Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»I.N.D.I.A गठबंधन ने समन्वय समिति का किया गठन। झारखंड के सीएम हेमंत सोरन भी शामिल
    News

    I.N.D.I.A गठबंधन ने समन्वय समिति का किया गठन। झारखंड के सीएम हेमंत सोरन भी शामिल

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 1, 20233 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    इसी महीने से ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य चुनाव प्रचार में जुटेंगे

    रांची। मुंबई के ग्रांड हयात होटल में आयोजित विपक्षी महागठबंधन I.N.D.I.A की मीटिंग में 13 सदस्यों की समन्वय समिति का गठन किया गया। इस कमेटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा व झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, शिवसेना के संजय राउत, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, एनसीपी के शरद पवार, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे। इसके अलावा उमर अब्दुल्ला, एमके स्टालिन और तेजस्वी यादव भी इसका हिस्सा होंगे। इसके अलावा गठबंधन ने अपना नारा भी फाइनल कर लिया है। इस स्लोगन‍ भारत और इंडिया दोनों को शामिल किया गया है। यह स्लोगन है…. जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।गठबंधन के लिए किसी एक वरिष्ठ नेता को संयोजक बनाए जाने की भी चर्चा थी, लेकिन अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। नीतीश कुमार और मल्लिकार्जुन खरगे का नाम संयोजक के तौर पर चल रहा था। सूत्रों का कहना है कि गठबंधन के लिए संयोजक के पद पर शायद आज फैसला न हो पाए। यही नहीं संयोजक भी कोई एक ही हो सकता है और उसे लेकर खींचतान की स्थिति न हो, इसलिए इस पर कोई बात नहीं की जा रही है।

    लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर बनी सहमति

    ‘इंडिया’ की बैठक में विपक्षी दलों ने संकल्प लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक संभव होगा सभी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। विभिन्न राज्यों में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जल्द ही शुरू की जाएगी। मुंबई में ‘इंडिया’की बैठक में कई अहम फैसले हुए. बैठक में 13 सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई है। इसी महीने से ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य चुनाव प्रचार में जुटेंगे।

    मुंबई में INDIA गठबंधन की दूसरे दिन भी बैठक हुई. इस बैठक में विपक्षी दलों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति से लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। खासतौर पर लोकसभा चुनाव को लेकर किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने हैं, इसे लेकर भी इस बैठक में चर्चा हुई। मुंबई की इस बैठक में इस गठबंधन के संयोजक के नाम को लेकर भी चर्चा की बात कही जा रही है। इस दौरान एक समन्वय समिति का भी गठन किया गया है।

    ये हैं कमेटी में शामिल

    इस समिति में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन, राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी. राजा, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। इसमें जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह और समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान भी शामिल किए गए हैं।

    hemant soren i.n.d.i.a
    Previous Articleईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को फिर भेजा समन | 9 को दफ्तर में बुलाया | सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट से फिर मची सियासी हलचल
    Next Article रांची जिला फुटबॉल टीम के गठन को लेकर 72 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया | 4 से बरियातू पहाड़ ग्राउंड में लगेगा कैंप

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.