Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»डुमरी विधानसभा उपचुनाव: 3 बजे तक 58.92 % तक शांतिपूर्ण मतदान
    News

    डुमरी विधानसभा उपचुनाव: 3 बजे तक 58.92 % तक शांतिपूर्ण मतदान

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 5, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण जारी है। बारिश के बीच वोटरों का उत्साह चरम पर है। छात लेकर लाइन में खड़े होकर वोटर अपने वोट डालने का उंतजार कर रहे। दिन के 3 बजे तक 58.92 % तक शांतिपूर्ण मतदान हो गया है। कहीं से भी कोई घटना की खबर नहीं है। सभी बूथों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही वोटर लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे। सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 11.40 % रहा। जेएमएम प्रत्याशी और मंत्री बेबी देवी ने चंद्रपुरा के अलारगो में मतदान किया। वहीं, एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी भी अपना वोट डाल चुकी हैं। चंद्रपुरा प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलारगो में तीन मतदान केंद्र 345, 346 और 347 में मतदान शुरू हो चुका है। यह गांव शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पैतृक गांव है। बूथ संख्या 347 में स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी देवी देवी अपने पुत्र अखिलेश महतो और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची।गौरतलब है कि चपरी गेस्ट हाउस में बने इलेक्शन कंट्रोल रूम से वेब-कास्टिंग के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों पर निगरानी की जा रही है। सभी केन्द्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया। डुमरी विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंडों में से एक चंद्रपुरा प्रखंड है।

    2,98,629 मतदाता अपने-अपने वोटों का इस्तेमाल करेंगें

    झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी सीट पर विधानसभा के उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मतदाता बूथ पर पहुंच रहे। कुल 373 बूथों पर 2,98,629 मतदाता अपने-अपने वोटों का इस्तेमाल करेंगें। इस सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन की कैंडिडेट बेबी देवी का NDA की उम्मीदवार यशोदा देवी से सीधा मुकाबला है। यहां कुल 45 मतदान केंद्र हैं, सभी मतदान केंद्रों की वेब-कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है, चंद्रपुरा प्रखंड में तीन मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षाबल तैनात हैं।

    7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

    देश में आज सात सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, इसके लिए वोटिंग शुरू हो गई है. इस उपचुनाव को I.N.D.I.A गठबंधन और NDA के बीच पहली सीधी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि INDIA गठबंधन बनने के बाद यह किसी भी राज्य में पहला चुनाव है। पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर सीट, केरल में पुथुपल्ली सीट, यूपी की घोसी सीट, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट और झारखंड की डुमरी सीट पर वोटिंग हो रही है। मऊ जिले की घोसी सीट इस बार बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है. यह चुनाव बीजेपी के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच है, लेकिन यह एनडीए बनाम इंडिया का एक अघोषित लिटमस टेस्ट भी हो गया है। केरल की पुथुपल्ली में भी आज मतदान हो रहा है। यहां मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के चांडी ओमन, सीपीआईएम के नेतृत्व वाले एलडीएफ के जैक सी थॉमस और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के लिगिनलाल के बीच है. वोटिंग के लिए मतदाता पहुंच रहे हैं।

    Election Dumri
    Previous Articleवनडे वर्ल्ड के लिए टीम इंडीया का एलान | रोहित बने कप्तान | रांची के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी टीम में शामिल
    Next Article आदर्श दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक बने राजीव चटर्जी

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.