए। जवाब में भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 341 रन बना कर शानदार जीत दर्ज की। भारत की जीत में जेमिमा रॉड्रिगेज के शतक और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ उनकी 167 रनों की साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह 2005 और 2017 में भी फाइनल खेल चुकी है, लेकिन अभी तक भारत यह ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। अब टीम के पास इस सूखे को तोड़ने का बेहतरीन मौका है। भारत की ओर से जेमिमा रॉड्रिगेज ने 134 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 127 रन बनाए और नाबाद रहीं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 88 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के लगाकर 89 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ और एनाबेल सदरलैंड ने दो-दो विकेट लिए।

    Australia Team India Women's World Cup 2025
    Previous Articleपवई स्टूडियो कांड: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्या मुठभेड़ में ढेर
    Next Article केरल बना अत्यधिक गरीबी से मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य!

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल

    May 20, 20262 Mins Read

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में तूफानी जलवा! रिकॉर्ड्स ध्वस्त करते जा रहे हैं बिहार के इस लाल ने

    May 19, 20262 Mins Read

    MS धोनी ने दिए रिटायरमेंट के मजबूत संकेत! कहा- “मेरा शरीर थोड़ा कमजोर हो गया है”

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.