Author: News Box Bharat

रांची। झारखंड में फिर एक बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जहर देकर हत्या कर दी गई। पीड़िता की मां ने अनवर अंसारी नामक युवक पर आरोप लगाया है। मृतका की मां के मुताबिक, आरोपी उनकी बेटी को जबरन घर से उठा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जहरीली दवा खिलाकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही सुंदर पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर…

Read More

पीड़ित परिवार को 51-51 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा रांची। महाकुंभ में शाही स्नान से पूर्व मची भगदड़ को झारखंड राजद ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की विफलता करार दिया है। डोरंडा नेपाल हाउस में श्रम मंत्री कक्ष में संवाददाता सम्मेलन कर राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और राजद महासचिव सह मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि पहली विफलता देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की है और उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी बनती है। घटना में झारखंड के पलामू की गायत्री देवी और मुसाबनी के शिवराज गुप्ता की मौत पर दुख जताते…

Read More

रांची। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी और मुख्य सूचना आयुक्त डीके तिवारी कुम्भ स्नान करने यूपी के प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी पहली बार गढ़वा पहुंचीं, यहां पहुंचने पर सर्किट हाउस मे उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गढ़वा पहुंचने के बाद तकरीबन दो घंटे तक वह यहां रुकीं। प्रयागराज जाने के क्रम में झारखंड की मुख्य सचिव गढ़वा पहुंचीं थीं। यहां विश्राम करने के बाद जिले के बंशीधर नगर के लिए रवाना हुईं। बंशीधर नगर पहुंचने के बाद वह बाबा बंशीधर भगवान के दर्शन करते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हुईं।…

Read More

रांची। रांची पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले एक वर्ष में रांची पुलिस ने लगभग 300 लोगों को अफीम व ड्रग्स मामले में झेल भेजा है। ताजा मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है। रांची पुलिस ने एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लाखों का ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशे के सौदागरों के पास से साढ़े सत्रह ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन शर्मा उर्फ शेरा, शैलेश कुमार उर्फ गांधी, रजनीश…

Read More

हेमंत सरकार का खिलाड़ियों के प्रति बड़ा दिल : सलीमा व निक्की को मिला सम्मान रांची। झारखंड खेल जगत के लिए 29 जनवरी 2025 खुशी वाला दिन रहा। क्योंकि हेमंत सोरेन की सरकार ने अपनी 2 बेटियों को बड़ा सम्मान दिया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज एक कार्यक्रम में महिला हॉकी में राज्य व देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को रांची के हरमू स्थित आवासीय कॉलोनी में 3750 वर्ग फीट भूखंड आवंटन का कागजात सौंपा। साथ ही घर बनाने के लिए 35-35 लाख रुपए भी दिए गए। राज्य सरकार ने आज…

Read More

रांची। 29 जनवरी 2025 को झारखंड मंत्रालय में हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी -झारखंड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद संख्या-WPS No. 777/2023, राज कुमार राम बनाम झारखंड सरकार एवं अन्य तथा उक्त से उद्भूत अवमाननावाद संख्या-Cont (c) 190/2024 राज कुमार राम बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य के क्रम में राज कुमार राम, सेवानिवृत पदचर की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट किए जाने एवं अनुमान्य वित्तीय लाभ दिए जाने की स्वीकृति दी गई। -झारखंड उच्च न्यायालय में दायर वाद WP(S) No.-7081/2023 विजय कुमार ठाकुर…

Read More

रांची। झारखंड के चाईबासा जिले में सुबह-सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 2 नक्सली को मार गिराया गया है। इसमें से एक की पहचान जोनल कमांडर संजय गंझू के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा मारी गई महिला नक्सली एक करोड़ के इनामी अनल दा की महिला मित्र बताई जा रही है। इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है। बुधवार की सुबह चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र के बिलाटी टोला के पास स्थित जंगल में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और जैगुआर के जवानों की टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान उनका नक्सलियों के साथ…

Read More

रांची। यूपी के प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना को लेकर प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस दुखद घटना में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट किया। राहुल गांधी ने कहा कि इस घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जो बेहद दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राहुल गांधी ने इस दुखद घटना के लिए प्रशासन की…

Read More

रांची। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। मौनी अमावस्या स्नान के दौरान संगम नोज घाट पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ। सुबह साढ़े सात बजे तक कॉल्विन अस्पताल स्थित मर्चरी में कई लाशें पहुंचाई जा चुकी थीं, लेकिन प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 200 से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार चल रहा है। 40 से अधिक एंबुलेंस के माध्यम से घायलों और मृतकों को केंद्रीय अस्पताल लाया गया। परिजनों की चीख पुकार से संगम से लेकर महाकुंभ के केंद्रीय चिकित्सालय तक कोहराम मचा रहा। एंबुलेंस के…

Read More

कड़ी सुरक्षा के बीच हजारीबाग जेल से रांची लाया गया रांची। कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को रांची पुलिस ने 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया है। जेल में बंद सुजीत सिन्हा झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर है। ओरमांझी इलाके में हुई गोलीबारी में सुजीत सिन्हा गैंग की संलिप्तता सामने आई थी, उसी मामले में रांची पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। ओरमांझी में बिल्डर के साइट पर गोलीबारी सहित कई अन्य आपराधिक मामलों में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को मंगलवार कड़ी सुरक्षा के बीच हजारीबाग जेल से रांची लाया गया। पिछले…

Read More