Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»एशिया कप क्रिकेट: रांची के इशान किशन व पांड्या ने भारत को संभाला | पाक को जीत के लिए चाहिए 267 रन
    News

    एशिया कप क्रिकेट: रांची के इशान किशन व पांड्या ने भारत को संभाला | पाक को जीत के लिए चाहिए 267 रन

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 2, 2023Updated:September 2, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने झटके 4 विकेट

    रांची। एशिया कप क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के बीच हाइवोल्टेज मुकाबला में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरू में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया। लेकिन झारखंड के रांची जिला के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन व हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए बेहतरीन 138 रनों की बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को एक अच्छी स्थिति में ला दिया। टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 266 रनों का स्कोर खड़ा किया। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रनों की जरुरत है। हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने 82 रनों का योगदान टीम इंडिया को दिया। एक समय भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज टीम को परेशानी में डाल दिए। रोहित शर्मा 11 , शुभमन गिल 10, विराट कोहली 4, अय्यर 14 रन बनाकर आउट हुए। फिर ईशान किशन व पांड्या ने पाकिस्तान के तेज आक्रमण को आसानी से सामना करते हुए टीम को संकट से निकाल दिया। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 4, हारिस रऊफ व नसीम शाह ने 3-3 विकेट हासिल किए। इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद तो एशिया कप वनडे में पांच साल बाद टकराएंगी। एशिया कप वनडे में भारत-पाकिस्तान का सामना 2018 में हुआ था, तो वनडे में दोनों का सामना 2019 विश्व कप के दौरान हुआ था।

    हेड टु हेड
    ओवरऑल भारत और पाकिस्तान के बीच 132 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 55 और पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत हासिल की है। 4 मैच बेनतीजा रहे हैं। वनडे एशिया कप में दोनों टीमें आखिरी बार 2018 में भिड़ी थीं। तब इनके बीच 2 मैच खेले गए थे और दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की थी।

    पिच रिपोर्ट
    पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 250 रन है। पिच शुरुआत में सीम गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, इससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी।

    मैच का आनंद यहां उठाएं
    भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा। अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में आप यह मैच देख सकते हैं। साथ ही इस मैच से जुड़ी खबरें NEWS BOX BHARAT पर पढ़ सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच Disney+Hotstar एप पर देख सकते हैं। डिज्नी+हॉटस्टार एप पर आप फ्री में मैच देख पाएंगे। 

    Cricket
    Previous Articleसुपर महामुकाबला: बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान मैच रुका | भारत का स्कोर 4.2 ओवर में 15\0
    Next Article एशिया कप क्रिकेट: बारिश ने बिगाड़ा भारत व पाकिस्तान का मैच

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.