Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»कुवैत अग्निकांड में रांची के युवक अली की भी मौत | आज भारत आएगा सभी का शव
    Latest

    कुवैत अग्निकांड में रांची के युवक अली की भी मौत | आज भारत आएगा सभी का शव

    News Box BharatBy News Box BharatJune 14, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। कुवैत में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले युवक अली की भी मौत हो गई है। हिंदपीढ़ी निजाम नगर के रहने वाले 22 वर्षीय अली हसन 18 दिन पहले ही नौकरी के लिए कुवैत गए थे।अब परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। अली इसी साल 24 मई को ही कुवैत गए थे। कुवैत के सुपर मार्केट में अली बतौर सेल्समैन का काम कर रहा था। अली हसन के बड़े भाई आदिल हसन भी सऊदी में काम करते हैं। अली के परिजनों ने बताया कि कुवैत में आग की सूचना पर परिजनों ने बुधवार को कई बार अली से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उसके भाई के द्वारा यह जानकारी मिली कि अली की आग में जलने की वजह से मौत हो गई है। अली के परिवार अब अली के शव का इंतजार कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने सरकार से भी मदद मांगी है। मुबारक हुसैन ने बताया कि अली अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है।

    45 भारतीयों का आएगा शव

    कुवैत के मंगाफ में 12 जून को लगी भीषण आग में मारे गए 45 भारतीयों के शव लेकर भारतीय वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट C-130J भारत रवाना हो गया है। यह सुबह 10 से 11 बजे के बीच केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड करेगा, क्योंकि मृतकों में सबसे ज्यादा 23 लोग केरल के हैं। इसके बाद एयरक्राफ्ट दिल्ली आएगा। जान गंवाने वाले अन्य 22 लोगों में तमिलनाडु के 7, आंध्र प्रदेश-उत्तर प्रदेश के 3-3 और बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 1-1 लोग हैं। एक मृतक किस राज्य का है, यह सामने नहीं आया है। कुवैत के मंगाफ शहर की एक बिल्डिंग में 12 जून को लगी आग में 49 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से 48 शवों की DNA टेस्ट के जरिए पहचान की गई, जिसमें 45 भारतीय निकले, जबकि 3 फिलिपींस के हैं।

    मृतक के परिजनों को 2 लाख मुआवजा

    घटना को देखते हुए बुधवार को PM मोदी ने दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग की। बैठक में घोषणा की गई कि मरने वाले भारतीयों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं NRI बिजनेसमैन और UAE के लुलु ग्रुप के चेयरमैन ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।

    fire india kuwait ranchi
    Previous Articleसीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल के फाइनल में बरियातू व ब्लैक टाइगर | मेकॉन व कव्वाली बाहर
    Next Article 15 जून को सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल का फाइनल बरियातू व ब्लैक टाइगर के बीच खेला जाएगा

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.