रांची ! रांची के भीड़भाड़ वाले इलाके मेन रोड में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. मिली जानकारी के अनुसार उर्दू लाइब्रेरी और डेली मार्केट के पास छोटू नाम का युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए आया हुआ था. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, गोलीबारी में छोटू बुरी तरह से घायल हुआ है, उसे इलाज के अस्पताल भेजा गया है. वहीं लोअर बाजार और डेली मार्केट पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश कर रही है. खबर अपडेट होगी….
Author: News Box Bharat
क्रोकस सिटी हाल में घुसकर संगीत कार्यक्रम के दौरान भीड़ पर स्वचालित हथियारों से गोलियां बरसा दीं रांची। रुस की राजधानी मॉस्को (Moscow) में बड़ा आतंकी हमला हुआ। सेना की वर्दी में 5 बंदूकधारियों ने मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, ग्रेनेड भी फेंका। जिससे 40 लोगों की मौत हो गई है। एक हमलावार को पकड़ा गया है। इस हमले में कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को बंदूकधारियों ने क्रोकस सिटी हाल में घुसकर बैंड ”पिकनिक” के संगीत कार्यक्रम के दौरान भीड़ पर स्वचालित हथियारों से गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने विस्फोटकों का भी इस्तेमाल…
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मुस्ताफिजुर रहमान को दिया गया रांची। आईपीएल 2024 का 17वां सीजन शुरू हो गया। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) व रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू (आरसीबी) के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने सीएसके के खिला टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। डुप्लेसिस की अगुवाई वाली टीम ने सीएसके को 174 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 176 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। शिवम दुबे 34 व जडेजा 25 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। ऋतुराज गायकवाड…
रात 8 बजे से पहला मुकाबला चेन्नई व बंगलुरू के बीच खेला जाएगा रांची। आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच से पहले सिंगर एआर रहमान, बॉलीवुड हीरो अक्षय कुमार व सिंगर सोनू निगम ने चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी में समां बांध दिया। सेरेमनी की शुरुआत अक्षय कुमार ने हाथ में तिरंगा लिए आसमान से उतरे व जबरदस्त परफॉर्म किया। इसके बाद टाइगर श्राफ ने जय जय शिव शंकर गाने पर मस्त डांस कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद अपनी जादुई आवाज से एआर रहमान व सोनू निगम ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। यानी…
आईटीओ के पास बीजेपी व नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा रांची। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिट याचिका पर आज ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। संभवत: दोपहर बाद अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हो सकती है। अरविंद केजरीवाल के मामले की सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई। इसपर चीफ जस्टिस ने कहा कि आप जस्टिस संजीव खन्ना के पास जाकर अपनी बात रखिए उनकी स्पेशल बेंच है। चीफ जस्टिस ने कहा संजीव खन्ना की बेंच आज सुनवाई करेगी, अब जस्टिस संजीव खन्ना की कोर्ट में जा रहे हैं सिंघवी। अरविंद केजरीवाल को गुरुवार…
आईपीएल 2024 सीजन के ओपनर में धौनी की नई भूमिका, कोहली की वापसी पर फोकस रांची। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू (RCB) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई की कप्तानी धौनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे। मैच से एक दिन यानी गुरुवार को धौनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी। वहीं, आरसीबी नए नाम के साथ फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में खेलती नजर आएगी। शुक्रवार को खेले जाने वाले पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 5…
रांची। दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के खिलाफ दिल्ली समेत देशभर के प्रमुख जगहों पर शुक्रवार सुबह 10 बजे से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लंबी कुर्बानी के बाद इस देश को संविधान मिला था और उसने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया था, लेकिन आज पूरा देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद मोदी जी ने प्रचंड बहुमत से चुने हुए सीएम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया…
रांची। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर ईडी टीम पहुंची है. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम सीएम अरविंंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी गई थी। अरविंद केजरीवाल के आवास पर अर्धसैनिक बल के जवान तैनात है, ED की टीम सर्च वारंट लेकर पहुंची है। सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के आला अफसर भी घर पर मौजूद है। हलचल बहुत बढ़ गई है। एसीपी रैंक के अधिकारी मौजूद हैं। जानकारी मिलते…
DHONI ने अपने कप्तानी में चेन्नई को 5 खिताब दिलाया रांची। आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच से पहले एक दिन पहले महेंद्र सिंह धौनी ने रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू से होना है। 2008 में धौनी ने सीएसके की कप्तानी संभाली थी। धौनी ने टीम को पांच खिताब दिलाया। धौनी ने 2022 में भी कप्तानी के पद से हट गए थे, जब रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। लेकिन आठ मैचों के बाद जडेजा ने पद छोड़ दिया और धौनी ने बागडोर वापस…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat