रांची! पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी गई है. घटे हुए दाम देशभर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे. वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि जब विश्व मुश्किल दौर से गुज़र रहा था, विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की…
Author: News Box Bharat
रांची! झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से सरफराज अहमद और बीजेपी की ओर से प्रदीप वर्मा निर्विरोध चुन लिए गए. गुरुवार को झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद अहमद ने सरफराज अहमद और प्रदीप वर्मा को सर्टिफिकेट दे दिया. राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के समक्ष दोनों निर्वाचित प्रत्याशी को चुनाव आयोग का प्रमाण पत्र सौंपा गया. प्रमाण पत्र सौंपने के दौरान प्रभारी सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा विधायक सीपी सिंह, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष रविन्द्र राय सहित कई नेता…
– अपराध की घटनाओं पर हर हाल में लगाम लगाएं – शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाएं – 369 बालू घाटों के संचालन का जिम्मा ग्राम पंचायत को दें रांची। झारखंड मंत्रालय में बुधवार को सीएम चंपई सोरेन ने राज्य में विधि व्यवस्था, रांची में यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों के अद्यतन स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अपराध की घटनाओं पर हर हाल में लगाम लगाएं। राज्य में घटित अपराधिक घटनाओं की प्रवृत्ति को सूचीबद्ध करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों…
रांची। ग्रामीण विकास विभाग के 18वें सचिव के रूप में के श्रीनिवासन ने पदभार ग्रहण किया। सचिव के श्रीनिवासन ने आज ग्रामीण विकास विभाग के 18 वें सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान सचिव चंद्रशेखर ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पदभार लेने के बाद सचिव के श्रीनिवासन ने सभी पदाधिकारियों के साथ औपचारिक मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी, संयुक्त सचिव अवध नारायण प्रसाद, अरुण कुमार सिंह , विशेष सचिव राजेश कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। पदभार ग्रहण करने के बाद वे मंत्री आलमगीर…
रांची। हरियाणा के नए CM होंगे नायब सैनी। पार्टी के विधायक दल के बैठक में नायब सैनी के नाम पर मुहर लग गई है। नायब सिंह कुरुक्षेत्र से सांसद है। शाम में शपथ ग्रहण होगा, इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। अमित शाह के बहुत करीबी है नायब सिंह। वहीं, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नायब सिंह को मुबारकबाद दी। इससे पहले लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BPJ) व जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटा गया था। इसके बाद CM मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मनोहर…
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व तरुण बतौर पर्यवेक्षक चंडीगढ़ आज ही नई सरकार का गठन शाम तक हो सकता है रांची। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BPJ) व जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटा गया है। CM मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मनोहर लाल के अलावा पूरी कैबिनेट ने सीएम आवास में मीटिंग के बाद राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और फिर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ पूरी कैबिनेट ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मनोहर लाल खट्टर…
रांची। झारखंड में ED ने छापेमारी की है, इनमें बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित आवास पर छापेमारी की गई है। साथ ही उनके क्षेत्र बड़कागांव में उनके आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है। अंबा प्रसाद के दोनों ठिकानों पर ईडी की तड़के 5 बजे के करीब पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार जमीन में घपला, अवैध कब्जा और ट्रांसफर पोस्टिंग जैसे मामलों को लेकर ईडी यह रेड कर रही है। कांग्रेस की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सीओ शशि भूषण के ठिकानों सहित कुल 17 स्थानों पर ईडी ने एक साथ दबिश दी है। कांग्रेस विधायक…
रांची ! माह-ए-रमजान का चांद 11 मार्च यानी सोमवार को भारत में नजर आ गया। माह-ए-रमजजान का चांद सोमवार (11 मार्च) की शाम को देखा गया। बता दें कि सऊदी अरब में रमजान शुरू हो गया है।चांद नजर आने के बाद सोमवार रात इशा की नमाज के बाद तरावीह शुरू हो जाएगी और मंगलवार 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान के पाक महीने के मौके पर सभी मस्जिदें पूरे एक महीने गुलजार रहेंगी। मस्जिदों में तरावीह को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इमारते शरीया ने चांद की तस्दीक की। झारखंड के उलमाओं ने पहला रोजा मंगलवार…
रांची। केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी कर दी। केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा कदम है। इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। CAA के तहत मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्क से आने वाले बाकी धर्म में के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है। केंद्र सरकार ने CAA से संबंधित एक पोर्टल तैयार किया…
आज इंडिया में देखा जाएगा माह-ए-रमजान का चांद हे विश्वास करनेवालों! तुम्हारे लिए रोजा फर्ज किया गया है, जैसा कि तुमसे पहले वालों के लिए फर्ज किया गया था, ताकि तुम परहेजगारी और नेकी सीखो। सूरह अल-बकराह-2:183 रांची ! माह-ए-रमजान का चांद 11 मार्च यानी सोमवार को भारत व अन्य देशों में देखा जाएगा। सऊदी अरब में रमजान शुरू हो गया है। माह-ए-रमजजान का चांद सोमवार (11 मार्च) की शाम को देखा जाएगा, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर सोमवार को चांद दिखता है तो रात इशा की नमाज के बाद से ही तरावीह की नमाज शुरू…