Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»दिउड़ी में आदिवासियों का हुंकार : जमीन हमारी तो मंदिर का संचालन गैर आदिवासी कैसे करेगा | 29 सितंबर को जन आक्रोश रैली
    Latest

    दिउड़ी में आदिवासियों का हुंकार : जमीन हमारी तो मंदिर का संचालन गैर आदिवासी कैसे करेगा | 29 सितंबर को जन आक्रोश रैली

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 11, 2024Updated:September 11, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    कई प्रस्ताव हुए पास : हेमंत सोरेन सरकार को भी चेताया

    रांची। तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 5 सितंबर 2024 को मंदिर के गेट में ताला लगने के बाद से आदिवासी समाज के लोग मंदिर की जमीन पर अपना अधिकार बता रहे। मंदिर में ताला लगने के बाद प्रशासन ने 2 लोगों को जेल भी भेज दिया। 6 सितंबर को बुंडू व तमाड़ को बंद कराया गया। मंदिर में बने ट्रस्ट का आदिवासी खुलकर विरोध कर रहे। 11 सितंबर को दिवड़ी फुटबॉल ग्राउंड में आदिवासियों का महा जुटान हुआ। इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष के साथ-साथ आदिवासी संगठन के लोग शामिल हुए। महा जुटान में कई प्रस्ताव पास किए गए। 29 सितंबर को जन आक्रोश रैली का आजोन तोडांग मैदान में किया जाएगा। महा जुटान में आदिवासी नेताओें ने एक स्वर में कहा कि दिवड़ी मंदिर नहीं दिवड़ी दिरी है। दिवड़ी मंदिर का जमीन आदिवासियों का है। आदिवासी के जमीन पर कोई दूसरा कैसे संचालन करेगा। मंदिर में बना ट्रस्ट भी पूरी तरह से गलत है। बिना ग्राम सभा के ट्रस्ट को बना देना गैर संवैधानिक है। सरकार को भी चेतावनी देते हुए मंदिर की जमीन आदिवासियों के हवाले करने की मांग की गई। आदिवासी नेताओं ने कहा कि अपनी जमीन को बचाने के लिए बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। आदिवासी के नाम पर अपनी नेतागिरी चमकाने वाले नेताओं का विरोध किया जाएगा। इससे पूर्व सोमवार को दिउड़ी के कई ग्रामीण मुख्यमंत्री सीएम से मिलने उनके कांके रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी थी।

    मंदिर की जमीन फर्जी तरीके से हस्तांतरण किया गया

    ग्रामीणों की ओर से आदिवासी समन्वय समिति के लक्ष्मीनारायण मुंडा ने कहा कि दिवड़ी मंदिर में बनाये गए ट्रस्ट, मंदिर की जमीन के फर्जी तरीके से हस्तांतरण और स्थानीय आदिवासियों को हाशिये पर रखने को लेकर सवाल उठाए हैं। धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि दिउड़ी के ग्रामीण दो दिन मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे पर वे नहीं मिल पाए। प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि अब एक नया उलगुलान तमाड़ से फिर शुरू होगा। हमलोग अपनी जमीन को हर हाल में वापस लेकर रहेंगे। वहीं, पूर्व विधायक देव कुमार धान ने कहा कि जब आदिवासी एक हो जाएंगे तो जहां-जहां हमारे जमीन पर कब्जा करते मंदिर बनाया गया है उसे वापस ले लेंगे। एक बड़े आंदोलन से ही दिवड़ी मंदिर की जमीन को आदिवासी को दिलाकर रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब दिवड़ी का मंदिर ही नहीं झारखंड में कई ऐसे मंदिर है जो आदिवासी के जमीन पर है। महाजुटान में राज्य के कई जिलों के आदिवासी आकर अपनी एकता का परिचय दिए। मौके पर धर्मगुरु बंधन तिग्गा, देव कुमार धान, लक्ष्मी नारायण मुंडा, प्रेम शाही मुंडा, सुरेश चंद्र सोय, संजय, कुन्दरसी मुंडा, सुशीला मुंडा, सेलिना लकड़ा, प्रभा मानकी, दुर्गावती ओड़ेया, दिनकर कच्छप, रेयास सामड, संजय तिर्की, करण सुंडी, हेमंत बिरुआ आदि शामिल थे।

    Dewri Mandir Jharkhand Cm Hemant Soren Tamad
    Previous Articleआसमान से बरसी मौत : नेवरी विकास व चुट्‌टू के 4 युवकों की ठनका गिरने से मौत
    Next Article विधानसभा चुनाव की घंटी बजने वाली है और यहां अन्य राज्यों से गिद्ध मंडराने लगे हैं : हेमंत सोरेन

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.