Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»हरियाणा में अब 5 अक्टूबर को वोटिंग | 8 अक्टूबर को जेएंडके व हरियाणा के नतीजे आएंगे
    Latest

    हरियाणा में अब 5 अक्टूबर को वोटिंग | 8 अक्टूबर को जेएंडके व हरियाणा के नतीजे आएंगे

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 31, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तारीख बदल दी गई है। हरियाणा में अब 1 अक्टूबर की बजाय 5 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। बीजेपी और इनेलो ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तारीख बदलने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की मांगों पर विचार करते हुए वोटिंग की तारीख बदल दी। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में मतदान की तारीख नहीं बदली है। लेकिन हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती एक साथ 8 अक्टूबर को होगी। जम्मू-कश्मीर में नामांकन की तारीख पूर्ववत ही रहेंगी। उनमें कोई बदलवा नहीं हुआ है। वहां पर तीसरे चरण का मतदान भी पहले की तरह एक अक्टूबर को ही होगा। हरियाणा में नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 13 सितंबर को की जाएगी। 16 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 

    क्यों बदली गई तारीख

    निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव अब 1 अक्टूबर के बजाय 5 अक्टूबर को होंगे। चुनाव आयोग ने यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान अधिकारों और परंपराओं का सम्मान करने के लिए लिया गया है। इस साल असोज उत्सव 2 अक्टूबर को होगा। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में रहने वाले हजारों बिश्नोई परिवार मतदान के दिन राजस्थान की यात्रा करेंगे, जिससे उन्हें अपने मतदान के अधिकार से वंचित होना पड़ता।

    Election 2024 Hariyana Vidhanabha Chunav 2024
    Previous Articleखास बातचीत : नए खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा-आनेवाले एक महीने के अंदर बहुत बदलाव देखने को मिलेगा
    Next Article केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जनता दरबार के दौरान युवक ने किया हमला | पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.