रांची। IPL 2024 के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रनों से हरा दिया। लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड में क्विंटन डिकॉक की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 8/199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की लेकिन जीत हासिल करने से चूक गई। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 177 रन बनाए। पंजाब के लिए शिखर धवन ने 70 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, लखनऊ के लिए मयंक यादव ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए व मैन ऑफ द मैच…
Author: News Box Bharat
रांची। आज यानी शनिवार सुबह 10 बजे पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी को सुपर्द ए खाक कर दिया जाएगा। मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने अपने X अकाउंट पर लिखा…अब्बा की नमाज ए जनाजा 30 मार्च की सुबह 10 बजे युसूफपूर मोहमदाबाद मे पढ़ी जाएगी और कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। अब्बा की मगफिरत के लिए आप सबसे दुआ की गुजारिश है। शुक्रवार की देर रात लगभग 1.10 मिनट में मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर स्थित घर पहुंचा। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर के बाहर (फाटक) में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। केवल करीबियों…
वक्फ की संपत्तियों को बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा रांची। जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की अपील पर देशभर की मस्जिदों के इमामों, खतीबों और पदाधिकारियों ने रमजान-उल-मुबारक के तीसरे जुमे (29.3.2024) को ‘अवकाफ संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर मस्जिदों में इमामों ने खुतबे में वक्फ के धार्मिक, सामाजिक और कल्याणकारी महत्व, इसमें खुर्द-बुर्द करने वालों के लिए चेतावनी और वक्फ की सुरक्षा और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मस्जिद अब्दुल नबी, जमीअत उलमा-ए-हिंद कार्यालय में जमीअत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने इस विषय पर महत्वपूर्ण भाषण दिया। दूसरी ओर गुजरात,…
विराट कोहली की 83 रनों की पारी बेकार गई रांची। IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की टीम ने लगातार दूसरी हार का स्वाद चखा। अपने होम ग्राउंड में बंगलुरू की टीम कोलकाता से 7 विकेट से हार गई। बंगलुरू की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6/182 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कोलकाता ने 16.5 ओवर में 3/186 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। कोलकाता की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच सुनील नरेन ने 22 गेंद में 47 रन…
400 किमी के सफर में 26 गाड़ियों का काफिला साथ है रांची। मुख्तार अंसारी को कल यानी शनिवर को कालीबाग में सुपर्दे खाक कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद एक घंटा पहले बांदा से मुख्तार अंसारी का शव लेकर एम्बुलेंस गाजीपुर के लिए रवाना हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शव गाजीपुर ले जाया जा रहा। एम्बुलेंस के आगे-पीछे पुलिस-प्रशासन की 26 गाड़ियां मौजूद है। 400 किमी के सफर में 26 गाड़ियों का काफिला साथ है। काफिले में 2 एंबुलेंस और 2 वज्र वाहन भी शामिल है। शव बांदा से फतेहपुर, कौशांबी होते प्रयागराज में एंट्री होगी। इसके बाद…
पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में गई रांची। बिहार में लोकसभा 2024 की 40 सीटों के बंटवारे को लेकर आरजेडी, कांग्रेस और वामदल के बीच सीट शेयरिंग हो गई ।शुक्रवार (29 मार्च) को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई। आरजेडी 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को 9 सीटें मिली है। वहीं, वाम दल को 5 सीट मिली है। आरजेडी और कांग्रेस के बीच फंसी पूर्णिया सीट यह लालू यादव की पार्टी ही रखेगी। आरजेडी की 26 सीट औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर,…
रियान पराग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया रांची। IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दूसरी जीत हासिल की। टीम ने मौजूदा सीजन के 9वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन ही बना सकी। राजस्थान की ओर से रियान पराग ने 45 बॉल पर 84 रन की पारी खेली, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 29…
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
रांची ! पूर्वांचल के सबसे बड़े माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बांदा जेल में हार्ट अटैक आने के बाद मुख्तार को आनन-फानन में बांदा मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में भर्ती कराया गया था. बांदा मेडिकल कॉलेज ने माफिया की मौत की पुष्टि कर दी है. माफिया की मौत की सूचना उसके घर वालों को दे दी गई है. साथ ही पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है. उधर, मुख्तार के गृह जनपद मऊ में अलर्ट जारी कर दिया गया है. शासन स्तर से एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर को बांदा के…