Author: News Box Bharat

रांची ! भाजपा के पूर्व सांसद रामपाल चौधरी आज कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची से रामटहल चौधरी सांसद रह चुके हैं. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी व महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि रामटहल चौधरी झारखंड में बड़ा नाम हैं. इन्होंने बड़े आंदोलनों में हिस्सा लिया है और जनता की बात उठाई है. यही वजह है कि इन्होंने राजनीति में एक लंबा वक्त बिताया है. मैं रामटहल चौधरी जी को कांग्रेस में शामिल होने की बधाई देता हूं.

Read More

मैच के दौरान 38 छक्के लगे रांची। IPL 2024 के 8वें मुकाबले में 523 रन बने। अपने होम ग्राउंड में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने रनों की बारिश करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में मुंबई ने निर्धारित ओवर में 5/246 रन बनाकर 31 रन मैच हार गई। इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। ट्रैविस हेड ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे…

Read More

रांची। राज्य के सभी दिव्यांग शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण, 85 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाता, गर्भवती महिलाओं एवं छोटे शिशुओं की माताओं को भी अन्य नागरिकों की तरह समान वैधानिक अधिकार प्राप्त है। चुनाव की प्रक्रिया इन्हें लोकतंत्र में समान रूप से अपनी भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करती है। अतएव इनके लिए अनिवार्यरूपेण हरेक मतदान केन्द्र पर सुलभ मतदान की व्यवस्था रखी जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आज निर्वाचन सदन सभागार में राज्य के सभी जिलों से आए सभी समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा के लिए ‘‘अपवर्जित समूहों के लिए सुगम मतदान’’ (Accessible Voting…

Read More

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने मंत्री आलमगीर आलम दिल्ली रवाना  रांची। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट गए है। विभिन्न राजनीतिक दल ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल दिए हैं। इस बीच कांग्रेस आज यानी बुधवार को कांग्रेस भी उम्मीदवारों को लेकर मंथन करेगी। आज दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बड़ी बैठक होगी। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और गोवा के उम्मीदवारों के नाम पर फाइनल मुहर लगेगी। रात तक उम्मीदवारों के नाम का एलान भी हो जाएगा। कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की 7 लिस्ट जारी कर चुकी है,…

Read More