Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड दौरे पर भारत निर्वाचन आयोग की टीम : 15 नवंबर के बाद चुनाव कराने की मांग | कांग्रेस ने उन्माद फैलाने वाले भाजपा नेताओं को झारखंड आने से रोकने की मांग की
    Latest

    झारखंड दौरे पर भारत निर्वाचन आयोग की टीम : 15 नवंबर के बाद चुनाव कराने की मांग | कांग्रेस ने उन्माद फैलाने वाले भाजपा नेताओं को झारखंड आने से रोकने की मांग की

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 23, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखं में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड दौरे भारत निर्वाचन आयोग की टीम रांची पहुंच गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में दो दिवसीय दौरे पर आई चुनाव आयोग की टीम ने पहले दिन की बैठक राजनीतिक दलों के साथ शुरू कर दी है। इस बैठक में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद, आजसू समेत झारखंड के 9 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधियों ने आयोग को एक-एक कर सुझाव दिए। चुनाव आयोग के समक्ष प्रत्येक राजनीतिक दल के लिए 12 मिनट का समय निर्धारित किया गया। इस निर्धारित समय में राजनेताओं को आयोग को सुझाव देने थे, इस दौरान भाजपा ने जहां राज्य की गृह सचिव वंदना दादेल को चुनाव कार्य से अलग रखने की मांग की, वहीं, कांग्रेस ने उन्माद फैलाने वाले भाजपा नेताओं को झारखंड आने से रोकने की मांग की। कांग्रेस ने मांग किया कि अफवाह फैलाने वाले भाजपा नेताओं को झारखंड आने से रोका जाए। 15 नवंबर के बाद चुनाव कराया जाये। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तिथि की घोषणा करें व कम से कम चरणों में मतदान कराने की मांग चुनाव आयोग से की। वहीं, भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठियों का पहचान पत्र रद्द करने की मांग की। साथ ही त्योहार को ध्यान में रखते हुए मतदान की तिथि घोषित करें, कम से कम चरणों में मतदान हो व गृह सचिव वंदना दादेल को चुनाव कार्य से अलग रखने की मां की।

    त्योहारों का ध्यान रखे चुनाव आयोग

    कांग्रेस की ओर से विनय सिन्ह दीपू और शशि भूषण राय ने सुझाव देते हुए चुनाव आयोग से कहा कि अफवाह फैलाने वाले भाजपा नेताओं को झारखंड आने से रोका जाए. कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि राज्य में 15 नवंबर के बाद चुनाव कराए जाने चाहिए। क्योंकि दुर्गा पूजा, छठ और राज्य स्थापना दिवस भी इसी दौरान है, इसलिए आयोग को त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तिथि तय करनी चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस ने आयोग से राज्य में कम से कम चरणों में चुनाव कराने का भी अनुरोध किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विधायक सुदिव्य सोनू ने आयोग के समक्ष अपने सुझाव दिए।

    झामुमो की चुनाव आयोग से मांग

    • झारखंड स्थापना दिवस को ध्यान में रखते हुए मतदान की तिथि करें घोषित
    • चुनाव के दौरान की जाए राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति
    • जाति और धर्म को लेकर भड़काऊ भाषा के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए
    • कम से कम चरणों में मतदान हो

    आजसू की चुनाव आयोग से मांग

    • चुनाव तय तिथि पर ही कराएं
    • निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कई चरणों में कराए जाएं चुनाव

    bjp Congress election commission of india Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024 jmm
    Previous Articleबी डिवीजन फुटबॉल लीग का खिताब लिटिल स्टार ने अपने नाम किया
    Next Article आज उर्स का अंतिम दिन : राजद ने लालू यादव के सेहत के लिए रिसालदार बाबा के दरगाह पर चादरपोशी किया

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.