Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»निकाय चुनाव का रास्ता हुआ साफ ! झारखंड हाई कोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील याचिका
    Latest

    निकाय चुनाव का रास्ता हुआ साफ ! झारखंड हाई कोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील याचिका

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 12, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची! झारखंड में निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील याचिका को खारिज कर दिया. झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखने का आदेश दिया है. बता दें कि एकल पीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद 4 जनवरी 2024 को 3 सप्ताह के भीतर निकाय चुनाव कराने की अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया था. इसको राज्य सरकार ने खंडपीठ में चुनौती दी थी. राज्य सरकार ने अपील याचिका के जरिए कहा था कि राज्य पिछड़ा आयोग को ओबीसी आबादी का आकलन करना है. आयोग से रिपोर्ट मिलने पर डाटा के आधार पर वार्ड स्तर पर ओबीसी आरक्षण तय करना है. इसलिए निकाय चुनाव कराने के लिए समय दिया.

    याचिकाकर्ता के पक्ष में आदेश जारी हुआ था

    वहीं, याचिकाकर्ता रौशनी खलखो की ओर से बताया गया था कि राज्य सरकार निकाय चुनाव नहीं कराना चाह रही है, इसलिए टालमटोल किया जा रहा है. एकल पीठ ने भी उनके पक्ष में चुनाव कराने का आदेश दिया था. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद खंडपीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.एकल पीठ ने अपने आदेश में कहा था कि चुनाव नहीं कराना लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने जैसा है. ट्रिपल टेस्ट का हवाला देकर निकाय चुनाव नहीं कराना सही नहीं है. नगर निगम और निकाय का कार्यकाल समाप्त हुए काफी वक्त हो चुका है. संविधान के अनुच्छेद 243 के तहत समय पर चुनाव कराना जरूरी है. इसलिए याचिकाकर्ता के पक्ष में आदेश जारी हुआ था.

    Civic Election Nikay Chunav
    Previous Articleबड़ी खबर : कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन
    Next Article रांची में भेड़ियों के हमले से 2 ग्रामीण घायल | गांव में दहशत का माहौल

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.