Author: News Box Bharat

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायक ममता देवी का वायरल ऑडियो पूरे दिन चर्चा में रहा। कार्यवाही शुरू होते ही सदन में उस समय हंगामा मच गया जब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ममता देवी द्वारा अपनी ही पार्टी के मंत्री इरफान अंसारी पर लगाए गए आरोपों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। मरांडी ने दावा किया कि उनके पास ममता देवी और इरफान अंसारी के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। इस ऑडियो में ममता देवी ने आरोप लगाया है कि नर्सिंग कॉलेज को एनओसी देने के बदले 5 लाख रुपये कमीशन लिया गया,…

Read More

रांची। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के साहिबगंज जिले में कथित अवैध पत्थर खनन और ग्रामीणों पर हमले के मामले में झारखंड सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है। सरकार ने हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती दी थी। अब यह मामला पूरी तरह से सीबीआई की जांच के दायरे में आ गया है। इस फैसले के बाद विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विपक्ष को उम्मीद है कि सीबीआई जाँच से बड़ा खुलासा होगा, वहीं सत्ता पक्ष में निराशा दिख रही है। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ विधायक सरयू राय ने कहा…

Read More

रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के उड़ान परिचालन में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान का दावा किया गया है। एयरपोर्ट निदेशक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 15 दिसंबर तक इंडिगो के परिचालन में आने वाली सभी दिक्कतें पूरी तरह दूर हो जाएंगी। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन लगातार एयरलाइन के साथ समन्वय स्थापित किए हुए है। उन्होंने बताया कि रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की कुल 18 दैनिक उड़ानें संचालित होती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तकनीकी एवं परिचालन कारणों से कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी…

Read More

रांची। ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जमशेदपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह जानकारी ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव रवींद्र नाथ मुर्मू ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति इस अवसर पर संथाली साहित्यकारों को सम्मानित भी करेंगी। जमशेदपुर में संथाली भाषा दिवस समारोह का समापन 29 दिसंबर को होगा। यह आयोजन परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित जाहेरथान परिसर भवन में किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह पहली बार होगा जब जमशेदपुर…

Read More

गोवा के एक क्लब में रविवार रात भीषण आग लगने से करीब 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में झारखंड के तीन युवा भी शामिल हैं, जो कुक का काम करने गोवा गए थे। इनमें रांची के फतेहपुर निवासी प्रदीप महतो (24) एवं उनके भाई विनोद महतो (22), तथा खूंटी के गोविंदपुर निवासी मोहित मंडा (22) शामिल हैं। मृतकों में से दो भाइयों के रिश्तेदार नारायण माथुर ने बताया, वे मेरे भतीजे थे और रेस्टोरेंट की किचन में काम करते थे। मुझे सुबह इस दुर्घटना की जानकारी मिली। हम सभी झारखंड से हैं। क्लब मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट…

Read More

इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ान रद्दीकरण और देरी के चलते देशभर में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले चार दिनों में इंडिगो की 1,700 से ज़्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं, जिसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन पर कड़ा रुख अपनाया है। DGCA ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स और अकाउंटेबल मैनेजर को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा है। क्यों जारी हुआ नोटिस DGCA ने कहा कि इंडिगो ने FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट) के नए नियमों के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की, जिससे बड़े पैमाने पर क्रू की कमी हो गई। नोटिस में…

Read More

गोवा के उत्तरी जिले के अर्पोरा में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। क्लब के रसोई क्षेत्र में रात 1 एक बजे गैस सिलेंडर के फटने के कारण लगी इस आग में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में क्लब के कर्मचारियों के साथ-साथ कुछ पर्यटक भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तीव्र विस्फोट के कारण आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई, जिससे बहुत से लोगों के…

Read More

मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखी: TMC से निलंबित MLA हुमायूं कबीर का विवादित कदम, सुरक्षा घेरे के बीच कार्यक्रम सम्पन्न मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), 6 दिसंबर 2025।अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की 33वीं बरसी पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक ऐसा कार्यक्रम हुआ जिसने राज्य की राजनीति को गरमा दिया। TMC से हाल ही में निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बेलडंगा में ‘बाबरी मस्जिद’ की तर्ज पर एक नई मस्जिद का शिलान्यास कर दिया। इस कदम ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया, जिसके चलते प्रशासन को 3,500 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करनी पड़ी। भारी भीड़, नारेबाजी…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शोक प्रकट करने के साथ शुरू हुई। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पिछले मानसून सत्र (1 से 4 अगस्त और 22 से 28 अगस्त, 2025) के दौरान सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सदन पटल पर रखी। सत्र के प्रारंभ में सदन के अध्यक्ष (स्पीकर) रबींद्रनाथ महतो ने सभापति मनोनीत किया तथा कार्यमंत्रणा समिति के गठन की घोषणा की। सदन में रखे गए विधेयक प्रभारी सचिव द्वारा कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश किए गए, जिनमें शामिल हैं…

Read More

रांची। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर परिचालनात्मक संकट का सामना कर रही है, जिसका असर पूरे देश की उड़ान सेवाओं पर पड़ रहा है। शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिला। यहां यात्रियों को न केवल उड़ानें रद्द होने की परेशानी झेलनी पड़ी, बल्कि टिकटों के दामों में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी से भी उनका आक्रोश बढ़ गया। हवाई अड्डे के एक दिन के आंकड़े ही स्थिति की गंभीरता बताने के लिए काफी हैं। रांची से संचालित होने वाली इंडिगो की कुल 18 उड़ानों में से 11 उड़ानें रद्द…

Read More