Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»पवई स्टूडियो कांड: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्या मुठभेड़ में ढेर
    Breaking News

    पवई स्टूडियो कांड: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्या मुठभेड़ में ढेर

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 30, 2025Updated:October 30, 20253 Mins Read
    Buy Ad Space

    मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को हुई सनसनीखेज घटना का अंत एक दर्दनाक मोड़ पर हुआ।
    ‘आर.ए. स्टूडियो’ में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्या (24) की अस्पताल में मौत हो गई।
    पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके।

    बच्चों को बुलाया और स्टूडियो बंद कर लिया

    पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहित आर्या खुद को फोटोग्राफर और एक्टिंग ट्रेनर बताता था।
    उसने बच्चों को फोटोशूट और एक्टिंग ऑडिशन के बहाने अपने स्टूडियो में बुलाया था।
    जैसे ही सभी बच्चे अंदर आए, उसने दरवाजे बंद कर लिए और खुद को भीतर कैद कर लिया।
    जब स्थानीय लोगों ने खिड़की से बच्चों को रोते और घबराए हुए देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

    मौके पर मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम और बम स्क्वाड तुरंत पहुंचा।करीब तीन घंटे तक लगातार बातचीत की कोशिशें चलती रहीं।जब आरोपी नहीं माना और अंदर से धमकी दी कि अगर कोई आया तो आग लगा देगा,तब पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए स्टूडियो में प्रवेश किया।ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गोली लगी,जबकि पुलिस ने सभी 17 बच्चों और दो वयस्कों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।घटना स्थल से एक एयरगन और कुछ रासायनिक पदार्थ भी बरामद हुए हैं।

    अस्पताल में हुई मौत

    घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसकी छाती में गोली लगी थी।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

    पुलिस की तत्परता

    घटना की खबर मिलते ही पुलिस और क्विक रेस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक बातचीत के बाद जब आरोपी नहीं माना, तो पुलिस ने अंदर घुसकर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया।

    घटना स्थल से एक एयरगन और कुछ रासायनिक पदार्थ भी बरामद किए गए। मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    पुलिस की जांच जारी

    मुंबई पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या रोहित आर्या ने यह सब अकेले किया, या किसी और ने उसे उकसाया या मदद की।स्टूडियो की वैधता, लाइसेंस और पिछले कुछ महीनों में उसके द्वारा बुलाए गए बच्चों की सूची की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि “हमें शक है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर था। उसके मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट से कई अजीब पोस्ट मिले हैं। फिलहाल साइबर टीम सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।”

    Previous Articleरांची पुलिस की बड़ी सफलता: तीन गाड़ियां जब्त | मांस तस्करी रैकेट का खुलासा
    Next Article विश्व कप फाइनल में भारत: जेमिमा के आंसुओं और हरमनप्रीत की तूफानी पारी ने रचा इतिहास

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.