Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल : बरियातू | मेकॉन | कव्वाली व ब्लैक टाइगर सेमीफाइनल में
    Sport

    सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल : बरियातू | मेकॉन | कव्वाली व ब्लैक टाइगर सेमीफाइनल में

    News Box BharatBy News Box BharatJune 12, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। छोटानागपुर एथेलिटक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल 2024 में राजा स्पोर्ट्स बरियातू, मेकॉन, नाइन बुलेट कव्वाली व ब्लैक टाइगर की टीम ने सेमीफाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। बुधवार को खेले गए स्टेडियम ग्राउंड के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में बरियातू ने आसानी से स्वर्णरेखा एफसी को 3-0 से हराकर बाहर कर दिया। शुरुआत से ही बरियातू की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले ही मिनट में रौशन कुमार ने गोलकर बरियातू की टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 37वें मिनट में ओमा तांग व 43वें मिनट में अंकित सिंह ने गोलकर बरियातू की टीम को बड़ी जीत दिला दी। वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मेकॉन व हटिया ब्वॉयज का बेहद रोमांचक रहा। हांलाकि मेकॉन की टीम 2-1 से मैच जीत गई। पहले हाफ के खेल में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी। लेकिन दूसरे हाफ के खेल में मेकॉन के खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति बनाकर हमला करना शुरू किया। 37वें मिनट में अंकित होरो ने गोलकर मेकॉन को आगे किया। 44वें मिनट में शंकर उरांव ने गोलकर मेकॉन को 2-0 से आगे कर दिया। लेकिन 61वें मिनट में तरुण ने गोलकर हटिया ब्वॉयज की वापसी कराई। आखिरी समय में हटिया की टीम ने गोल करने को लेकर कई मूव बनाए लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके।

    टाईब्रेकर में जीता ब्लैक टाइगर

    प्रैक्टिस ग्राउंड में तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच कव्वाली व स्पोर्टिंग यूनियन का सांस रोक देने वाला रहा। शुरू से अंत तक मैच का रोमांच बना रहा। कव्वाली के निखिल कच्छप ने 36वें मिनट में दूर से लॉप कर गेंद को जाल में डाल दिया। स्पोर्टिंग के गोलकीपर इस गेंद को रोक नहीं सके। जबकि गेंद उनके पाले में था। इस गोल के बाद स्पोर्टिंग के प्लेयर्स ने अटैकिंग खेल खेलना शुरू किया। लेकिन कव्वाली के मजबूत डिफेंस को अंत तक भेद नहीं सके व मैच एक गोल से हार गए। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच भी ब्लैक टाइगर व अरगोड़ा एफसी का बेहद रोमांचक रहा। बिना कोई गोल हुए मैच समाप्त हुआ। मैच का सहारा टाईब्रेकर से लिया गया। जहां ब्लैक टाइगर की टीम ने बाजी 4-1 से जीत ली।

    13 को खेला जाएगा सेमीफाइनल

    13 जून यानी गुरुवार को दोनों सेमीफाइनल मैच प्रैक्टिस ग्राउंड में खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मैच दिन के 2.30 बजे से ब्लैक टाइगर व कव्वाली के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच दिन के 3.45 बजे से बरियातू व मेकॉन के बीच होगा। 15 को फाइनल मैच प्रैक्टिस ग्राउंड में ही दिन के 3.30 बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल व फाइनल मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले टीम को आना होगा।

    Caa Caa Football League Ranchi 2024
    Previous Article12 जून को खेले जाएंगे सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल मैच
    Next Article सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल के फाइनल में बरियातू व ब्लैक टाइगर | मेकॉन व कव्वाली बाहर

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.