Author: News Box Bharat

रांची। 18वीं Lok Sabha Election 2024 के पहले चरण का मतदान शुक्रवार यानी 19 अप्रैल से शुरू हो गया है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट देने के लिए लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बूथ पहुंच रहे । गर्मी के कारण सभी बुथों में लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही लगने लगी है। क्या बुढ़े क्या जवान सभी वोट देने के लिए उत्सुक हैं। खासकर पहली बार वोट दे रहे युवाओं में खासा उत्साह दिख रहा है। इसे जानें * पहले चरण में 102 लोकसभा सीटें, *73 जनरल, एसटी 11 व एससी की 18 सीटों के लिए मतदान होगा, * *16.63…

Read More

2019 में भाजपा 40, DMK 24, कांग्रेस 15 और अन्य ने 23 सीटें जीती थीं रांची। 18वीं Lok Sabha Election 2024 के पहले चरण का मतदान शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी। 2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं व अन्य को 23 सीटें मिली थीं। पहले फेज में कुल 1,625 कैंडिडेट्स मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 8% हैं। यह भी जानें * पहले चरण में 102 लोकसभा…

Read More

राहुल गांधी 11 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से भागलपुर के लिए उड़ान भरेंगे रांची। Lok Sabha Election 2024 को लेकर सभी पार्टी अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए रात दिन लगे हुए हैं। बड़ी-बड़ी रेलियां व सभाएं हो रही है। जनता को अपने ओर करने को लेकर हर जुगत लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक व सांसद राहुल गांधी कल बिहार के भागलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी दिन के 11 बजे झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगे। यहां कांग्रेस के बादल पत्रलेख, दीपिका पांडे, प्रदीप यादव व देवघर कांग्रेस जिला…

Read More

– झारखंड के मुसलमान तीसरा विकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे – सभी पार्टियों मुसलमान को सिर्फ वोट बैक समझती है. रांची! लोकसभा चुनाव में नजरअंदाज करने को लेकर मुस्लिम मजलिसे उलेमा झारखंड ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने कहा कि झारखंड राज्य के साथ-साथ पूरे देश में चुनाव का माहौल है. 140 करोड़ जनता वोट देने के लिए तैयार है. झारखंड में 4 करोड़ से अधिक आबादी है, जिसमें 80 लाख लगभग 18% मुस्लिम आबादी है. लेकिन सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव में किसी भी मुसलमान को उम्मीदवार…

Read More

खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार, तेजस्वि यादव, भगवंत मान, संजय सिंह भी रैली को संबोधित करेंगे रांची। I.N.D.I.A एलाइंस की ओर से 21 अप्रैल को उलगुलान न्याय महारैली को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। महागठबंधन दल के सभी नेता इस रैली को सफल बनाने को लेकर लगे हुए हैं। इस रैली में देशभर के बड़े-बड़े नेता शामिल होंगे। झारखंड में इस रैली से लोकसभा चुनाव 2024 में कितना असर अड़ेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इस रैली को से जरूर महागठबंधन को फायदा मिलेगा। महारैली धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया गया है। दिल्ली…

Read More

_ सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया _ अब रिमांड पिटीशन पर कल सुनवाई होगी रांची। जमीन घोटाले मामले में ED द्वारा गिरफ्तार झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता अंतू तिर्की सहित 4 लोगों पीएमएलए कोर्ट के स्पेशल ज़ज के समक्ष पेश किया गया। रामनवमी की छुट्टी होने की वजह से स्पेशल जज की आवास सभी की पेशी हुई। सभी को सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए लाया गया। ईडी ने 7 दिनों की रिमांड मांगा। अब रिमांड पिटीशन पर कल सुनवाई होगी। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दे की मंगलवार…

Read More

रांची। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड से अपने 3 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। गोड्डा से दीपिका पांडे, धनबाद से अनुपमा सिंह व चतरा से केएन त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। रांची सीट पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। दीपिका पांडे का मुकाबला बीजेपी के निशीकांत दुबे से होगा। वहीं, धनबाद में अनुपमा सिंह के सामने भाजपा के ढुल्लू महतो होंगे। चतरा में केएन त्रिपाठी भारतीय जनाता पार्टी के कालीचरण सिंह से मुकाबला करेंगे। कौन कहां से लड़ रहे चुनाव गोड्‌डा : निशिकांत दुबे (बीजेपी) व दीपिका पांडे (कांग्रेस) चतरा : कालीचरण सिंह (बीजेपी) व केएन…

Read More

रांची। झारखंड के कई जिलों में गर्मी से लोगों का हाल बुरा है। सुबह से ही तेज गर्मी के कारण लोग घर में रहने को मजबूर हैं। ऐसे झारखंड में 15 से 19 अप्रैल तक मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। अगले चार दिनों में 5 डिग्री तक पारा बढ़ सकता है। अगले कुछ दिन के बाद से गर्मी बेचैनी बढ़ा सकती है। मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा व सरायकेला में दर्ज किया गया। गोड्‌डा में 42.2 व सरायकेला में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची, गुमला, हजारीबाग में 36.8 डिग्री सेल्सियसके दर्ज किया…

Read More

रांची। इस वक्त झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर आ रही है। ED ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता अंतू तिर्की के घर दबिश डाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ED ने सुबह-सुबह रांची जिला जेएमएम के पूर्व सचिव अंतू तिर्की के घर मारी। रेड बरियातू रोड स्थित अंतू तिर्की के घर पर हुई है। ईडी के अधिकारी अंतू तिर्की से पूछताछ कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा का पुराना कार्यालय के समीप अंतू तिर्की का आवास है। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार जमीन से जुड़े मामले को लेकर अंतू तिर्की के घर…

Read More

रांची। बॉलीवुड सुपरस्टार ‘भाईजान’ यानी सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज जिले से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों का नाम विक्की गुप्ता और सुनील पाल है। बता दें कि विक्की और सुनील ने रविवार तड़के सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी। इस फायरिंग के बाद कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार पर…

Read More