Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल के फाइनल में बरियातू व ब्लैक टाइगर | मेकॉन व कव्वाली बाहर
    Sport

    सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल के फाइनल में बरियातू व ब्लैक टाइगर | मेकॉन व कव्वाली बाहर

    News Box BharatBy News Box BharatJune 13, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    15 को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल के फाइनल में राजा स्पोर्ट्स बरियातू व ब्लैक टाइगर की टीम ने खेलने का स्थान पक्का कर लिया। खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक व उतार चढ़ाव वाला। मैच को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी। पहला सेमीफाइन मैच नाइन बुलेट कव्वाली व ब्लैक टाइगर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से आक्रमक खेल खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पहले हाफ के खेल में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के 41वें मिनट में ब्लैक टाइगर के ललित कच्छप ने गोलकर टीम को बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछड़ने के बाद कव्वाली के भी खिलाड़ियों ने जोरदार हमला करना शुरू किया। 58वें मिनट में कव्वाली के प्रेम तिर्की ने गोलकर स्कोर को 1-1 कर दिया। आखिरी समय में दोनों टीमों ने फिर बचाव के मुद्रा में खेला। इस तरह मैच 1-1 पर खत्म हुआ। रेफरी ने मैच का सहारा टाईब्रेकर से लिया। जहां ब्लैक टाइगर की टीम ने बाजी 4-3 से अपने नाम कर ली। इस तरह पहले सेमीफाइनल में ब्लैक टाइगर ने कव्वाली को 5-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

    गत चैेंपियन मेकॉन का फाइनल खेलने का सपना टूटा

    दूसरा सेमीफाइनल मैच मेकॉन व बरियातू का बेहद रोमांचक रहा। पहली बार सेमीफाइनल मैच खेल रही बरियातू के खिलाड़ियों ने हर मोर्चे पर मेकॉन के खिलाड़ियों पर हावी रहे। बरियातू के शुरुआती हमलों से मजबूत टीम मेकॉन के खिलाड़ी संभल नहीं सके। इसका फायदा उठाते हुए बरियातू के अंकित कुमार सिंह ने 11वें मिनट में गोलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद मेकॉन के खिलाड़ियों ने भी जोरदार अटैक करना शुरू किया। लेकिन खेल के अंत तक मेकॉन के खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हुए व मैच एक गोल से हार गए। बरियातू की टीम पहली बार फाइनल मैच खेलेगी। वहीं, गत चैंपियन मेकॉन का फाइनल खेलने का सपना टूट गया। फाइनल मैच 15 जून को बरियातू व ब्लैक टाइगर के बीच दिन के तीन बजे से खेला जाएगा। इस मैच के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्‌टाचार्य होंगे।

    Caa Caa Football League Ranchi 2024
    Previous Articleसीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल : बरियातू | मेकॉन | कव्वाली व ब्लैक टाइगर सेमीफाइनल में
    Next Article कुवैत अग्निकांड में रांची के युवक अली की भी मौत | आज भारत आएगा सभी का शव

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल

    May 20, 20262 Mins Read

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में तूफानी जलवा! रिकॉर्ड्स ध्वस्त करते जा रहे हैं बिहार के इस लाल ने

    May 19, 20262 Mins Read

    MS धोनी ने दिए रिटायरमेंट के मजबूत संकेत! कहा- “मेरा शरीर थोड़ा कमजोर हो गया है”

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.