रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मंत्री बेबी देवी दूसरे राउंड में एनडीए समर्थित आजसू पार्टी की यशोदा देवी से 1341 वोट से आगे है। पहले राउंड में यशोदा देवी आगे थीं। मतगणना पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति के परिसर में होरहीहै। वज्रगृह के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के चलते खाली सीट पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को वोट डाले गए थे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, यहां 64.84 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। कैबिनेट मंत्री बेबी देवी समेत छह प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दावं पर है। इससे पूर्व…
Author: News Box Bharat
हीनू नदी, हरमू नदी व कांके डैम से अतिक्रमण हटाया जाएगा रांची। शहर के जलाशयों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने जा रहा है। इसकी शुरुआत आज यानी गुरुवार से बड़ा तालाब से होने जा रही है। 9 तक यहां अभियान चलेगा। इसके बाद 11 व 12 को हरमू नदी, 13 व 14 को हीनू नदी और 15 व 16 को कांके डैम के जलाशय के पास से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसको लेकर अतिक्रमण किए लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। जलाशय को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर…
मतगणना शुरू होने के एक घंटे के बाद से रूझान आने लगेगा रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति के परिसर में शुक्रवार (8 सितंबर) को होगी। वज्रगृह के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के चलते खाली सीट पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को वोट डाले गए थे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, यहां 64.84 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। कैबिनेट मंत्री बेबी देवी समेत छह प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दावं पर है। इससे पूर्व मंगलवार को मतदान संपन्न होने के…
रांची। झारखंड में सिपाही से एएसआई में प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों का पीटीसी प्रशिक्षण का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर आईजी ट्रेनिंग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला और इकाई में 16 दिसंबर 2011 से 27 जनवरी 2016 तक नियुक्त और मैट्रिक उत्तीर्ण सभी श्रेणी के वैसे आरक्षी, जो आरक्षी बुनियादी प्रशिक्षण में उत्तीर्ण हों और वैसे हवलदार, जो मैट्रिक उत्तीर्ण हों और वैसे एएसआई जो पीटीसी प्रशिक्षण अभी तक प्राप्त नहीं किए है, उन्हें साक्षर आरक्षी से एएसआई के पद पर प्रोन्नति के लिए निर्धारित पीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जेएपीटीसी पदमा,…
रांची। छोटनानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए), रांची ने इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर अपनी 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट गढ़वा में 10 से 18 सितंबर तक खेला जाएगा। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने बताया कि पिछले साल की चैंपियन रांची टीम का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। रोहन कच्छप को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, कोच के रुप में आरके सेनापति व मैनेजर रियाज अहमद टीम में शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी पहाड़ ग्राउंड बरियातू में 11 तक प्रैक्टिस करेंगे। टीम की घोषणा सीएए के महासचिव नसीम अख्तर, वरीय उपाध्यक्ष…
रांची। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा क् निधन हो गया है। एसपीजी प्रमुख अरुण कुमार का दिल्ली में निधन हुआ। अरुण कुमार की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अरुण कुमार सिन्हा की मौत की खबर सामने आने के बाद से विभाग में गम का माहौल है। हर कोई नम आंखों से अरुण कुमार सिन्हा को विदाई दे रहा है। बता दें कि सिन्हा 1997 केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे थे। 2016 से एसपीजी निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे। वे मालवीय मार्ग निवासी हजारीबागके रहने वाले थे। उनके पिता…
रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए 63.75 % मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। सभी बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कहीं से भी किसी तरह का विवाद मतदान के दौरान नहीं हुआ। मतदाताओं में काफी उत्साह दिख, खासकर महिलाओं व युवाओं ने लाइन लगकर वोट डाले । सुबह से ही वोटर लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किए। आपको बता दें कि जेएमएम प्रत्याशी और मंत्री बेबी देवी व एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच इस उपचुनाव में सीधा मुकाबला है। लेकिन एआईएमएम के मोबिन रिजवी कड़ी चुनौती पेश कर रहे।शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के…
रांची। ओवर ब्रिज के करीब यमुना अपार्टमेंट में आदर्श दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न हुई। सर्व सम्मति से सत्र 2023-24 का चुनाव कराया गया। बैठक की अध्यक्षता राजीव चटर्जी व संचालन संजय सहाय ने किया। आदर्श दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक राजीव चटर्जी बने। वहीं, अध्यक्ष सूरजभान सिंह को बनाया गया। इसके अलावा कमेटी में संयोजक लालबाबू सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मिंटू सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष संजीव सिंह, सोमनाथ सिंह, मंटू सिंह, पवन कुमार झा, शैलेंद्र कुमार, सचिव संजय सहाय, सह सचिव अखिलेश झा, कोषाध्यक्ष ऋृषि सिंह, सह-कोषाध्यक्ष संजय सिंह, संगठन मंत्री शैलेंद्र कुमार (छोटू), नवल सिंह, सुमंत…
रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण जारी है। बारिश के बीच वोटरों का उत्साह चरम पर है। छात लेकर लाइन में खड़े होकर वोटर अपने वोट डालने का उंतजार कर रहे। दिन के 3 बजे तक 58.92 % तक शांतिपूर्ण मतदान हो गया है। कहीं से भी कोई घटना की खबर नहीं है। सभी बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही वोटर लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे। सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 11.40 % रहा। जेएमएम प्रत्याशी और मंत्री बेबी देवी ने चंद्रपुरा…
5 अक्टूबर से होगा आगाज रांची। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यों वाली टीम इंडिया का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है। विराट कोहली, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर टीम का हिस्स्सा हैं। हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा हैं। शुभमन गिल और सूर्यकुमार को भी जगह दी गई है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मौका मिला है। शार्दुल ठाकुर भी जगह बनाने में सफल हुए हैं। 14 अक्टूबर को भारत-पाक…