Author: News Box Bharat

रांची। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से शनिवार को शिष्टाचार मुलाक़ात किए। आलम ने आयोग के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए अल्पसंख्यकों के कई समस्याओं पर भी चर्चा किया। झारखंड राज्य अन्तर्गत प्रस्तावित 46 मदरसा एवं 38 संस्कृत विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों वार्षिक अनुदान को बिहार के तर्ज़ पर वेतन मद में करने का आग्रह किया। साथ ही पिछले वर्ष 10 जून 2022 को रांची मेन रोड में घटित घटना पर हो रहे जांच एंव निर्दोष लोगों पर दर्ज प्राथमिकी एवं कार्रवाई पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। साथ…

Read More

ब्लैक टाइगर टाईब्रेकर में हारकर उपविजेता बना रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल 2024 का नया चैंपियन राजा स्पोर्ट्स बरियातू बना। खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में बरियातू ने कड़े संघर्ष के बाद ब्लैक टाइगर की टीम को टाईब्रेकर में 3-1 से हराकर चैंपियन बनने के सपना पूरा किया। मैच शुरू होने से पहले हल्की बारिश ने खिलाड़ियों का फाइनल में उत्साह बढ़ा दिया। वहीं, इस फाइनल मैच को देखने के लिए ग्राउंड में फुटबॉल प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्राउंड के चारो तरफ दर्शकों की भीड़ ने खिलाड़ियों…

Read More

– मृतक के परिजन को उपायुक्त ने 5 लाख चेक सौंपा – आज ही डोरंडा कब्रिस्तान में सुपर्दे खाक कर दिया जाएगा रांची। कुवैत में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले युवक अली की भी मौत हो गई थी। मृत मोहम्मद अली हुसैन का पार्थिव शरीर कुछ देर पहले ( सुबह 9 बजे) रांची एयरपोर्ट पर लाया गया। शोक संतप्त परिजनों के साथ उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। उन्होंने मोहम्मद अली हुसैन के परिजनों से बातचीत की एवं उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा…

Read More

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल का फाइनल 15 जून 2024 यानी शनिवार को खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेला जाएगा। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने बताया कि मुकाबला दिन के 4 बजे से राजा स्पोर्ट्स बरियातू व ब्लैक टाइगर के बीच होगा। दोनों टीमें पहली बार सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल के फाइनल में पहुंची है। मैच से पहले व बाद में झारखंडी नगड़ा की प्रस्तुति आदिवासी ग्रुप के द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मैच के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्‌टाचार्ट होंगे।…

Read More

रांची। कुवैत में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले युवक अली की भी मौत हो गई है। हिंदपीढ़ी निजाम नगर के रहने वाले 22 वर्षीय अली हसन 18 दिन पहले ही नौकरी के लिए कुवैत गए थे।अब परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। अली इसी साल 24 मई को ही कुवैत गए थे। कुवैत के सुपर मार्केट में अली बतौर सेल्समैन का काम कर रहा था। अली हसन के बड़े भाई आदिल हसन भी सऊदी में काम करते हैं। अली के परिजनों ने बताया कि कुवैत में आग की सूचना पर…

Read More

15 को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल के फाइनल में राजा स्पोर्ट्स बरियातू व ब्लैक टाइगर की टीम ने खेलने का स्थान पक्का कर लिया। खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक व उतार चढ़ाव वाला। मैच को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी। पहला सेमीफाइन मैच नाइन बुलेट कव्वाली व ब्लैक टाइगर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से आक्रमक खेल खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पहले हाफ के खेल में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं…

Read More

रांची। छोटानागपुर एथेलिटक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल 2024 में राजा स्पोर्ट्स बरियातू, मेकॉन, नाइन बुलेट कव्वाली व ब्लैक टाइगर की टीम ने सेमीफाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। बुधवार को खेले गए स्टेडियम ग्राउंड के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में बरियातू ने आसानी से स्वर्णरेखा एफसी को 3-0 से हराकर बाहर कर दिया। शुरुआत से ही बरियातू की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले ही मिनट में रौशन कुमार ने गोलकर बरियातू की टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 37वें मिनट में ओमा तांग व 43वें मिनट में अंकित…

Read More

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग 2024 के क्वार्टर फाइनल मैच 12 जून यानी बुधवार को होटवार के खेलगांव में खेले जाएंगे। स्टेडियम ग्राउंड में पहला क्वार्टर फाइनल मैच बरियातू व स्वर्णरेखा एफसी के साथ दिन के 2.30 बजे से व दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मेकॉन व हटिया के बीच दिन के 3.45 बजे से खेला जाएगा। वहीं, प्रैक्टिस ग्राउंड में तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच स्पोर्टिंग यूनियन व नाइन बुलेट कव्वाली के बीच दिन के 2.30 बजे से व चौथा क्वार्टर फाइनल मैच ब्लैक टाइगर व अरगोड़ा के बीच 3.45 बजे से खेला…

Read More

अपराधियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई करें, ताकि उनके मन में भय उत्पन्न हो रांची। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही झारखंड के सीएम चंपई सोरेन योजनाओं को धरातल पर उतारने में जुट गए हैं। मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में सीएम ने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी व एसपी-डीसी के साथ विधि व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर कई अहम दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीएम ने आला अधिकारियों को कहा कि अनुसूचित जनजाति से जुड़े जमीन के उन वादों में आदिवासियों को जमीन पर दखल दिलाना सुनिश्चित करें, जिसमें कोर्ट की डिग्री हो चुकी है। एससी- एसटी एक्ट के…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग रोकने से इनकार कर दिया रांची। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम यानी NEET परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग रोकने से इनकार कर दिया। साथ ही एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एनटीए का जवाब मिलने के बाद 8 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता छात्रों की मांग थी कि नीट परीक्षा रद्द की जाए। साथ ही काउंसलिंग भी रोकी जाए। सुप्रीम कोर्ट की अवकाश पीठ जल्द ही इस साल की मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द करने…

Read More