Author: News Box Bharat

बी डिवीजन की शुरुआत 1 जून से होगी रांची। झारखंड की राजधानी रांची में फुटबॉल को संचालित करने वाली संस्था छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से सत्र 2024-25 की शुरुआत मई से होने जा रही है। इसके लिए सीएए ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने बताया कि सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग की शुरुआत 12 मई से व बी डिवीजन फुटबॉल लीग की शुरुआत 23 जून से की जाएगी। सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 1 मई रखी गई है। वहीं, बी डिवीजन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम…

Read More

रांची। ईद के दिन ही सरहुल का पर्व भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। रांची के सड़कों में एक तरफ लोग एक दूसरे को मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तो दूसरे ओर सरहुल जुलूस का भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत मेन रोड में किया। सत्य भारती कोनका की ओर से सरहुल के जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत कर दिल जीत लिया। बहुत संख्या में सत्या भारती के लोगों ने एकरा मस्जिद के पास जुलूस का स्वागत जोरदार ढंग से किया। इसके मौके पर मेराज अंसारी, हाजी तनवीर, मंसूर आलम, मो हसीब, नेसार,…

Read More

अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और फ्रांस ने भी एडवाइजरी जारी की रांची। ईरान व इजरायल में युद्ध की आशंका के बीच भारत ने ईरान और इजरायल (Iran-Israel) के लिए ट्रैवल एडवाइजरी (Travel Advisory) जारी की है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारतीयों से कहा कि वो अगली सूचना तक इन दोनों देशों की यात्रा न करें। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान या इजरायल में रहने वाले भारतीय वहां के दूतावासों से फौरन संपर्क करें व अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। सभी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और कम से कम बाहर निकलें। भारत के अलावा 4 अन्य देशों ने भी ट्रैवल एडवाइजरी…

Read More

रांची। I.N.D.I.A एलाइंस की ओर से 21 अप्रैल को उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 में यह रैली झारखंड में कितना असर डालेगा यह तो 4 जून को ही पता चलेगा। लेकिन इस रैली को सफल बनाने को लेकर I.N.D.I.A एलाइंस के नेता जुट गए हैं। इस रैली में देशभर के बड़े नेता के शामिल होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़े व सांसद राहुल गांधी ने शामिल होने की सहमति दे दी है। इस रैली के माध्यम…

Read More

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामला : 26 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बड़े ही धूमधाम से सरहुल का पर्व संपन्न हो गया। जुलूस के दौरान मेन रोड में कई आकर्षक झांकियों ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, एक विशेष झांकी भी देखने को मिली। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद दिखाया गया था और बताया गया कि जिस तरह से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को जेल में बंद कर दिया था उसी तरह ED भी हेमंत सोरेन का शोषण कर जेल में बंद कर दिया है। यह झांकी सरना समिति…

Read More

रांची। देशभर में गुरुवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। फिर एकदूसरे को गले लगाकर बधाई दिए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और इबादतगाहों में खुदा की इबादत की व देश-दुनिया व झारखंड में अमन शांति की दुआ मांगी। झारखंड की राजधानी रांची में भी पूरे खुशी के साथ ईद मनाई जा रही है। रांची ईदगाह व डोरंडा ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ने को लेकर लोगों का हुजूम उमड़ा। परासटोली डोरंडा में सुबह…

Read More

हर चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई रांची। ईद और सरहुल पर्व को लेकर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी सहित लगभग 2 हजार जवान की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों में डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा, जमादार की तैनात होगी। साथ ही रैपिड एक्शन पुलिस (रैप), जैप-10 की महिला बटालियन, आइआरबी, इको, क्यूआरटी, बज्र वाहन, वाटर केनन, लाठी पार्टी की प्रतिनियुक्ति होगी। पुलिसकर्मियों की तैनाती सभी धार्मिक स्थलों के पास भी की गई है। अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हर चौक चौराहों पर…

Read More

रांची। गुरुवार को ईद व सरहुल के दिन रांची का मौसम सुहाना हो गया। गुरुवार तड़के बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत पहुंचा दी है। मौसम विभाग केंद्र रांची ने बुधवार रात बताया कि रांची सहित गुमला, खूंटी, सिमडेगा व पश्चिम सिंहभूम के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। अचानक मंगलवार रात से ही मौसम बदलने लगा। आसमान काले बदल से घिर गया। बुधवार 5.30 बजे से हल्की बारिश ने राजधानी का मौसम एकदम सुहाना कर दिया है। केंद्र ने कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश, तेज हवा और ठनका को लेकर येलो अलर्ट…

Read More

– धौनी ने रांची कोर्ट में मिहिर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था – मिहिर दिवाकर को धोखाधड़ी के आरोप में देर रात नोएडा से गिरफ्तार किया गया राची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर रहे व पूर्व रणजी क्रिकेटर मिहिर दिवाकर को धोखाधड़ी के आरोप में देर रात नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी धौनी द्वारा दर्ज कराई गई एक आपराधिक शिकायत के बाद हुई है। मिहिर दिवाकर को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से गिरफ्तार किया गया और बाद में जयपुर स्थानांतरित कर दिया गया। इससे पहले उनके…

Read More

कप्तान शुभमन गिल ने खेली 72 रनों की अच्छी पारी रांची। IPL 2024 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को सांसे रोक देने वाले मैच में 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जीत के हीरो ऑल राउंडर राशिद खान रहे। गुजरात को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। राशिद खान व तेवतिया ने इसे पूरा कर टीम को शानदार जीत दिला दी। राशिद खान ने आखिरी गेंद में चौका लगाकर राजस्थान की टीम के अरमानों पर पानी फेर दिया। राजस्थान की टीम की यह पहली हार है।…

Read More