Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Social»ईद मिलादुन्नबी जुलूस में डीजे नहीं बजाने की हिदायत | गाइडलाइन जारी किया गया
    Social

    ईद मिलादुन्नबी जुलूस में डीजे नहीं बजाने की हिदायत | गाइडलाइन जारी किया गया

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 14, 2024Updated:September 14, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। 16 सितंबर को रांची में निकाले जाने वाले ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसको लेकर सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इसका जायजा लिया। जुलूस अपने अपने क्षेत्रों से सुबह 8-9 बजे निकलना शुरू हो जाएगा। सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमिटी रांची ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल होने वाले तमाम मदरसों, मस्जिदों, खानकाओं, पंचायतों व अन्य लोगों के लिए हिदायत नामा भी जारी किया है। कमेटी ने जुलूस के बेहतर संचालन के लिए ओलमाए एकराम के अलावा12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी के अध्यक्ष डॉ मौलाना ताजुद्दीन, हज़रत अल्लामा मौलाना अलकमा शिबली, इदारे शरिया के नाज़िमे आला हज़रत मौलना कुतुबबुद्दीन रिज़वी, सरपरस्त मो सईद, महासचिव अकीलुर्रहमान ने बताया कि जुलूस कताबद्ध तरीके से उलमाए अहले सुन्नत के कयादत में चलेंगे। कमेटी ने जुलूस में शामिल होने वाले तमाम तंजीम इदारों से अपील की है कि अपने इलाके का जुलूस वक्त पर निकाल कर ठीक 11 बजे तक कर्बला चौक पहुंच जाएं। एकरा मस्जिद के पास होने वाली ओलमा व बुद्धीजीवि व मेहमानों की तकरीर के वक्त अपने-अपने जुलस को रोक कर बजने वाले साउंड को बंद रखें।

    गाइडलाइन

    साफ-सुथरा और पाकीजा लिबास पहनकर जुलूस में आयें, खुशबू लगा कर जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल हों, सर पर अमामा शरीफ सजाएं या कम से कम टोपी ज़रूर पहने। नंगे सर हरगिज़ ना रहें, डीजे और बहुत ज़्यादा साउंड का इस्तेमाल नहीं करें, ज्यादा से ज्यादा छोटी गाड़ियों का इस्तेमाल करें, धक्का-मुक्की न करें और एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश ना करें, वक़्त की पाबंदी के साथ अपने-अपने इलाकों से जुलूस लेकर चलें, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशसन का जुलूस में सहयोग लें, झंडो बैनरों में किसी की फोटो हरगीज नहीं लगेंगे, किसी दूसरे मुल्क का झंडा-बैनर नहीं लगाएं।

    मरकजी सीरत कमेटी डोरंडा की तैयारी पूरी

    मरकजी सीरत कमेटी डोरंडा ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को सीरत कमेटी के अध्यक्ष अशरफ अंसारी व कमेटी के लोगों ने डोरंडा सीरत मैदान मे होने वाले जलसा स्थल और जुलूस ए मोहम्मदी के स्वागत के लिए बन रहे स्वागत शिविर का निरक्षण किया। अशरफ अंसारी ने बताया कि इस साल भी धूमधाम और आपसी भाइचारगी के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाली जाएगी। आलीशान जलसे का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मुल्क के अलग-अलग हिस्से से आलीमेदीन तशरीफ ला रहे हैं। अंसारी ने बताया की डोरंडा में जुलूस ए मोहम्मदी सोमवार की सुबह 7 बजे मदरसा गौसिया गौस नगर मानीटोला से निकलकर सभी मोहल्ले के जुलूस को साथ लेकर सुबह 9 बजे जलसा स्थल मरकजी मैदान डोरंडा पहुंच जाएगा। इसके बाद जलसे का पहला दौर सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलेगा। दोपहर 2 बजे रांची से आने वाले सभी जुलूस का डोरंडा यूनुस चौक मे कमेटी और डोरंडा के लोग इस्तकबाल करेंगे।। जलसे का दूसरा दौर बाद नमाजे असर महिलाओं के लिए शुरू होगा, जो रात 9 बजे तक चलेगा। जलसे का अंतिम दौर रात 9 बजे से शुरू होकर पूरी रात चलेगा। मौके मौलाना मनीरूद्दीन, नसीम उल हक ,सरफराज, मुमताज गद्दी, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद तैयब व अन्य मौजूद थे।

    दरगाह कमेटी करेगी जुलूस का स्वागत

    रेसालदार शाह बाबा डोरंडा दरगाह कमेटी उर्स मैदान में आने वाले सभी अकीदतमंद व जायरीनों का जोरदार इस्तकबाल करेगा। कमेटी के अध्यक्ष अय्युब गद्दी व महासचिव जावेद अनवर ने कहा कि इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। लंगर के साथ-साथ शर्बत व फल का भी इंतजाम अकीदतमंद व जायरीनों के लिए किया गया है।

    Eid-e-Milad Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024
    Previous Articleआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बोकारो व रामगढ़ जिले को 753 करोड़ रुपए की 733 योजनाओं का मिला तोहफा
    Next Article बारिश के कारण जमशेदपुर में पीएम का रोड शो रद्द | नरेंद्र मोदी ने रांची से वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    Explore More

    February 26, 20262 Mins Read

    लखनऊ ड्रम मर्डर केस: कोर्ट ले जाते समय आरोपी बेटे का बयान—“गलती से हो गया”

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    January 12, 20261 Min Read

    राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ मनाया गया स्वामी विवेकानंद का 164वां जन्मोत्सव

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.