Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सुपर महामुकाबला: पाकिस्तान से भारत ने टॉस जीता | पहले करेगा बल्लेबाजी
    News

    सुपर महामुकाबला: पाकिस्तान से भारत ने टॉस जीता | पहले करेगा बल्लेबाजी

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 2, 2023Updated:September 2, 20234 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। एशिया कप क्रिकेट में अब से कुछ देर बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हाइवोल्टेज मुकाबला शुरू हो जाएगा। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बाबर की सेना पहले फिल्डिंग करेगी। यह मुकाबला दिन के 3 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद तो एशिया कप वनडे में पांच साल बाद टकराएंगी। एशिया कप वनडे में भारत-पाकिस्तान का सामना 2018 में हुआ था, तो वनडे में दोनों का सामना 2019 विश्व कप के दौरान हुआ था।

    कुलदीप के आगे नहीं चलते बाबर व फखर

    बाबर आजम ने वनडे में कुलदीप यादव के कुल 34 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 18 रन बनाए हैं और दो बार आउट हुए हैं, वहीं फखर जमान भी दो मैचों में दो बार कुलदीप का शिकार बने हैं। इसके अलावा साल 2022 के बाद कुलदीप यादव रैकिंग की शीर्ष 10 टीमों से वनिंदु हसरंगा के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने इस दौरान 18 मैचों में कुल 34 विकेट हासिल किए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये सभी विकेट मध्य ओवरों के दौरान आए हैं।

    बाएं हाथ के गेंदबाजों के सामने रोहित का रहा है खराब रिकॉर्ड

    रोहित शर्मा ने 2018 से 2021 के बीच वनडे में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने 32 पारियों में 91.8 की औसत से 459 रन बनाए थे और सिर्फ पांच बार आउट हुए थे। वहीं 2022 के बाद से रोहित ने बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ आठ पारियों में सिर्फ 17.8 की औसत से रन बनाए हैं और चार बार आउट हुए हैं।

    बाबर, इमाम व फखर से निबटना आसान नहीं होगा

    2019 के विश्व कप के बाद से पाकिस्तान के लिए बाबर आजम, इमाम उल हक और फखर जमान ने सबसे ज्याजा रन बनाए हैं। इन तीनों बल्लेबाजों ने 2019 के बाद 4730 रन बनाए हैं, जिसमें 29 अर्धशतक और 17 शतक शामिल हैं।आईसीसी के बल्लेबाजों के वनडे रैंकिंग में भी ये तीनों बल्लेबाज़ टॉप 5 में शामिल हैं। 2021 के बाद से अपनी टीम के लिए बनाए गए कुल रनों में से 57 फीसदी रन ये तीनों खिलाड़ी ही बनाते हैं। इन आंकड़ों का एक साफ मतलब यह भी है कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी ऊपरी क्रम पर काफी ज्याजा निर्भर है।

    स्पिन गेंदबाजों को नहीं झेल पाते कोहली

    2022 के बाद वनडे में विराट कोहली बाहर की तरफ स्पिन कराने वाले गेंदबाजों के खिलाफ 10 पारियों में सिर्फ़ 102 रन बना पाए हैं और सात बार आउट हुए हैं। हालांकि ऑफ स्पिनर के खिलाफ खेली गई नौ पारियों के दौरान वह एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। एक बात यह भी है कि पाकिस्तान के पास फिलहाल कोई स्पेशलिस्ट ऑफ स्पिनर है ही नहीं।

    पाक के पास 3 वर्ल्ड क्लास के गेंदबाज

    2022 के बाद कम से कम 20 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों में नसीम शाह का औसत (16.2) और स्ट्राइक रेट (21.2) पूरे विश्व क्रिकेट में सबसे बढ़िया है। हारिस रउफ़ ने 2021 के बाद से वनडे में पाकिस्तान के लिए सबसे ज़्यादा (45) विकेट लिए हैं। कम से कम 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों में शाहीन शाह अफ़रीदी का औसत विश्व क्रिकेट में दूसरे स्थान (25.5) पर है। ऐसे में इन तीनों गेंदबाज़ों के सामने भारतीय बल्लेबाज़ों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

    हेड टु हेड
    ओवरऑल भारत और पाकिस्तान के बीच 132 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 55 और पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत हासिल की है। 4 मैच बेनतीजा रहे हैं। वनडे एशिया कप में दोनों टीमें आखिरी बार 2018 में भिड़ी थीं। तब इनके बीच 2 मैच खेले गए थे और दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की थी।

    पिच रिपोर्ट
    पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 250 रन है। पिच शुरुआत में सीम गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, इससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी।

    दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी/शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

    पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।

    मैच का आनंद यहां उठाएं
    भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा। अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में आप यह मैच देख सकते हैं। साथ ही इस मैच से जुड़ी खबरें NEWS BOX BHARAT पर पढ़ सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच Disney+Hotstar एप पर देख सकते हैं। डिज्नी+हॉटस्टार एप पर आप फ्री में मैच देख पाएंगे। 

    Cricket
    Previous Article4 साल बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हाइवोल्टेज मुकाबला आज | गेंदबाजों के बीच होगी असली जंग
    Next Article रांची जा रही बस का हजारीबाग जिले में हुआ एक्सीडेंट |दर्जनों यात्री घायल

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.