Author: News Box Bharat

रांची। विधि व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट नहीं देने रांची एसएसपी ने रांची जिले के 15 थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारी को प्रतिदिन विधि व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट चुनाव कोषांग को भेजने का निर्देश दिया गया था। लेकिन निर्धारित समय में इन थाना प्रभारियों के द्वारा रिपोर्ट चुनाव कोषांग को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसी के वजह से विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध 48 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें। ये थाना प्रभारी देंगे स्पष्टीकरण नामकुम थाना प्रभारी, लालपुर…

Read More

रांची। विमेंस प्रीमियर लीग-2024 (WPL) का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू ने अपने नाम कर लिया। दिल्ली में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह बंंगलुरू का अपना पहला खिताब है। यह बंगलुरू की इस लीग में दिल्ली पर पहली जीत है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में बंगलुरू ने 2 विकेट खोकर 19.3 ओवर में 115 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य को…

Read More

रांची। उमेदंडा में हुए प्रतिमा क्षतिग्रस्त कांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेदंडा में 11 मार्च को तीन मंदिरों में हुए प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले का उद्भेदन करते हुए बुढ़मू पुलिस ने घटना के पांच दिनों बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक का नाम 42 वर्षीय गंदुरा गंझू है और वह मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हरहू गांव का रहने वाला है। पुलिस के समक्ष अपना बयान देते हुए उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आज उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रविवार…

Read More

महिला प्रीमियर लीग ने मिनु मणि का जीवन बदल डाला रांची। आज सुपर संडे में WPL 2024 Final मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स व रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के बीच खेला जाएगा। दिल्ली की टीम में एक ऐसी प्लेयर हैं, जिनके बारे में सभी को जानना चाहिए। वो नाम है Minnu Mani, यानी संघर्ष की कहानी। कभी आर्थिक तंगी ने परेशान किया। पैसे के लिए मोहताज बनी, लेकिन आज वो खेल से लाखो कमा रही है। मिनु मणि की क्रिकेट यात्रा बहुत ही प्रेरणादायक है। वह केरल की एक आदिवासी लड़की हैं, जहां लड़कियों को आमतौर पर खेलने की अनुमति नहीं होती है। उनकी…

Read More

रांची। आज सुपर संडे में WPL 2024 Final मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स व रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के बीच खेला जाएगा। फार्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल चूक गई थी, लेकिन रविवार को बंगलुरू के खिलाफ दूसरे महिला प्रीमियर लीग (WPL) फाइनल में उसकी नजरें खिताब अपने नाम करने पर लगी होंगी। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर में हराकर बाहर करने के बाद आरसीबी की टीम भी फाइनल में पूरी तरह से तैयार उतरेगी। मुंबई के बाहर होने के साथ ही यह तय है कि इस बार डब्ल्यूपीएल में नया चैंपियन मिलेगा। दोनों टीमें जीत के लिए पूरी तरह…

Read More

रांची। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 08-रांची, लोक सभा निर्वाचन 2024 की घोषणा 16 मार्च को कर दी गई है। घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इस अवधि में विभिन्न राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार हेतु जन-सभा/जुलूस का आयोजन किया जाएगा। जन सभा एवं जुलूस में राजनीतिक प्रतिद्वंदिता एवं प्रतिस्पर्धा के कारण शस्त्र एवं शक्ति प्रदर्शन कर मतदाताओं को प्रभावित/आंतकित किये जाने तथा विधि-व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी रहती है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को डराने, धमकाने, जातीय, साम्प्रदायिक तथा धार्मिक विद्वेष की भावना फैलाने के लिए आवंछित/असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने के कारण विधि-व्यवस्था…

Read More

रांची। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने लोकसभा चुनाव 2024 का एलान कर दिया है। देश में सात चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहली वोटिंग 19 अप्रैल को व आखिरी वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को चुनाव के परिणाम आएंगे। वहीं, झारखंड में चार चरणों में चुनाव होंगे। चौथे चरण 13 मई को राज्य की 4 सीटों पर वोटिंग होगी। 5वें फेज 20 मई को 3 सीट पर वोट डाले जाएंगे। छठे चरण में 25 मई को 4 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें रांची की सीट भी शामिल रहेंगी। सातवें व आखिरी चरण में 1 जून को 3 सीटों…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो गई। चुनाव की तारीखों के एलान को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बात की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दी। यानी आज से ही चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई। चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस में आम चुनाव 2024 के साथ-साथ कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जहां से भी…

Read More

रांची। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की आज सुबह एंजियोप्लास्टी हुई है। 81 साल के बिग बी को शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। ये हृदय की धमनियों को खोलनी की सर्जरी होती है। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसी बीच बिग बी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- आपका हमेशा आभार। उनके इस ट्वीट से कयास लगाया जा रहा कि उन्होंने सर्जरी के बाद शुभचिंतकों का आभार जताया है।

Read More

रांची।  लोकसभा चुनाव 2024 की कल यानी शनिवार को घोषणा हो जाएगी। चुनाव की तारीखों को लेकर कल चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इस बात की जानकारी खुद चुनाव आयोग ने दी है। यानी कल से ही चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस में आम चुनाव 2024 के साथ-साथ कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसे ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। पिछले 2019 के चुनाव की घोषणा 10 मार्च को ही हो गई थी।चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव का एलान रविवार को किया था,…

Read More