स्थानिय लोगों ने कहा- बाउंड्री वॉल को किसी भी सूरत में नहीं तोड़ेंगे रांची। हटिया कचनार टोली हेसाग ईदगाह मैदान में बाउंड्री करा रहे 13 लोगों को जगरनाथ पुलिस ने रात में हिरासत में ले लिया। इसके बाद थाना में हटिया कचनार टोली के लोगों का जमावड़ा लग गया। अधिक भीड़ को देखते हुए रात 11 बजे के करीब पुलिस ने हिरासत में लिए सभी लोगों को पुलिस वैन में बिठाकर दूसरे जगह भेद दिया। इस दौरान हिरासत में लोगों को छुड़ाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, अंजुमन इस्लामिया रांची के सेक्रेटरी तारिक हुसैन सहित कई लोग थाना…
Author: News Box Bharat
नमाज के दौरान चिन्हित रास्ते को स्लाइडिंग बैरियर से अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा रांची। ईद को लेकर ट्रैफिक एसपी , रांची कैलाश करमाली के निर्देश पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके लिए विशेष दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत चिन्हित रास्ते को स्लाइडिंग बैरियर से अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा।ईद की नमाज समाप्ति के पश्चात स्लाइडिंग बैरियर हटा ली जाएगी। इस मौके पर ट्रैफिक थाना प्रभारी रांची अपने-अपने इलाके की मस्जिद व ईदगाह स्थल पर सुगम यातायात व्यवस्था का संचालन करेंगे। 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद दारुल कजा इमारत शरीया…
इमारत शरीया रांची के अनवर कासमी ने कहा- गुरुवार को ईद मनाई जाएगी रांची। दारुल कजा इमारत शरीया रांची के काजी शरीअत मुफ्ती मुहम्मद अनवर कासमी ने एलान किया है की 29 रमजानुल मुबारक 1445 हिजरी मुताबिक 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को रांची में ईद का चांद नजर नहीं आया और झारखंड सहित देश के किसी भी क्षेत्र से चांद नजर आने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। इसलिए 10 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को रमजान मुबारक महीने की 30 तारीख है और 11 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार को शव्वाल उल मुर्करम महीने की पहली तारीख यानी ईद उल…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड से 2 आैर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें जोबा मांझी व विजय हांसदा शामिल है। जोबा मांझी सिंहभूम से व विजय हांसदा राजमहल से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले जेएमएम ने नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा महतो को चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने अपने दो वरिष्ठ विधायकों को लोकसभा का टिकट देकर विपक्ष को चौंकाया। आपको बता दें कि कांग्रेस ने लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग से जेपी पटेल व खूंटी के कालीचरण मुंडा को चुनावी मैदान में उतार है। कोडरमा से…
रांची। दिल्ली शराब घोटाला मामले में मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रो हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट और राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट में दायर की थी, जिसकी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने तीन अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाईकोर्ट की टिप्पणी… याचिकाकर्ता ने गिरफ्तारी को गलत बताया, ED ने गिरफ्तारी को सही बताया, ये अर्जी जमानत के लिए नहीं है, मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हुए, ED के मुताबिक केजरीवाल अपराध में शामिल, अप्रूवर के…
रांची ईदगाह में सुबह 10 बजे व डोरंडा ईदगाह में सुबह 9 बजे अदा की जाएगी नमाज रांची। रमजान का महीना अब रुखसत होने वाला है व ईद की तैयारी अब अंतिम चरण में है। मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व ईद को लेकर पूरी दुनिया में तैयारी शुरू हो गई है। ईद के आने को लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हो भी क्यों न रजमान के बाद यह सबसे बड़ा तोहफा ईद ही तो है। अगर हम बात गल्फ कंट्री की करें तो सोमवार को ईद उल-फित्र का चांद कहीं भी नजर नहीं आया। इस हिसाब से…
रांची। IPL 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स का विजय रथ को रोक दिया। चेन्नई ने कोलकाता को अपने होम ग्राउंड में आसानी से सात विकेट से हरा दिया। यह चेन्नई की अपनी होम ग्राउंड में लगातार तीसरी जीत है। जबरदस्त फॉर्म में चल रही कोलकाता की टीम चेन्नई के गेंदबाजों के आगे बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 137 रन ही बना सकी। इस मैच के हीरो चेन्नई के रविंद्र जडेजा रहे, जिन्होंने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए व 2 शानदार…
रांची। ईद उल-फित्र के चांद का बेसब्री से इंतजार मुसलमानों का रहता है। सउदी अरब में इसको लेकर आज यानी सोमवार को चांद देखने को लेकर शाम से ही इंतजाम किया गया था। बड़े बड़े टेलिस्कोप से चांद देखने की कोशिश की गई। लेकिन पूरे गल्फ में कहीं भी ईद उल-फित्र का चांद नजर नहीं आया। इस बीच सोशल मीडिया X पर हरमेन नाम के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया कि सऊदी अरब में ईद का चांद नहीं दिखा है। इस हिसाब से सऊदी अरब में ईद उल-फित्र बुधवार यानी 10 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। अब भारत में…
मुंबई के रोमारियो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया रांची। IPL 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने जीत का मजा चख लिया। अपने होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को पहले मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5/234 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन ही बना सकी। मुंबई के इस जीत के हीरो रोमारियो शेफर्ड रहे, जिन्होंने 10 गेंदों का सामना कर 3 चौका व 4 छक्का के…
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सामूहिक उपवास रांची। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देश भर में आप कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। रविवार को आप के आह्वान पर रविवार सुबह 10 बजे से सामूहिक उपवास किया गया। इसकी शुरुआत जंतर मंतर और पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां से हुई। इसमें आप के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद और पदाधिकारी जुटे। झारखंड की राजधानी रांची में भी आप के कार्यकर्ता बाबू वाटिका के पास उपवास पर बैठे। इसके अलावा देश के कई राज्यों में भी आप ने उपवास किया। दिल्ली में…