Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी चुनाव: 138 में 136 वोटरों ने किया मतदान | 4.30 बजे से काउंटिंग शुरू होगी
    News

    रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी चुनाव: 138 में 136 वोटरों ने किया मतदान | 4.30 बजे से काउंटिंग शुरू होगी

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 3, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के चुनाव में गजब का उत्साह वोटरों में दिखा। कुल 138 वोटर्स में 136 लोगों ने मतदान किया। अब प्रत्याशियों की किस्मत बक्से में बंद हो गई है। 4 या 4.30 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी। इसके बाद पता चल जाएगा की कौन सी टीम ने बाजी मारी। टीम कुतुब व टीम खिदमत के बीच सीधा मुकाबला है। निर्दलिय में भी कुछ प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। वोटरों का उत्साह इसी से ही पता लगया जा सकता है कि वोट देने के लिए वोटर सुबह 6 बजे से ही पहुंच गए थे। 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खुद डोरंडा थाना प्रभारी मॉनिटरिंग करते रहे। पहला वोट दर्जी मोहल्ला पंचायत के सचिव तबारक हुसैन ने किया। चुनाव को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। सुबह 7 बजे से पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई थी। प्रशासन ने पहले ही कह दिया था कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से पेश आया जाएगा। लेकिन मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची ने दंडाधिकारी के रूप में अनिल गुप्ता, अंचल निरीक्षक, अरगोड़ा रांची की प्रतिनियुक्ति कर रखा था।

    सीसीटीवी से रही सब पर नजर

    वोटिंग वाले एरिया में हर जगह सीसीटीवी लगाया गया था। साथ ही जहां वोटिंग हुआ वहां भी कैमरे लगे थे। अगर कोई गड़बड़ी करता तो वो कैमरे की नजर से नहीं बच सकता था। जब काउंटिंग शुरू होगी तो जिस पद के लिए काउंटिंग होगी उसके प्रत्याशी को अंदर बुला लिया जाएगा। प्रत्याशी के सामने ही वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। बता दें कि रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के होने वाले चुनाव में कुल 138 वोटर थे। चुनाव में टीम कुतुब व टीम खिदमत के अलावा निर्दलिय प्रत्याशी भी चुनाव में खड़े हुए हैं।

    इनके बीच मुकाबला

    रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के अध्यक्ष पद के लिए टीम कुतुब से सुहैल अख्तर (गब्बर), टीम खिदमत के अय्युब गद्दी और मो. अतिकुर रहमान के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों टीमों से 2-2 उम्मीदवार मैदान में होंगे। टीम कुतुब से हाजी मोख्तार व जाकिर हुसैन और टीम खिदमत से बेलाल अहमद व रिजवान हुसैन चुनाव लड़ रहे। महासचिव पद के लिए टीम कुतुब से मो फारुख व टीम खिदमत से जावेद अनवर मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष में टीम कुतुब से कफील गद्दी व टीम खिदमत से जैनुल आबेदिन, संयुक्त सचिव (2 पद) के लिए मो. इमामुद्दीन, मो सरवर, शोएब अंसारी, अली अहमद, जुल्फिकार अली भुट्टो व मो.सादिक के बीच सीधा मुकाबला होगा।

    कार्यकारिणी सदस्य

    आसिफ नईम, हाजी गुलाम ख्वाजा, शमी अख्तर, शमसुल होदा, मो आसिफ अली, मुस्ताक अली गद्दी, मो रिजवान, नसीमुल हक, मुजीबुल हक, मो अकबर, , साजिद उमर, महबूब हुसैन, मो सज्जाद बब्लू, शादाब अहमद, नज्जू अंसारी, अनीस गद्दी, सरफराज गद्दी, मो फारूक, एजाज गद्दी, मो आफताब आलम, अब्दुल खालिक, शाहीद आलम कार्यकारणी सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे।

    Resaldar Baba Dargah Election 2023
    Previous Articleरिसालदार बाबा दरगाह कमेटी चुनाव का वोटिंग शुरू। सुरक्षा चाक चौबंद
    Next Article रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी में टीम खिदमत का कब्जा

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.