रांची। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान को बनाया गया। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उपाध्यक्ष कॉंग्रेस के सीनियर लीडर शमशेर आलम व ज्योति सिंह matharu को बनाया गया।
Author: News Box Bharat
रांची। राज्य सरकार ने 18 आईपीएस का तबादला कर दिया है। इसके तहत 2011 बैच के आईपीएस चंदन सिन्हा को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है, वहीं रांची एसएसपी कौशल किशोर को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार की देर शाम जारी कर दी गई है।
रांची। G-20 समिट को लेकर राजधानी दिल्ली तैयार है और मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इनमें सबसे खास मेहमान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत पहुंच गए हैं। दिल्ली में बाइडेन के लिए सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। बाइडेन का ये दौरा बेहद खास है। वो G-20 सम्मेलन में तो शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता भी होगी जिसमें कई अहम सौदों पर मुहर लग सकती है। शनिवार और रविवार यानी 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रपति जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद बायडेन पहली बार…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
रांची। डुमरी उपचुनाव के दंगल का आखिरकार फैसला आ गया। इस मुकाबले में मंत्री बेबी देवी ने 17154 वोटों से जीत दर्ज की है। लगातार पांचवीं बार जेएमएम ने डुमरी में जीत हासिल की। मंत्री बेबी देवी ने अपने पति दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की परंपरा का निर्वहन किया, उन्होंने कांटे के मुकाबले में आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को हराया। बेबी देवी को 100317 वोट मिले, जबकि यशोदा देवी को 83163 वोट पड़े। इसके साथ ही राज्य में हुए छठे उपचुनाव में जेएमएम ने जीत दर्ज की है। इस जीत से राज्य में इंडिया गठबंधन में नई ऊर्जा का संचार…
रांची। रुझानों के अनुसार डुमरी उप चुनाव में I. N. D. I. A. प्रत्याशी बेबी देवी भारी मतों से विजयी, आधिकारिक घोषणा बाकि। 13 हज़ार से ज्यादा वोट से जीती। सीएम हेमंत सोरेन डुमरी पहुंच गए हैं।
डुमरी उपचुनाव रिजल्ट 22 वें राउंड इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी – 93906 एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी – 78035 22 वें राउंड मिलाकर इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी 15873 वोट से आगे।
रांची। डुमरी उपचुनाव दंगल में I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी 21वें राउंड में भी आगे हैं । 21 वां राउंड इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी – 86848 एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी – 75395 21 वें राउंड मिलाकर इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी 11453 वोट से आगे। जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता जश्न की तैयारी शुरू कर दिए हैं। मंत्री बेबी देवी अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पहुंच गई हैं। स्व. जगन्नाथ महतो अमर रहे, बेबी देवी जिंदाबाद के नारे डुमरी में गूंज रहे।
रांची। डुमरी उपचुनाव दंगल में I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी 20वें राउंड में 10505 वोट से आगे हैं। अब 4 राउंड की गिनती बाकी है। 20वां राउंड इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी – 82682 एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी – 72177 20 वें राउंड मिलाकर इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी वोट 10505 से आगे।
रांची। डुमरी उपचुनाव दंगल में I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी 19वें राउंड में 8868 वोट से आगे हैं। 19 वें राउंड कुल मिलाकर प्राप्त वोट- इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी – 76763 एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी – 68395 19 वें राउंड मिलाकर इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी 8368 वोट से आगे।