Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»युवाओं को मजबूत करने का काम करते हैं | बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाने का काम करते हैं तो भाजपा के पेट में दर्द होता है
    Latest

    युवाओं को मजबूत करने का काम करते हैं | बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाने का काम करते हैं तो भाजपा के पेट में दर्द होता है

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 19, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    भाजपा के लोग जरूरत के समय हाथ फैलाने आते हैं

    रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को गढ़वा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला किया। गढ़वा जिला अंतर्गत मेराल प्रखंड स्थित दुलदुलवा पंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि झारखंड के 24 में से 23 जिले दूसरे जगहों के सीमावर्ती इलाकों से सटे हुए हैं। अगले दो-तीन महीने में झारखंड में चुनाव होने वाले हैं, इस चुनाव में बाहरी लोग वोट की चोरी करते दिखेंगे, अगर ऐसे लोग दिखें तो उन्हें बांधकर खदेड़ दिया जाए। हम यहां के गरीबों को पेंशन रूपी बुढ़ापे की लाठी और महिलाओं को सम्मान राशि देकर मजबूत करने का काम करते हैं, युवाओं को मजबूत करने का काम करते हैं, बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाने का काम करते हैं, तो भाजपा के पेट में दर्द होता है। और जब हम झारखण्ड का अपना हक-अधिकार मांगते हैं तो हमें जेल में डाल दिया जाता है। अगले 5 वर्ष में हर घर को मजबूत करने का मेरा लक्ष्य है और हर घर में ₹1 लाख पहुंचाने का काम आपकी यह सरकार करेगी। हमने 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त की, साथ ही 200 यूनिट तक का बकाया बिजली बिल को भी माफ कर दिया है। लाखों लोगों को इससे लाभ मिला है।

    लड़ाई अमीर और गरीब के बीच में होने जा रही

    डबल इंजन की सरकार ने पहले पोषण सखी को बहाल कर दिया फिर उन्हें सड़क पर छोड़ दिया। हमने उन हजारों पोषण सखी बहनों को पुर्नबहाल करने का काम किया। सहायक पुलिसकर्मियों की भी सेवा बढ़ाने का काम किया गया। भाजपा के लोग जरूरत के समय आपके सामने हाथ फैलाने आते हैं और जब उनका काम पूरा हो जाता है तो दूध से मक्खी की तरह ये लोग गरीब-गुरूबा को फेंक देते हैं। यही इनका काम है। आने वाली यह लड़ाई अमीर और गरीब के बीच में होने जा रही है। यह लोग पैसे से परिवार, पार्टी और समाज भी तोड़ने का काम करेंगे। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

    डबल इंजन की सरकार ने राज्य को दोनों हाथों से लूटा

    सीएम ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ जैसे दुर्गम पहाड़ में आज तक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अतिरिक्त कोई नहीं गया था। दूसरी बार शिबू सोरेन का बेटा वहां जाकर दिखाया। वहां के लोगों को मजबूत करने का कार्य किया गया। वहां के ग्रामीण खुश हैं। सरकार की योजना सिर्फ कागज पर नहीं, लोगों के चेहरे पर दिखाई देती है। सरकार जो काम करें, वह गांव-गांव तक पहुंचे, लोगों के चेहरे पर उसकी मुस्कान वापस हो, इसी लक्ष्य के साथ हमने काम किया है। 20 वर्ष तक डबल इंजन की सरकारों ने अलग-अलग तरीके से इस राज्य को दोनों हाथों से लूटा है। आज राज्य में झारखण्डियों की सरकार चल रही है। ये सरकार गिरा नहीं सकते तो सरकार के मंत्रियों को कब्जा कर लो, उन्हें तोड़ दो, डराओ धमकाओ, इसी में लगे रहते हैं। ईडी, सीबीआई हमारे पीछे दो वर्ष तक लगा दिया। जब हम उससे डरे नहीं तो झूठे केस में जेल में डाल दिया। यही गरीबों के साथ होता है। झारखण्डियों के साथ यह लोग ऐसा ही करते हैं।

    20 साल तक भाजपा ने क्या किया इस राज्य में

    नौकरी को लेकर ये लोग तरह-तरह के आरोप लगाते हैं। इनसे पूछिए कि 20 साल तक इन्होंने क्या किया इस राज्य में ? आज जेपीएससी में नियुक्ति बिना किसी अड़चन के संपन्न हुई। ये हम लोगों ने किया। हजारों नियुक्तियां हमने दी, आगे भी हजारों नियुक्तियां हम ही देंगे। यहां की सरकारी नौकरियों में स्थानीय की नियुक्ति होती है तो भाजपा को भारी पीड़ा होती है। हम नीतियां बनाते हैं झारखण्डियों के लिए तो ये लोग कोर्ट में जाकर उसे असंवैधानिक करा देता है।

    गढ़वा एवं लातेहार को विभिन्न योजनाओं का मिला तोहफा

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गढ़वा एवं लातेहार जिले को लगभग 1197 करोड़ 62 लाख रुपए की 748 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें गढ़वा जिला अंतर्गत 732 करोड़ 50 लाख 37 हज़ार 800 रूपए की 113 योजनाओं का शिलान्यास तथा 260 करोड़ 92 लाख 61 हज़ार रुपए की 22 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। जबकि लातेहार जिले में 109 करोड़ 22 लाख 16 हज़ार 368 रूपए की 144 योजनाओं का शिलान्यास एवं 94 करोड़ 98 लाख 22 हज़ार 924 रुपए की 469 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर गढ़वा जिले के 25044 लाभुकों के बीच 38 करोड़ 94 लाख 15 हज़ार 800 रुपए एवं लातेहार जिले के 197184 लाभुकों के बीच 167 करोड़ 14 लाख 6 हजार 904 रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गई। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में लातेहार जिले के लिए 54 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

    Aapki Yojna Aapki Sarkar Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleबिरसा मुंडा की धरती पर प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू | राज्यपाल व सीएम ने किया वेलकम
    Next Article उर्स 2024 : रिसालदार शाह बाबा का सजा दरबार | पहली चादर मजार में पेश की गई

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.