रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, पैसेंजर लेकर जमुआ (भारकट्टा) से रांची जा रही विजय बस (जेएच-02 ए जे-1638 ) ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी है। जिसमें दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं। घटना शनिवार सुबह टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बन्हे मोड़ के समीप की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत कार्य में जुट गई। जानकारी के अनुसार विजय बस यात्री लेकर रांची जा रही थी, इस दौरान जैसे ही बस टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बन्हे मोड़ के…
Author: News Box Bharat
रांची। एशिया कप क्रिकेट में अब से कुछ देर बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हाइवोल्टेज मुकाबला शुरू हो जाएगा। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बाबर की सेना पहले फिल्डिंग करेगी। यह मुकाबला दिन के 3 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद तो एशिया कप वनडे में पांच साल बाद टकराएंगी। एशिया कप वनडे में भारत-पाकिस्तान का सामना 2018 में हुआ था, तो वनडे में दोनों का सामना 2019 विश्व कप के दौरान हुआ था। कुलदीप के आगे नहीं चलते बाबर व फखर बाबर आजम ने वनडे में…
मैच भारतीय समयानुसार दिन के 3 बजे से शुरू होगा। टॉस 2.30 बजे होगा रांची। एशिया कप क्रिकेट में आज भारत-पाकिस्तान के बीच हाइवोल्टेज मुकाबला दिन के 3 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद तो एशिया कप वनडे में पांच साल बाद टकराएंगी। एशिया कप वनडे में भारत-पाकिस्तान का सामना 2018 में हुआ था, तो वनडे में दोनों का सामना 2019 विश्व कप के दौरान हुआ था। कुलदीप के आगे नहीं चलते बाबर व फखर बाबर आजम ने वनडे में कुलदीप यादव के कुल 34 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 18…
रांची। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। सीएम हेमंत सोरेन ने सिद्धिविनायक के दर्शन करने के दौरान का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मुम्बई में विश्व प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखण्डवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!’ बता दें कि एक दिन पहले यानि INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने से पहले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनके पिता व…
रांची। सत्र 2023 के लिए रांची जिला फुटबॉल टीम के गठन को लेकर छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) ने कैंप के लिए 72 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने बतााय कि कैंप दिनांक 4.9.23 से बरियातू पहाड़ ग्राउंड में सुबह 7 बजे से शुरू होगा। चयनित खिलाड़ियों को राजेश अग्रवाल, मो शमीम व मो वसीम के पास ग्राउंड में रिपोर्ट करना है। सेलेक्टर के रूप में लुईस टोपनो, मो नसीम अख्तर, लाल आरएन नाथ शादेव व मो शमीम (गुड्डू) रहेंगे। इन खिलाड़ियों से 20 खिलाड़ियों फाइनल का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी गढ़वा में आयोजित होने…
इसी महीने से ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य चुनाव प्रचार में जुटेंगे रांची। मुंबई के ग्रांड हयात होटल में आयोजित विपक्षी महागठबंधन I.N.D.I.A की मीटिंग में 13 सदस्यों की समन्वय समिति का गठन किया गया। इस कमेटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा व झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, शिवसेना के संजय राउत, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, एनसीपी के शरद पवार, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे। इसके अलावा उमर अब्दुल्ला, एमके स्टालिन और तेजस्वी यादव भी इसका हिस्सा होंगे। इसके अलावा गठबंधन ने अपना नारा भी फाइनल कर लिया है। इस स्लोगन भारत और इंडिया दोनों…
सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा है ‘चाय 9 सितंबर?’ रांची। ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीसरी बार समन जारी कर दिया है। सीएम को इस बार 9 सितंबर को एयरोपर्ट स्थित मुख्य कार्यालय में ईडी के दफ्तर बुलाया गया है। इस मामले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट ने एक बार फिर से सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने सुबह 10.16 बजे ट्वीट करते हुए लिखा है ‘चाय 9 सितंबर?’ इसको लेकर ऐसा माना जा रहा है कि यह सीएम हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा तीसरे समन के बारे में है। जमीन घोटाले में पूछताछ…
रांची। ओरमांझी थाना क्षेत्र में 3 लोगों के हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को सूअर के द्वारा फसल नुकसान किए जाने के बाद हुए विवाद में तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। रात भर चली छापेमारी में पुलिस ने 11 में से 8 आरोपियों को धर दबोचा है। ओरमांझी में झानेश्वर, उसकी दो पत्नी सरिता और संजू देवी की उसके गोतिया वालों ने ही मिलकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा…
रांची। एनडीए को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में शुरू हो गई है। इसमें इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के संयोजक का नाम तय करने के अलावा समन्वय समिति का गठन किए जाने की उम्मीद है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी संग मुंबई के हयात होटल अब से कुछ देर पहले पहुंचे। मुंबई में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक आज से होनी है। विपक्षी दलों के नेताओं का मुंबई पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक में 28 दलों के 63 नेता…
प्रधानमंत्री जी अडाणी समूह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच क्यों नहीं होने दे रहे रांची। हिंडनबर्ग के बाद एक बार फिर से अदानी ग्रुप मुश्किल में घिरती नजर आ रही है. ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) की एक फ्रेश रिपोर्ट में अदानी ग्रुप पर नए सिरे से आरोप लगाए गए हैं। इस मामले को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके JPC की मांग की है। उन्होंने पूछा कि इस मामले पर पीएम मोदी चुप क्यों है। ओसीसीआरपी की रिपोर्ट के अनुसार अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने ही शेयर खरीदकर…