Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»I.N.D.I.A की बैठक में पत्नी संग झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे मुंबई | बैठक में 28 दलों के 63 नेता पहुंच रहे
    News

    I.N.D.I.A की बैठक में पत्नी संग झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे मुंबई | बैठक में 28 दलों के 63 नेता पहुंच रहे

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 31, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। एनडीए को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में शुरू हो गई है। इसमें इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के संयोजक का नाम तय करने के अलावा समन्वय समिति का गठन किए जाने की उम्मीद है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी संग मुंबई के हयात होटल अब से कुछ देर पहले पहुंचे। मुंबई में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक आज से होनी है। विपक्षी दलों के नेताओं का मुंबई पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक में 28 दलों के 63 नेता पहुंच रहे हैं। बंगलुरु में आयोजित विपक्ष की दूसरी बैठक में 26 दल शामिल हुए थे। इस बैठक में दो और दल शामिल होने जा रहे हैं। विपक्षी दलों को इस बार पीसेंट एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र की MPP पार्टी ने समर्थन दिया है। विपक्षी दलों की ये बैठक मुंबई के ग्रांड हयात होटल में आयोजित हो रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए बने गठबंधन की तीसरी बैठक है। इससे पहले जून में पटना में पहली बैठक हुई थी, जबकि दूसरी बैठक बेंगलुरु में जुलाई में हुई थी।

    28 पार्टी के नेता बैठक में शामिल

    जुलाई में बंगलुरु में विपक्षी गठबंधन की बैठक हुई थी। इस बैठक में 26 दल शामिल हुए थे। गठबंधन को ‘INDIA’ नाम दिया गया था। अब इस बैठक में एक और पार्टी पीसेंट एंड वर्कर पार्टी ऑफ इंडिया ने भी गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान किया है। अब ‘INDIA’ गठबंधन में कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट), सीपीआई, सीपीआईएम, जदयू, डीएमके, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी, सीपीआई (ML), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (M), मनीथानेया मक्कल काची (MMK), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, एआईएफबी, अपना दल कमेरावादी और पीसेंट एंड वर्कर पार्टी ऑफ इंडिया शामिल हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र का एक क्षेत्रीय दल और शामिल होगा। 

    jmm
    Previous Article‘देश से बाहर भेजा गया एक अरब डॉलर’ किसका पैसा है | सीबीआई-ईडी गौतम अडाणी से पूछताछ क्यों नहीं कर रही: राहुल
    Next Article ओरमांझी ट्रिपल मर्डर: 8 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा | 3 की तलाश जारी

    Explore More

    June 26, 20262 Mins Read

    यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • Gold Price Today: चौथे सप्ताह भी गिरावट की राह पर सोना, मजबूत डॉलर और फेड की सख्ती से दबाव June 26, 2026
    • UAE-BrahMos डील की चर्चा से खाड़ी में हलचल, सऊदी में सवाल, पाकिस्तान पर हमले का हवाला June 26, 2026
    • GTA 6 Preorder शुरू! कीमत सुनकर खुश हुए गेमर्स, जानें भारत में कितने रुपये में मिलेगा गेम June 26, 2026
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.