गोड्डा व पाकुड़ में तेज गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रांची। झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम केंद्र ने 4, 5 और 6 अप्रैल 2024 को गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। 4 अप्रैल को राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम से लेकर पश्चिमी सिंहभूम तक में हीट वेव की प्रबल संभावना है। इसे लेकर इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 5 अप्रैल को सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले के कई…
Author: News Box Bharat
भाजपाई जब भ्रष्टाचार पर बोलते हैं तो ऐसा लगता है लादेन अहिंसा पर उपदेश दे रहा है रांची। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल से रिहा हो गए। संजय सिंह 6 महीने बाद बुधवार की रात 8:15 बजे तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए। जेल से निकलकर उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इसके बाद वह सीधे अरविंद केजरीवाल के घर गए। संजय ने अरविंद की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की, उनके पैर छुए व आशीर्वाद लिया। फिर संजय सिंह रात 10:15 बजे आप पार्टी ऑफिस पहुंचे। संजय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संजय ने…
अपने पहले आईपीएल मैच में रघुवंशी अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी रांची। IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने लगातार तीन जीत के साथ सीजन की अच्छी शुरुआत की है। केकेआर ने 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों के बड़े अंतर से हराया। विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रनों का विशाल स्कोर बनाया। टीम ने IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यह कोलकाता का इस लीग में सबसे बड़ा स्कोर है। जवाबी पारी में दिल्ली…
राजस्थान ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की रांची। IPL 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, मुंबई की यह हैट्रिक हुई। 17वें सीजन में टीम को अपने ही होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स ने हरा दिया। राजस्थान की यह सीजन में लगातार तीसरी जीत रही। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। मुंबई से तिलक वर्मा ने 32 और हार्दिक पंड्या ने 34…
इस रात न तो ज्यादा गर्मी और न ज्यादा ठंड होगी यानी मौसम खुशनुमा होगा रांची। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस्लाम धर्म में रमजान का मुबारक महीना बहुत ही पाक और खास माना जाता है। क्योंकि इस महीने में हर मुस्लिम रोजा रखते हैं, पांच वक्त की नमाज के साथ-साथ तरावीह भी पढ़ते हैं और अल्लाह की खूब इबादत करते है। रोजा रखने के साथ-साथ शब-ए-कद्र की रातों का भी काफी महत्व है। इस दौरान पूरी रात अल्लाह की इबादत की जाती है और दिल से दुआ मांगी जाती है। जो भी दुआएं मांगी जाती हैं, वो…
खलील अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया रांची। IPL 2024 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत का स्वाद चख लिया। दिल्ली ने अपने तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हराया। हालांकि इस सीजन में पहली बार बैटिंग करने आए चेन्नई के पूर्व कप्तान धौनी ने तूफानी पारी खेले। लेरकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5/191 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से डेविड वार्नर ने 52, कप्तान रिषभ पंत ने 51 व पृथ्वी शॉ ने 43 रनों का…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार रात अचानक आए आंधी-तूफान ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। बारिश और तूफान से लोग सहम गए। भारी तूफान व बारिश के चलते कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ रास्ते में गिर गए। तेज हवा व बारिश के कारण कई गाड़ियां छतिग्रस्त हो गई। रात 9 बजे के बाद रांची का मौसम अचानक बिगड़ने लगा। तेज हवाएं चलने लगी, बारिश भी होने लगी। तेज हवा के कारण बिजली काट दी गई। रास्ते में चल रहे लोग इस तेज हवा व पानी से सहम गए। डोरंडा में चलती कार पर एक बड़ा पेड़ जैप-1…
रांची। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ महारैली में I.N.D.I.A के नेताओं ने जमकर बीजेपी व नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की यह पहली बड़ी महारैली है। रैली में तमाम नेता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ‘मैच फिक्सिंग’ से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं। प्लेयर खरीद कर, कैप्टन को डरा कर, अंपायर पर दबाव डाल कर और EVM के दम पर 400 पार का नारा लगा रहे हैं। जबकि हकीकत में सब मिला कर भी वह 180 पार…
पुरुष में प्लेयर ऑफ द ईयर अभिषेक रांची। हॉकी इंडिया के छठे वार्षिक पुरुस्कार 2023 में झारखंड की ओलिंपियन सलीमा टेटे को महिला प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सलीमा टेटे को हॉकी इंडिया के ओर से 25 लाख का चेक देकर सम्मानित किा गया। सलीमा टेटे मूल रूप से सिमडेगा जिला की है। इसके अलावा झारखंड की ही दीपिका सोरेंग को अपकमिंग प्लेयर ऑफ दि ईयर( U-21 महिला ) के लिए असुंता लकड़ा अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसके तहत हॉकी इंडिया के और से दीपिका सोरेंग को 10 लाख रुपए…
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया रांची। जमशेदपुर के 38 वर्षीय इंटरनेशनल पारा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा की हजारीबाग में हत्या कर दी गई थी। इसका खुलासा शनिवार को तब हुआ जब उनकी बोरे में बंद लाश हजारीबाग के छड़वा डैम के किनारे पुल के पास कीचड़ से बरामद की गई। इस घटना को उसकी प्रेमिका रही हजारीबाग के न्यू एरिया निवासी काजल सिन्हा ने अपने नए आशिक रौनक कुमार के सहयोग से अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 22 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी मिली जानकारी…