रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग में तरुण घोष एफसी, धुर्वा व एसबीसी जोरार की टीम ने जीत दर्ज की। झमाझम बारिश के बाद महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने ग्राउंड में अपना जलवा दिखाया। दूसरे दिन प्रैक्टिस ग्राउंड में खेला गया पहला मुकाबला सुरूड एफसी व शसक्त क्लब का गोल रहित पर समाप्त हुआ। वहीं, दूसरे मुकाबले में तरुण घोष की टीम ने आसानी से रांची रिकर्स, कांके को 3-0 से पराजित किया। खेल के दूसरे ही मिनट में रौशनी वर्मा ने शानदार गोलकर टीम को 1-0 से आगे कर…
Author: News Box Bharat
डिबडीह जय जवान व जोरार नामकुम जीते रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग का शानदार आगाज खेलगांव में हुआ। पहली बार हो रहे लीग में भाग ले रहे महिला फुटबॉलरों में गजब का उत्साह देखने को मिला। वहीं, कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलरों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उद्घाटन मुकाबला स्टार वॉरियर्स एफसी चडरी, कांके व डिबडीह जय जवान क्लब के बीच खेला गया। कांके की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा ने अपना जलवा दिखाया। लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाईं। डिबडीह की खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रमक…
रांची। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन (जेएफए) की ओर से आयोजित AIFF डी लाइसेंस कोर्स बुधवार को संपन्न हुआ। होटवार खेलगांव में आयोजित पांच दिवसीय कोर्स में 24 फुटबॉल प्रशिक्षकों को परखा गया। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के एडुकेटर इंद्रनील चक्रवर्ती ने 5 दिनों तक फुटबॉल प्रशिक्षकों से प्रैक्टिकल के साथ-साथ एग्जाम भी लिया गया। अब पास होने वाले डी लाइसेंस कोच बन जाएंगे। 4 महिला कोच भी कोर्स में शामिल हुईं। इस कोर्स में झारखंड के अलावा बंगाल के भी कोच शामिल हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल आसिफ नईम ने सभी प्रशक्षिकों को सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।…
20 जून से रांची में पहली बार खेला जाएगा स्व. अमिताभ चौधरी महिला फुटबॉल लीग | फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप प्लेयर सुधा भी शोभा बढ़ाएंगी – अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा उद्घाटन मुकाबला खेलेंगी – मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर होंगी शामिल रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आगाज 20 जून 2024 से होगा। यह लीग स्व. अमिताभ चौधरी के नाम से जाना जाएगा। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने बताया कि खेलगांव होटवार के प्रैक्टिस ग्राउंड में उद्घाटन मुकाबला दिन के…
रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों तथा खेल के सम्यक विकास हेतु अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रांची स्थित खेलगांव का मेंटेनेंस हर हाल में सुनिश्चित की जाए। जिस उद्देश्य से खेलगांव का निर्माण किया गया…
रांची। डोरंडा कॉलेज की पूर्व उर्दू विभागाध्यक्ष डॉक्टर कहकशां परवीन (रोजी) का निधन हो गया। सोमवार रात डॉक्टर कहकशां परवीन ने मेदांता अस्पताल ग्रुरूग्राम में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। उनका पेट का ऑपरेशन हुआ था। वे अपने पीछे पति, एक बेटी व 2 बेटा का भरा पूरा परिवार छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह गईं। संभवत: पटना में उन्हें सुपर्दे खाक कर दिया जाएगा। डॉक्टर कहकशां परवीन डोरंडा स्थित न्यू परासटोली में रहती थीं। कहकशां परवीन के निधन ने पूरे शिक्षा जगत को शोक में डाल दिया।
रांची। फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में भारतीय पुरुष टीम के निराशाजनक प्रदर्शन चलते अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक कोच के पद से हटा दिया है। हाल ही में इगोर स्टिमैक की कोचिंग में भारत फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर के तीसरे दौर में प्रवेश करने में विफल रहा और AFC एशियाई कप 2024 के ग्रुप चरणों से बाहर हो गया था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सीनियर अधिकारियों ने 16 जून को एक वर्चुअल बैठक की थी। बैठक की अध्यक्षता AIFF के उपाध्यक्ष एन ए हारिस ने की। बैठक में शामिल…
रांची। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी है। राहुल यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद बने रहेंगे। जबकि केरल के वायनाड सीट (Wayanad Seat) से इस्तीफा देंगे। राहुल की बहन और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की। नियमानुसार, रिजल्ट घोषित होने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़नी होती है। 4 जून को चुनाव के नतीजे आए थे। कांग्रेस की सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर बैठक हुई। इसमें कांग्रेस संसदीय समिति की…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी व सह परभारी की नियुक्ति की है। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक खुशी वाली खबर है। पहली बार रांची में महिला फुटबॉल लीग खेला जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के सफल आयोजन के बाद छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) 20 जून से पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन करने जा रहा है। यह लीग स्व. अमिताभ चौधरी के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में सीएए के महासचिव आसिफ नईम व स्व. अमिताभ चौधरी के पुत्र अभिषेक चौधरी ने इसकी जानकारी दी। अभिषेक चौधरी ने कहा कि इस लीग से नई…