Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल का नया चैंपियन बना राजा स्पोर्ट्स बरियातू
    Sport

    सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल का नया चैंपियन बना राजा स्पोर्ट्स बरियातू

    News Box BharatBy News Box BharatJune 15, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    ब्लैक टाइगर टाईब्रेकर में हारकर उपविजेता बना

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल 2024 का नया चैंपियन राजा स्पोर्ट्स बरियातू बना। खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में बरियातू ने कड़े संघर्ष के बाद ब्लैक टाइगर की टीम को टाईब्रेकर में 3-1 से हराकर चैंपियन बनने के सपना पूरा किया। मैच शुरू होने से पहले हल्की बारिश ने खिलाड़ियों का फाइनल में उत्साह बढ़ा दिया। वहीं, इस फाइनल मैच को देखने के लिए ग्राउंड में फुटबॉल प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्राउंड के चारो तरफ दर्शकों की भीड़ ने खिलाड़ियों का खेल के दौरान खूब जोश बढ़ाया। शुरुआती खेल से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। अटैकिंग खेल ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। पहले हाफ के खेल में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के खेल में भी उतार चढ़ाव रहा। लेकिन दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हो सकी। अंत में मैच का सहारा टाईब्रेकर से लिया गया। जहां बाजी बरियातू की टीम ने मार ली। मैच के मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, नामकुम जिला परिषद सदस्य रामअवतार केरकेट्‌टा, लाइफ केयर अस्पताल के डा सामुएल लकड़ा, जेएसएसपीएस के मुकुल लकड़ा, सीएए के महासचिव आसिफ नईम, एचओआर मो फरीद खान, संजय,राजेश अग्रवाल, आरके सेनापति, संतोष उरांव सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

    बरियातू के गोलकीपर ने अकेले टीम को जीता दिया

    मैच के दौरान भी बरियातू के गोलकीपर जिशान रजा ने कई अच्छे शॉट्स को सेव किए। लेकिन टाईब्रेकर में अकेले ब्लैक टाईगर के तीन शॉट को रोककर टीम को चैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। ब्लैक टाइगर के सुमित, शैलेश व सुमित के शॉट को जिशान रजा ने बेकार कर दिया। टीम के कप्तान उपेंद्र हजाम ही सिर्फ गोल कर सके।वहीं, बरियातू की ओर से मनीष, रौशन व कौशिक दास ने गोल किए। सन्नी व सूरज का शॉट बॉर के टकराकर बाहर चला गया।

    झारखंड का सबसे लोकप्रीय खेल है फुटबॉल : सुप्रीयो भट्‌टाचार्य

    मैच के मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय कमेटी के महासचिव सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने खिलाड़ियों संबोधित करते हुए कहा कि खेल से ही समाज सही दिशा की ओर जाएगी। खेल स्वस्थ्य को ठीक करता है साथ ही खेल मानसिकता को ठीक करता है। क्योंकि एक ही टीम में हर तरह के लोगों का समुदाय का समावेश होता है। हमारा राज्य इतना संपन्न राज्य है कि इस राज्य में जो भी खेल है चाहे वो फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, एथलेटिक्स या अन्य खेल हो इन पूरे खेल जगत को अगर कोई डॉमिनेट करता है तो झारखंड का मूलवासी करता है, झारखंड का आदिवासी समाज करता है, झारखंड को प्यार करने वाले व झारखंड में रचने बसने वाले सभी लोग करते हैं। फुटबॉल सबसे लोकप्रीय खेल है झारखंड का। खासकर छोटानाागपुर इलाके में इसका बहुत ही जबरदस्त क्रेज है।

    फुटबॉल प्रेमियों से भरा रहा ग्राउंड

    फाइनल मैच देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ा पड़ा। खेल शुरू होने से पहले हुई 10 मिनट की बारिश ने खेल में चार चांद लगा दिया। मैदान की हर ओर सिर्फ फुटबॉल प्रेमी ही नजर आ रहे थे। दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया। शाम होने के कारण जब अंधेरा होने लगा तो फ्लड लाइट का सहारा भी लिया गया। टाईब्रेकर के दौरान दूधिया रौशनी ने खिलाड़ियों में जोश भी भर दिया। बता दें कि 12 मई से सीनियर डिवीजन फुटबॉल की शुरुआत हुई थी। इस लीग में 32 टीमों ने लीग में खेला। 4 ग्रुप बांटकर 8-8 टीम को रखा गया था। हर ग्रुप से 2-2 टीम नॉक आउट के लिए क्वालीफाई की। फाइल मैच 15 जून 2024 को खेला गया। सभी मैच खेलगांव के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रैक्टिस ग्राउंड व स्टेडियम ग्राउंड में खेला गया।

    Previous Articleकुवैत अग्निकांड : रांची लाया गया कुवैत में मृत मोहम्मद अली हुसैन का पार्थिव शरीर
    Next Article शमशेर आलम ने सीएम से रांची में घटित घटना पर CID जांच की मांग की

    Explore More

    September 30, 20262 Mins Read

    Amir Jangoo ने मचाया धमाल। भारत के खिलाफ जड़ा शानदार शतक। वेस्टइंडीज ने बनाया विशाल स्कोर

    September 30, 20262 Mins Read

    भारत को बड़ा झटका! दूसरे ODI में Naman Dhir चोटिल। टखना मुड़ने के बाद मैदान से लौटे

    September 30, 20262 Mins Read

    एशियन गेम्स में भारत का तीरंदाजी में डबल गोल्ड, महिला और मिक्स्ड टीम ने रचा इतिहास

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.