Author: News Box Bharat

रांची। अवैध खनन मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कई अन्य लोगों के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया गया है। आवेदन पुलिस मुख्यालय के ऑनलाइन एफआईआर सिस्टम और साहिबगंज के मुफस्सिल थाने में दिया गया। झारखंड के साहिबगंज में अवैध खनन और उनके परिवहन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके राजनीतिक सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, डीसी रामनिवास यादव, तत्कालीन एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा समेत 20 पर एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया गया है। हाईकोर्ट ने तीर्थनाथ आकाश व अनुरंजन अशोक के द्वारा दायर रिट पीटिशन 1951/2021 में आदेश दिया…

Read More

8 सितंबर को होगी वोटों की गिनती रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही वोटर लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे। सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 11.40 % रहा। जेएमएम प्रत्याशी और मंत्री बेबी देवी ने चंद्रपुरा के अलारगो में मतदान किया। चंद्रपुरा प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलारगो में तीन मतदान केंद्र 345, 346 और 347 में मतदान शुरू हो चुका है। यह गांव शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पैतृक गांव है। बूथ संख्या 347 में स्वर्गीय जगरनाथ महतो…

Read More

रांची। रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के चुनाव में गजब का उत्साह वोटरों में दिखा। कुल 138 वोटर्स में 136 लोगों ने मतदान किया। अब प्रत्याशियों की किस्मत बक्से में बंद हो गई है। 4 या 4.30 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी। इसके बाद पता चल जाएगा की कौन सी टीम ने बाजी मारी। टीम कुतुब व टीम खिदमत के बीच सीधा मुकाबला है। निर्दलिय में भी कुछ प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। वोटरों का उत्साह इसी से ही पता लगया जा सकता है कि वोट देने के लिए वोटर सुबह…

Read More

रांची। रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा का चुनाव 3 सितंबर (रविवार) को शुरू हो गया। रिसालदार बाबा मुसाफिर खाना में सुबह 8 बजे से दिन के 3 बजे तक मतदान होगा। सुबह 6 बजे से ही वोटर मतदान करने के लिए पहुंच गए। 7.30 बजे से मुसाफिर खाना में voters वोट देने के लिए लाइन में खड़े हो गए। 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहला वोट दर्जी मोहल्ला पंचायत के सचिव तबारक हुसैन ने किया। चुनाव को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। सुबह 7 बजे से पुलिस के…

Read More

मतदान सुबह 8 बजे से दिन के 3 बजे तक होगा, काउंटिंग 4.30 बजे से मजिस्ट्रेट के रूप में अंचल निरीक्षक, अरगोड़ा अनिल गुप्ता रहेंगे मौजूद रांची। रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा का चुनाव 3 सितंबर (रविवार) को होगा। रिसालदार बाबा मुसाफिर खाना में सुबह 8 बजे से दिन के 3 बजे तक मतदान होगा। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। सुबह 7 बजे से पुलिस के जवानों की तैनाती हो जाएगी। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से पुलिस पेश आएगी। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने…

Read More

रांची। एशिया कप क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान का तीसरा मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 48.5 ओवर में 266 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे पहले हाइवोल्टेज मुकाबला में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरू में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया। लेकिन झारखंड के रांची जिला के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन व हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए बेहतरीन 138 रनों की बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को एक अच्छी स्थिति में ला दिया। टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 266 रनों का स्कोर खड़ा किया।…

Read More

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने झटके 4 विकेट रांची। एशिया कप क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के बीच हाइवोल्टेज मुकाबला में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरू में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया। लेकिन झारखंड के रांची जिला के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन व हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए बेहतरीन 138 रनों की बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को एक अच्छी स्थिति में ला दिया। टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 266 रनों का स्कोर खड़ा किया। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रनों की जरुरत है। हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन…

Read More

रांची। एशिया कप क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के बीच हाइवोल्टेज मुकाबला शुरू हो गया है। लेकिन मैच में बारिश ने खलल डाल दी है। भारत ने 4.2 ओवर में बिना विकेट खोए 15 रन बना लिए। कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर खेल रहे। वहीं, शुभमन गिल ने अभी तक खाता नहीं खोला है। इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बाबर की सेना पहले फिल्डिंग करेगी। यह मुकाबला दिन के 3 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद तो एशिया कप वनडे में पांच साल बाद टकराएंगी।…

Read More