Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची शहर के मुख्य चौक-चौराहों के 50 मी. की दूरी तक रोड में NO PARKING | NO VENDING ZONE लिखा रहेगा
    Latest

    रांची शहर के मुख्य चौक-चौराहों के 50 मी. की दूरी तक रोड में NO PARKING | NO VENDING ZONE लिखा रहेगा

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 3, 2024Updated:September 3, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची क्षेत्र के आईजी अखिलेश झा ने बनाया यातायात प्लान

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची को जाम मुक्त बनाने को लेकर प्रशासन ने पूरी प्लान तैयार कर लिया है। बस कुछ ही दिनों में इसपर अमलीजामा पहना दिया जाएगा। अब अगर आप शहर के मुख्य चौक-चौराहों में पार्किंग करते है या ठेला खेलचा लगाते हैं तो प्रशासन फाइन के साथ-साथ आपके साथ सख्ती भी बरतेगा। हर दिन रांची में अधिकत्तर रोड पर बेतरतीब पार्किंग व ठेला खेमचा लग जाने के कारण आमलोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन बहुत जल्द शहर को जाम मुक्त बनाने को लेकर प्रशासन ने कमर कस लिया है। मंगलवार को रांची जिला के यातायात व्यवस्था को अच्छा करने को लेकर रांची क्षेत्र के आईजी अखिलेश कुमार झा ने पुलिस अधिक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक-|| एवं सभी यातायात थाना प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर के यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने एवं सुचारु रुप से संचालित रहने हेतु प्रत्येक चौक चौराहों के 50 मीटर की दूरी तक नो पार्किंग व नो वेंडिंग जोन बनाने का आदेश दिया। साथ ही आईजी अखिलेश कुमार झा ने यातायात में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को सजग होकर ड्यूटी करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    रोड में 50 मीटर का नो पार्किंग-नो वेंडिंग जोन का पेंट कराया जाएगा

    अल्बर्ट एक्का चौक, हरमू, हिनू, डोरंडा एजी मोड़, सुजाता, करमटोली चौक, बहु बाजार चौक. कचहरी चौक, अपर बाजार चौक, रतन चौक, उर्दु लाइब्रेरी चौक, संत जेवियर्स चौक, संध्या रोड चौक, लालपुर चौक, कोकर चौक, रोशपा टावर चौक के अलावा कई चौक चौराहों पर गलत तरीके से ही रोड पर पार्किंग कर दिया जातै है। रोड पर ही कार, बाइक के लग जाने से जाम बना रहता है। साथ ही रोड में ठेला-खेमचा लग जाने से आैर भी रोड बुरी तरह से जाम हो जाता है। लेकिन अब इन सभी चौक-चौराहों के रोड पर 50 मीटर का नो पार्किंग-नो वेंडिंग जोन का पेंट कराया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड पर भी NO PARKING-NO VENDING ZONE लिखा रहेगा।

    Ig Akhilesh Jha Traffic Police Ranchi Traffic Ranchi
    Previous Articleझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ईश्वर आनंद से अमन साहू गैंग ने मांगा एक करोड़ का रंगदारी
    Next Article अलकायदा से जुड़े 4 संदिग्धों को दिल्ली से रांची लाकर फील्ड वेरिफिकेशन करवाया गया

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.