Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Health»झारखंड के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर अमीर महतो को कॉन्ट्रैक्ट पर मिली नौकरी | सीएम हेमंत सोरेन ने 365 स्वास्थ्य पदाधिकारी को दिया गया नियुक्ति पत्र
    Health

    झारखंड के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर अमीर महतो को कॉन्ट्रैक्ट पर मिली नौकरी | सीएम हेमंत सोरेन ने 365 स्वास्थ्य पदाधिकारी को दिया गया नियुक्ति पत्र

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 29, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    मैं अपनी मम्मी के सपने को सकार कर दिया

    रांची। कठोर परिश्रम और सच्ची लगन से जीवन में किसी भी मनचाहे मुकाम को हासिल किया जा सकता है। यही सफलता का मूलमंत्र है। ऐसा ही कुछ करके दिखाया है पश्चिमी सिंहभूम जिले की ट्रांसजेंडर अमीर महतो ने। आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मंत्रालय में 365 अनुबंध आधारित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसमें अमीर महतो भी शामिल थीं। चेहरे पर मुस्कार व सबकी नजर अमीर महतो पर ही थी। अमीर महतो झारखंड की इतिहास की पहली ट्रांसजेंडर है जिन्हें नौकरी मिली। अमीर महतो की पश्चिमी सिंहभूम में CHC में पोस्टिंग भी हुई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमीर महतो ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं, मैने अपनी मम्मी का सपना को सकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में कभी कोई प्राब्लम नहीं हुआ। प्राब्लम होता भी था तो नजर अंदाज कर देती थी। बहुत ही गरीब परिवार से हूं, मम्मी हमेशा पढ़ाई में मेरा सपोर्ट किया। पापा फॉर्मर हैं, पापा का भी बहुत सपोर्ट रहा। उन्होंने कहा कि मैने अपनी पढ़ाई मनोहरपुर से की, बीएससी व एमएससी संबलपुर नर्सिंग से की। बहुत सारे ट्रासजेंडर है जो पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन कमआउट नहीं हो पाता। पढ़ाई के दौरान पैसे को लेकर दिक्कत होती थी। दसवीं के बाद मैं पैसे के लिए काम करती थी। लेकिन पढ़ाई को आगे रखा। मेरी मम्मी को नर्स बनने की इच्छा थी लेकिन कुछ परेशानी को लेकर नहीं बन पाई। इसलिए मैं अपनी मम्मी के सपने को सकार कर दिया।

    4 वर्षों में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां हुई

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मौके पर कहा कि सरकार ने व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए पिछले 4 वर्षों में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की है। नियुक्तियों का यह सिलसिला लगातार जारी है। आज राज्य सरकार 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) को राज्य के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित कर रही है। सभी नवनियुक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स आज से राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करेंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकार की व्यवस्था को आम जनमानस तक सुगमता पूर्वक इन्हीं के माध्यम से ही पहुंचाया जाना है.

    चुनौतियों के बावजूद हजारों की संख्या में हुई नियुक्तियां

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लगभग 365 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की नियुक्त हो रही है। इससे पहले हम लोगों ने पशु चिकित्सकों, चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। लैब असिस्टेंट की भी नियुक्ति की है।पहली बार फॉरेंसिक लैब के लिए साइंटिस्ट की नियुक्ति की गई है। आयुष चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों सहित ए-ग्रेड नर्स की भी नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौती भरे वक्त में भी उनकी सरकार ने कृषि अधिकारी की नियुक्ति, हॉर्टिकल्चर में पदाधिकारी की नियुक्ति, पंचायत सचिव की नियुक्ति, लिपिक की नियुक्ति, लेखपाल की नियुक्ति, टीचर की नियुक्ति, जूनियर इंजीनियर, सहायक इंजीनियर की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि हजारों नियुक्तियां हुई हैं और कई नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं।

    स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बन रही बेहतर कार्य योजना

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को लेकर हम लगातार प्रयासरत रहते हैं। राज्य सरकार ने जिस तरह से स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए कार्ययोजना बनाई है, उससे बहुत जल्द इस राज्य में सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान करेंगे, ताकि यहां से किसी को इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमलोग स्वस्थ तभी रहेंगे जब स्वास्थ्य विभाग खुद स्वस्थ रहेगा। इसके लिए सालाना बजट 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, ताकि स्वास्थ्य केंद्रों की साफ सफाई और रख-रखाव बेहतर तरीके से की जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना के अंतर्गत सरकार ज़िलों के सदर अस्पतालों को 75 लाख रुपये,अनुमंडलीय अस्पताल को 50 लाख रुपये ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/रेफ़रल अस्पताल को 10 लाख रुपये एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 5 लाख रुपये ,स्वास्थ्य उप केंद्र/आयुष्मान आरोग्य केंद्र को 2 लाख रुपये प्रतिवर्ष उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभागीय प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं नवनियुक्त सीएचओ उपस्थित थे।

    Jharkhand Cm Hemant Soren Transgender
    Previous Articleग्रामीण विकास विभाग के क्लास-1 ठेकेदार हाकिम मोमिन के घर पर सीबीआई ने डाली दबिश
    Next Article हेमंत कैबिनेट : 44 प्रस्तावों पर लगी मुहर | शहीद अग्निवर के आश्रित को मुआवजा व नौकरी | राज्य के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा मंहगाई भत्ता

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.