Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»यति नरसिंहानंद मामला : यूपी के बुलंदशहर में ईशा की नमाज के बाद बवाल | भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
    Latest

    यति नरसिंहानंद मामला : यूपी के बुलंदशहर में ईशा की नमाज के बाद बवाल | भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 5, 2024Updated:October 5, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गद्दिवाड़ा इलाके में ईशा के नमाज के बाद बड़ा बवाल हुआ है। बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस पर पथराव हुआ है। मस्जिद के नमाजी यति नरसिंहानंद गिरि के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे थे। पुलिस उन्हें समझा रही थी। तभी कुछ लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ईशा की नमाज के बाद अचानक लोग आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक पुलिस लोगों को समझाती-बुझाती रही, लेकिन अचानक से लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव की सूचना पर PAC की एक बटालियन मौके पर भेजी गई है।

    नमाज के बाद लोगों का फूटा गुस्सा

    बुलंदशहर जिले में शुक्रवार दोपहर के समय जुमे की नमाज के दौरान तो सबकुछ शांत रहा, लेकिन शाम के समय ईशा की नमाज के बाद समुदाय विशेष का गुस्सा फूट पड़ा। महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के बयान को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। गद्दिवाड़ा इलाके में बड़ी संख्या में नमाजियों की भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शन की सूचना पर सिकंदराबाद कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर रवि रतन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी देर तक उन्होंने लोगों से प्रदर्शन खत्म करने की मांग की, लेकिन लोग शांत नहीं हुए।

    8 लोगों को हिरासत में लिया गया

    मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उपद्रवियों को खदेड़ा और हालात को काबू में किया। फिलहाल स्थिति काबू में करने की कोशिश की जा रही है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पथराव करने के मामले में दो मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए हैं, 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सेक्टर और जोन में बांट कर पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।

    Bulandshahr Up Yeti Narasimhanand case
    Previous Articleहटिया विधानसभा स्तरीय संवाद कार्यक्रम : कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव ने दिखाई ताकत | सबको साथ लेकर चलने का वादा
    Next Article आज हरियाणा विधानसभा का चुनाव : सभी 90 सीटों पर मतदान होगी | नतीजे जम्मू-कश्मीर व हरियाण के 8 अक्टूबर को आएंगे

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.