Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बोकारो व रामगढ़ जिले को 753 करोड़ रुपए की 733 योजनाओं का मिला तोहफा
    Latest

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बोकारो व रामगढ़ जिले को 753 करोड़ रुपए की 733 योजनाओं का मिला तोहफा

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 13, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    हेमंत सोरेन ने 342 करोड़ 90 लाख रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया

    रांची। आज हमारी सरकार गांव-गांव पहुंच रही है । आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आपके दरवाजे पर पूरा सरकारी तंत्र मौजूद है। आप आगे आएं और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़कर अपने को सशक्त बनाएं। आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव हमारी प्राथमिकता है। आप अपना आशीर्वाद बनाए रखें । हम आगे भी आपके बीच कई नई कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बोकारो एवं रामगढ़ जिले को लगभग 753 करोड़ 44 लाख हजार रुपए की 733 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें रामगढ़ जिला अंतर्गत 40872.20 लाख रूपए की 431 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास शामिल है। जबकि बोकारो जिला अंतर्गत 52594.26 लाख रूपए की 302 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास संपन्न हुआ। वहीं, दोनों जिलों के हज़ारों लाभुकों के बीच लगभग 342 करोड़ 90 लाख रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण हुआ।

    हमारे बच्चे- बच्चियां डॉक्टर, इंजीनियर और अफसर बनें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बच्चियों की पढ़ाई लिखाई से लेकर उनके भविष्य निर्माण तक का जिम्मा उठा रही है। अब अभिभावकों को अपने बच्चियों के पढ़ाई की चिंता नहीं करनी पड़ रही है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से अब तक 10 लाख से ज्यादा बच्चियों को जोड़ा जा चुका है। हमारे बच्चे- बच्चियां डॉक्टर, इंजीनियर और अफसर बनें, इसके लिए उन्हें गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन बिना किसी गारंटी के देने की व्यवस्था की गई है । वहीं, हमारे बच्चे विदेशों में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके, उसका भी पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। इसके साथ जो स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं उनके लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 25 लाख रुपए तक की राशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। हमारा प्रयास युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर से बेहतर अवसर प्रदान करना है।

    Aapki Yojna Aapki Sarkar Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleराष्ट्रपति का कार्यक्रम : रांची में 19 व 20 सितंबर को निषेधाज्ञा | Drones-Paragliding व Hot Air Ballons पूर्णतः वर्जित
    Next Article ईद मिलादुन्नबी जुलूस में डीजे नहीं बजाने की हिदायत | गाइडलाइन जारी किया गया

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.