Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में निराशाजनक प्रदर्शन : AIFF ने भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक को हटाया
    Sport

    फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में निराशाजनक प्रदर्शन : AIFF ने भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक को हटाया

    News Box BharatBy News Box BharatJune 17, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में भारतीय पुरुष टीम के निराशाजनक प्रदर्शन चलते अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक कोच के पद से हटा दिया है। हाल ही में इगोर स्टिमैक की कोचिंग में भारत फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर के तीसरे दौर में प्रवेश करने में विफल रहा और AFC एशियाई कप 2024 के ग्रुप चरणों से बाहर हो गया था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सीनियर अधिकारियों ने 16 जून को एक वर्चुअल बैठक की थी। बैठक की अध्यक्षता AIFF के उपाध्यक्ष एन ए हारिस ने की। बैठक में शामिल कार्यवाहक महासचिव एम. सत्यनारायण ने मीडिया को बताया की सीनियर पुरुष नेशनल टीम के फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफिकेशन अभियान के खराब प्रदर्शन को देखते हुए, AIFF सदस्यों ने कहा की टीम को आगे ले जाने के लिए नया मुख्य कोच होना बहुत जरुरी है। सत्यनारायण ने कहा की इगोर स्टिमैक को उनके कार्यकाल पूरा होने का नोटिस AIFF सचिवालय द्वारा जारी कर दिया गया है। हम उन्हें भारतीय फुटबॉल के लिए किए गए प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

    2019 में बनाया गया था मुख्य कोच

    बता दें कि स्टिमैक को 2019 में भारतीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। उन्हें 2023 में ही एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था। 1998 फीफा विश्व कप में क्रोएशिया की लिए ब्रॉन्ज जीतने वाले इगोर स्टिमैक ने 15 मई 2019 को ब्लू टाइगर्स के हेड कोच की भूमिका संभाली थी। इगोर का हेड कोच के रूप में उनका आखिरी कार्यकाल फीफा वर्ल्ड को 2026 क्वालीफायर था। हाल ही में हुए क्वालीफायर मैच में भारतीय टीम कुवैत और अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ संघर्ष करती हुई दिखाई दी थी।

    aiff Football Igor Stimac
    Previous Articleराहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ी | रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे | प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी
    Next Article अफसोसनाक खबर : डोरंडा कॉलेज की पूर्व उर्दू विभागाध्यक्ष डॉक्टर कहकशां परवीन का निधन

    Explore More

    September 30, 20262 Mins Read

    Amir Jangoo ने मचाया धमाल। भारत के खिलाफ जड़ा शानदार शतक। वेस्टइंडीज ने बनाया विशाल स्कोर

    September 30, 20262 Mins Read

    भारत को बड़ा झटका! दूसरे ODI में Naman Dhir चोटिल। टखना मुड़ने के बाद मैदान से लौटे

    September 30, 20262 Mins Read

    एशियन गेम्स में भारत का तीरंदाजी में डबल गोल्ड, महिला और मिक्स्ड टीम ने रचा इतिहास

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.