Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»हटिया विधानसभा स्तरीय संवाद कार्यक्रम : कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव ने दिखाई ताकत | सबको साथ लेकर चलने का वादा
    Latest

    हटिया विधानसभा स्तरीय संवाद कार्यक्रम : कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव ने दिखाई ताकत | सबको साथ लेकर चलने का वादा

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 5, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रोजगार की व्यवस्था, मॉडल स्कूल और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोलना लक्ष्य

    रांची। झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने भी गांधी जयंती के दिन से पूरे राज्य में संवाद कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। इसके तहत पार्टी सरकार के द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता व आम जनता से सीधे संवाद कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को हटिया विधानसभा स्तरीय संवाद कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अजयनाथ शाहदेव ने हटिया विधानसभा के लिए अपनी प्राथमिकताओं को लोगो के सामने रखा। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर हर अमीर गरीब का समान अधिकार है। अगर जनता उन्हे मौका देती है हटिया विधानसभा में सभी सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल के तर्ज पर विकसित करना उनका लक्ष्य है। शाहदेव ने कहा कि वे सरकारी स्कूल में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ संगीत, खेल जैसे अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे। ताकि यहां रहने वाले गरीब परिवार के बच्चे भी राज्य और देश का नाम रौशन करे।. युवाओं में बेरोजगारी दूर करने के लिए उद्योग धंधे स्थापित कराना भी उनकी प्राथमिकता सूची में है। हटिया क्षेत्र के लोगों के लिए हटिया में ही रोजगार का व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें। हजारों की संख्या में आए लोगों के सामने शाहदेव ने कहा कि वर्तमान में हटिया क्षेत्र की जनता ईलाज के लिए रांची के सदर या रिम्स पर निर्भर है। क्षेत्र में एक भी अस्पताल उच्च गुणवत्ता वाली नहीं है और जनप्रतिनिधि को इसकी चिंता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हटिया क्षेत्र में एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खुलवाना उनका लक्ष्य है, ताकि लोगो को समय से बेहतर इलाज मिल सके।

    हेमंत सरकार बचपन से बुढ़ापे तक जनता की फिक्र कर रही : बालमुचू

    कांग्रेस पार्टी के हटिया विधानसभा स्तरीय संवाद कार्यक्रम में पूर्व सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने राज्य की हेमंत सरकार की उपलब्धियों को रखा। उन्होंने मईया सम्मान योजना, कृषि ऋण माफी, अबुआ आवास योजना, बिजली बिल माफी का ज़िक्र करते हुए कहा कि हटिया विधानसभा से इंडिया गठबन्धन की जीत सुनिश्चित है। केंद्र सरकार पर उन्होंने कहा कि पहले तो फ्री में गैस सिलेंडर दिया और फिर उसका दाम बढ़ा दिया। हेमंत सरकार बचपन से बुढ़ापे तक जनता की फिक्र कर रही है।

    भाजपा को झारखंड से खदेड़ देना है : बंधु तिर्की

    प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हटिया विधानसभा सीट से अजयनाथ शाहदेव को जिताना है। उन्होंने वहां उपस्थित लोगो से कहा कि हम सभी को अजयनाथ शाहदेव को समर्थन करना है। वर्तमान विधायक को जनता की समस्याओं से लेना देना नहीं है, वे मुख्य रुप से व्यापारी है। भाजपा को अप्रासंगिक बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को झारखंड से खदेड़ना सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपनी खुली आंखों से सारा घटनाक्रम देख रही झारखंड की आम जनता। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देगी।

    हटिया में अजय नाथ शाहदेव को जिताएं : गीताश्री उरांव

    पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की संपति को अडानी-अंबानी के हाथो में दे दिया है। केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण देश में कोरोना फैला। हेमंत सोरेन की सरकार ने मजदूरों को हवाई जहाज से लाने का काम किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर सरना धर्म कोड को लटकाने का आरोप लगाया। गीता श्री उरांव ने कहा कि आप सबको मिलकर हटिया से अजयनाथ शाहदेव को जिताना है। संवाद सभा का संचालन रातु प्रखंड अध्यक्ष कुशल उरांव, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष सहाबिर लोहरा और रातु मंडल अध्यक्ष अतुल राज ठाकुर ने किया।

    संवाद कार्यक्रम में ये भी हुए शामिल

    संवाद कार्यक्रम में अमर उरांव, मेरी तिर्की, नीतू देवी, उषा देवी, शकुंतला देवी, लाल पृथ्वी नाथ शाहदेव, लाल रमेश नाथ शाहदेव, कुमार अतुल राज, कमल ठाकुर, गौतम उपाध्याय, दीपक ओझा, मेरी भगत, हूसे उरांव, रेणु तिर्की, लक्ष्मी नारायण भगत, सुखदेव उरांव, सबिता कुजूर, निरंजन कुमार, सुरेश गोप, अजीत उरांव, निकोलस एक्का, सुष्मिता तिर्की, अख्तर अंसारी, जसीम अंसारी, संजय साहू, हेमंत गाड़ी, सुदामा गोप, राजेश कुजूर, सोमा उरांव, रायमुनी किस्पोट्टा, अर्चना देवी, अकबर अली, गुलाम गौस अरशद, आशीष लकड़ा, विजय कच्छप, अभिराज, सुनील, अरविंद बाखला, रोशन तिर्की, शकील अंसारी, संतोष कुमार, मंजूर अंसारी, हकीम अंसारी, कर्मा लिंडा, विनीता तिर्की, मेनका गाड़ी, शैली, सरवरी, सुषमा, जतरी देवी, अजमुल हक, मोनाजिर हसन, राशिद अली, एनामुल अंसारी, सद्दाम अंसारी, रवि मुंडा, मनोज नायक सहित हजारों की संख्या में हटिया विधानसभा वासी उपस्थित थे।

    Ajaynath Shahdeo Congress Party jharkhand congress Sanvad Karykarm
    Previous Articleयति नरसिंहानंद मामला : जमीयत उलमा-ए-हिंद का कड़ा विरोध | मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश
    Next Article यति नरसिंहानंद मामला : यूपी के बुलंदशहर में ईशा की नमाज के बाद बवाल | भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.